2023 होंडा PCX 160 स्कूटर दमदार इंजन के साथ लॉन्च, जानिए कीमत

84

नई दिल्ली। मोटर वाहन कम्पनी होंडा ने अपनी सबसे स्टाइलिश मैक्सी स्कूटर 2023 होंडा PCX 160 को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके डिजाइन और ज्यादातर फीचर्स को रनिंग मॉडल की तरह बरकरार रखा है।

होंडा PCX 160 एशियाई बाजार में पॉपुलर मैक्सी-स्कूटर है। इसमें LED हेडलाइट्स के साथ एक लंबा और तेज मैक्सी-स्कूटर डिजाइन है। फ्रंट टर्न इंडिकेटर्स बड़े करीने से एप्रन में इंटीग्रेटेड हैं। इंडोनेशिया में इसकी कीमत IDR 32,620,000 (लगभग 1.81 लाख रुपए) है।

इंजन: होंडा ने 2023 PCX 160 में 160cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड मोटर के साथ जोड़ा है, जो 16bhp और 14Nm बनाता है। यह एक CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो एक डबल-क्रैडल फ्रेम में स्थित है। होंडा नए PCX को दो ट्रिम्स में लॉन्च किया है। इसमें एक CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ और दूसरा ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ आता है।

फीचर्स: इस स्कूटर के फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल शामिल है। इसमें स्पीडोमीटर, फ्यूल लेवल इंडिकेटर, टाइम, ट्रिप मीटर और बहुत कुछ जैसे कई रीडआउट हैं। जापानी मैक्सी-स्कूटर में एक USB चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है। होंडा स्मार्ट की सिस्टम, एक्सटर्नल फ्यूल लिड और सीट लॉक जैसी अन्य विशेषताएं भी शामिल हैं।

सेफ्टी: इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर सस्पेंशन दिया है। जबकि ब्रेकिंग के लिए ABS या CBS के साथ सिंगल फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक दिया है। इसमें 14-इंच का फ्रंट और 13-इंच का रियर व्हील दिया है।