Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 5438

धनिया वायदा में तीन प्रतिशत मंदी का सर्किट, हाजिर में भाव 100 रुपये गिरा

कोटा। एनसीडेक्स पर सोमवार को धनिया वायदा में तीन प्रतिशत मंदी का सर्किट लगा। जिससे भामाशाह मंडी कोटा में भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल टूट गए। एनसीडेक्स पर मई वायदा 75 रपये घटकर 4720 रुपये और जून वायदा 72 रुपये गिरकर 4783 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। धनिया वायदा में 4652 रुपये प्रति क्विंटल पर सर्किट लगा।

भामाशाह मंडी में सोमवार को माल की कुल आवक 55 हजार बोरी की रही। लहसुन की आवक 8000 कट्टे की रही। आवक की कमी और प्लांटों की लिवाली से सोयाबीन 50 रुपये, चना 50 रुपये, सरसो 25 रुपये क्विंटल तेज बिकी।

गेहूं मिल 1580 से 1645 लोकवान नया 1600 से 1775 पीडी नया 1600 से 1800 गेहूं टुकडी 1550 से 1950 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 2600 से 2800 पूसा 1 2500 से 2650 पूसा 4 (1121) 2500 से 3251 धान (1509) 2000 से 2900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 2400 से 3700 सरसो 3300 से 3541 तिल्ली 5000 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी पुरानी 2000 से 2500 मैथी नई 2500 से 3250 धनिया बादामी नया 3400 से 3950 ईगल 3800 से 4300 रंगदार 5000 से 6500 धनिया पुराना 3000 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 3300 से 3800 उडद 2000 से 3300 चना 3000 से 3300 चना काबुली 4000 से 5100 रुपये प्रति क्विंटल।चना पेपसी 3300 से 3400 चना मौसमी 3000 से 3350 मसूर 3000 से 3350 रुपये प्रति क्विंटल।ग्वार 3000 से 3350 मक्का 1000 से 1300 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 200 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल। रहा। लहसुन 200 रुपये प्रति क्विंटल तेज रहा । 

कमजोर मांग से सोने-चांदी में गिरावट, जानिए क्या रहे दाम

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा स्थानीय जौहरियों की हल्की मांग से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 120 रुपये की गिरावट के साथ 32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की कम मांग से चांदी की कीमत भी 150 रुपये की गिरावट के साथ 40,300 रुपये किलो पहुंच गयी।

कारोबारियों के अनुसार कुछ मुद्राओं की तुलना में डालर के मजबूत होने के साथ सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग घटने से वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख देखने को मिला। साथ ही घरेलू हाजिर बाजारों में स्थानीय आभूषण निर्माताओं के कमजोर मांग से सोने के भाव नीचे आये।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने का भाव 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,316.90 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 0.36 प्रतिशत टूटकर 16.40 डॉलर प्रति औंस पर रही।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 120-120 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश : 32,200 रुपये तथा 32,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

मूल्यवान धातु के भाव में शनिवार को 110 रुपये की तेजी आयी थी। हालांकि गिन्नी की कीमत प्रति इकाई आठ ग्राम 14,800 रुपये पर स्थिर रही। चांदी तैयार भी 150 रुपये की गिरावट के साथ 40,300 रुपये प्रति किलो रही।

साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव भी इतना ही घटकर 38,855 रुपये किलो पर पहुंच गया। हालांकि चांदी सिक्के की कीमत लिवाल 75,000 रुपये तथा बिकवाल 76,000 रुपये प्रति 100 इकाई पर स्थिर रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 39800 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32150 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 37500 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32300 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 37670 रुपये प्रति तोला।

फर्जी SMS मामला: सेबी ने 28 कंपनियों को कैपिटल मार्केट से किया बैन

नई दिल्ली । बाजार नियामक सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने कैपिटल मार्केट से उन 28 कंपनियों को बैन कर दिया है जो बल्क में अनाधिकृत एसएमएस (मैसेज) भेजा करती थी जिसमें निवेशकों को गुमराह कर खरीद की सिफारिश की जाती थी ताकि कल्पा कमर्शियल के शेयर्स में ट्रेडिंग वाल्यूम में तेजी लाई जा सके।

यह आदेश ऐसे समय में सामने आया है जब सेबी को कुछ ऐसी शिकायतें मिली हैं जिसमें कहा गया है कि कुछ अज्ञात संस्थाएं गारंटीकृत रिटर्न एसएमएस भेज रही हैं, इस प्रकार अनधिकृत एसएमएस के जरिए निवेशकों को गुमराह किया जा रहा है।

इसके बाद, सेबी ने 10 से 18 अक्टूबर 2017 के दौरान कल्पा कमर्शियल लिमिटेड (केसीएल) के शेयर में ट्रेडिंग की प्रारंभिक जांच की। खासकर के उन बल्क एसएमएस के संबंध में जिन्हें फर्म के शेयरों में व्यापार के संबंध में संदिग्ध सिफारिशों के साथ प्रसारित किया जा रहा था।

जांच में पाया गया है कि 28 ‘कनेक्टेड इकाइयों’ (समूह) ने केसीएल के शेयरों को बड़े पैमाने पर एक कुशल तरीके से ऑफलोड करने के लिए एक योजना निभाई थी।

JEE Main 2018 का रिजल्ट जारी, विजयवाड़ा के सूरज कृष्णा ने किया टॉप

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन के नतीजे घोषित कर दिए। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के छात्र भोगी सूरज कृष्णा ने 360 में से 350 अंक के साथ देश भर में पहली रैंक हासिल की है। दूसरे स्थान पर भी आंध्र के ही केवीआर हेमंत कुमार चुडीपल्ली रहे। तीसरा स्थान राजस्थान के पार्थ लतूरिया को मिला है। हरियाणा के प्रणव गोयल को चौथा और दिल्ली के समरजीत सिंह सलूजा ने नौवां स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि इस बार टॉप छह छात्रों को 350 अंक मिले हैं।

इस एग्जाम को क्लियर करने के बाद ये स्टूडेंट्स हायर टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन ले सकेंगे। इस एग्जाम के जरिए ही नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NITs और दूसरे टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन होते हैं। इसी एग्जाम के बाद स्टूडेंट्स JEE Advanced में शामिल हो सकते हैं।

JEE Main 2018 के शुरुआती 2,24,000 स्टूडेंट्स ही JEE Advanced 2018 के लिए क्वॉलिफाइ कर सकेंगे। ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने ऑनलाइन या ऑफलाइन JEE Main 2018 का एग्जाम दिया था, अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा इन्हें cbseresults.nic.in पर भी चेक किया जा सकता है।

कैसे जान सकते हैं अपना रिजल्ट?
– सबसे पहले jeemain.nic.in या cbseresults.nic.in पर लॉगिन करें।
– इसके बाद JEE Main 2018 लिंक पर क्लिक करें। आप इसके होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
– इसके बाद अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथी यानी डेट ऑफ बर्थ दिए गए स्पेस में फिलअप करें।
– इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। रिजल्ट आपके सामने होगा। प्रिंट आउट भी लेकर रखें। क्योंकि, आपको इसकी आगे जाकर जरूरत पड़ सकती है।
कुछ और जानकारी
– इस बार JEE Main 2018 में करीब 14 लाख छात्र शामिल हुए हैं।
– इस परीक्षा में कामयाब होने वाले छात्र ही JEE Advanced में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद ही उन्हें IITs में एडमिशन मिलता है।

ये हैं टॉप 10
1. भोगी सूरज कृष्णा – आंध्र प्रदेश
2. के वी आर हेमंत कुमार – आंध्र प्रदेश
3. पार्थ लतुरिया – राजस्थान
4. प्रणव गोयल – हरियाणा
5. गट्टू मित्राया – तेलंगाना
6. पवन गोयल – राजस्थान
7. भास्कर अरुण गुप्ता – राजस्थान
8. दाकारापु भारत – आंध्र प्रदेश
9. सिमरप्रीत सिंह सलूजा – दिल्ली
10. गोसूला विनायक श्रीवर्धन – तेलंगाना

CBSE Result 2018: मई के आखिरी हफ्ते में आएंगे 10th और 12th क्लास के रिजल्ट

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन यानी CBSE के 10th और 12th क्लास के रिजल्ट अगले महीने यानी मई के आखिरी हफ्ते में जारी किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अगले महीने की तीसरे हफ्ते के आखिर में या फिर चौथे हफ्ते में 12वीं के नतीजों का एलान किया जाएगा।

इसके बाद 10वीं का रिजल्ट जारी होगा। पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 28 मई को घोषित किया गया था। जबकि, 10वीं का रिजल्ट 3 जून को आया था।  माना जा रहा है कि दोनों रिजल्ट मई के आखिरी हफ्ते तक घोषित कर दिए जाएंगे।

री-टेस्ट की वजह से नहीं होगी देरी
– जानकारी के मुताबिक, 12वीं कक्षा के इकोनॉमिक्स के पेपर को दोबारा कराए जाने और दो पेपर्स को रद्द करने के बाद भी इसका असर रिजल्ट की घोषणा पर नहीं पड़ेगा। इसका मतलब ये हुआ कि रिजल्ट आने में देरी नहीं होगी।
– बता दें कि 12वीं क्लास के इकोनॉमिक्स का पेपर 25 अप्रैल को दोबारा कराया गया था। इसके अलावा पंजाब में 12वीं के हिंदी और 10वीं के फ्रेंच, संस्कृत और उर्दु के पेपर हड़ताल की वजह से टाले गए थे।
– अब जानकारी है कि कॉपियों की जांच का सिलसिला अपने आखिरी दौर में है और यह बोर्ड द्वारा तय किए गए वक्त पर पूरा हो जाएगा। बताया जा रहा है कि मई के दूसरे हफ्ते तक कॉपियों की जांच पूरी हो जाएगी। इसके बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

वैश्विक तेजी से सेंसेक्स 191 अंक मजबूत, निफ्टी 10740 पर बंद

नई दिल्ली। दुनियाभर के बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों, अच्छे नतीजों और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग पॉलिसी को आसान किए जाने से घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबार के इंत में सेंसेक्स 191 अंक मजबूत होकर 35160 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी भी 50 अंकों की तेजी के साथ 10740 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी पर 11 में से सभी 11 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। आईटी और पीएसयू बैंक शेयरों में तेजी रही। वहीं, आरआईएल के स्टॉक में 3 फीसदी तक गिरावट रही।

RIL में 3.5% तक गिरावट
तिमाही नतीजों के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 3.5 फीसदी तक गिरावट है। शुक्रवार को आरआईएल ने मार्केट ऑवर के बाद फाइनेंशियल ईयर 2018 की चौथी तिमाही नतीजे पेश किए थे, जिसके अनुसार कंपनी की फाइनेंस कास्ट बढ़कर 2566 करोड़ रुपए हो गई है, जो फाइनेंशियल ईयर 2017 की चौथी तिमाही में 556 करोड़ रुपए थी।

इसी का असर सोमवार के कारोबार में शेयर के प्रदर्शन पर पड़ रहा है। फाइनेंशियल ईयर 2018 की तीसरी तिमाही में कंपनी की फाइनेंस कास्ट 2100 करोड़ रुपए रही थी। इन शेयरों में तेजी, इनमें गिरावटनई दिल्ली. दुनियाभर के बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों, अच्दे नतीजों और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग पॉलिसी को आसान किए जाने से घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

कारोबार के इंत में सेंसेक्स 191 अंक मजबूत होकर 35160 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 50 अंकों की तेजी के साथ 10740 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी पर 11 में से सभी 11 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। आईटी और पीएसयू बैंक शेयरों में तेजी रही। वहीं, आरआईएल के स्टॉक में 3 फीसदी तक गिरावट रही।

इन शेयरों में तेजी, इनमें गिरावट
कारोबार के दौरान एसबीआई, एचडीएफॅसी, टीसीएस, विप्रो और एचसीएल टेक के शेयरों में 1.53 से 3.45 फीसदी तक तेजी रही। वहीं, आरआईएल, एक्सिस बैंक, गेल, कोल इंडिया और ओएनजीसी के शेयरों में 0.61 से 3.84 फीसदी तक गिरावट रही।

आईटी इंडेक्स सबसे ज्यादा बढ़ा
कारोबार के दौरान आईटी और बैंक शेयरों में अच्छी खरीददारी दिखी। निफ्टी पर आईटी इंडेक्स में 1.39 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं, बैंक निफ्टी में 0.54 फीसदी, पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.73 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.23 फीसदी की तेजी रही है। रियल्टी इंडेक्स में 1.58 फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 0.38 फीसदी की तेजी रही है। वहीं, मेटल इंडेक्स भी 0.29 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ।

HDFC लिमिटेड का मुनाफा बढ़ा
फाइनेंशियल ईयर 2018 की चौथी तिमाही में HDFC लिमिटेड का मुनाफा 39 फीसदी बढ़ गया है। इस दौरान कंपनी को 2846 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। जबकि फाइनेंशियल ईयर 2017 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी को 2044 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने 16.50 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है।

कोटक बैंक को 1789 करोड़ का मुनाफा
फाइनेंशियल ईयर 2018 की चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक को कंसोलिडेटेड आधार पर 1789 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। इस दौरान बैंक का मुनाफा 27.4 फीसदी बढ़ गया है। फाइनेंशियल ईयर 2017 की चौथी तिमाही में बैंक को 1404 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

बेहतर ग्लोबल सेंटीमेंट का दिखा असर
नए डाटा के अनुसार अमेरिकी इकोनॉमी पहली तिमाही में अनुमान से ज्यादा बढ़ी है। अनुमान था कि इकोनॉमी में 2 फीसदी ग्रोथ देखने को मिलेगी लेकिन पहली तिमाही में अमेरिका की जीडीपी 2.3 फीसदी बढ़ी है।

नॉर्थ-साउथ कोरिया में टेंशन कुछ कम होने से भी मार्केट को लेकर पॉजिटिव सेंटीमेंट बना है। ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रहा है। इन बेहतर ग्लोबल संकेतों का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है।

जेसीआई कोटा स्टार की प्रीतू नागेदा बनी समर क्यून

कोटा। कार्यक्रम निदेशक संगीता राँवका व चेयरपर्सन मोनिका जैन ने बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रम रखे गये थे जिसमें प्रथम दिन महिलाओं को योगासन सिखाया गया। दूसरे दिन डॉ संगीता कोर द्वारा स्कीन व हेयर की वर्कशाप का आयोजन किया गया, जिसमे महिलाओं के गर्मियों में त्वचा व बालो को कैसे सुरक्षित रखा जाए, इसकी जानकारी दी गई।

लो केलोरी व्यंजन बनाना सिखाया गया। कुकिंग एक्सपर्ट रश्मिअग्रवाल व डाइट एक्सपर्ट रश्मि शर्मा ने सेवाएं दी।  सीए मोहित जैन द्वारा मोबाइल व इससे जुड़ी बाते, विभिन्न ऐप को काम मे लेना की जानकारी दी गई। पांचवे दिन रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 10 महिलाओं ने रक्तदान किया।

छठे दिन सौरभ जैन द्वारा महिलाओं को कम्प्यूटर सम्बन्धित जानकारी न दी गई, ओर आज अंतिम दिन महर्षि अरविन्द स्कूल में ब्यूटी कॉन्टेस्ट रखा गया, जिसमे गर्मियों की पोशाक को पहन कर रैम्पवॉक किया निर्णायक अनीता मित्तल द्वारा प्रीतू नागेदा को समर क्यून चुना गया।

संस्था की सचिव किरण गोयल ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमो का करने का उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना,अपने परिवार ,व्यापार, समाज मे अपनी भागीदारी निभाना।

इस अवसर पर चेयरपर्सन मोनिका जैन, सचिव किरण गोयल पूर्व चेयरपर्सन सुनीता गोयल, कल्पना चित्तौडा,  खुशी डागा, साक्षी जैन, दीपा बाकलीवाल, अनामिका गुप्ता, ममता शर्मा, स्वीटी जैन, स्वाती जैन, पूजा बंसल , अल्का जैन सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।

किसानों को चने के बंपर प्रोडक्‍शन से 6000 करोड़ का नुकसान, 42% तक गि‍रे भाव

नई दि‍ल्‍ली। चने का बंपर प्रोडक्‍शन इस बार कि‍सानों के लि‍ए बड़ी मुसीबत लेकर आया है। बीते वर्ष के मुकाबले कि‍सानों को चने का भाव 42% तक कम मि‍ल रहा है। वर्ष 2017 में अप्रैल के दूसरे सप्‍ताह में मध्‍यप्रदेश की मंडि‍यों में चने की औसत कीमत 5931 रुपए प्रति क्‍विंटल थी, जो 2018 में गि‍रकर 3446 रुपए पर आ गई है।

यह गि‍रावट 41.9 % की है। चने का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य बोनस सहि‍त 4400 रुपए है। एक कैलकुलेशन के मुताबि‍क, इस वजह से देश के चना कि‍सानों को करीब 6000 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ेगा। कृषि मंत्रालय के मुताबि‍क, देश में इस बार चने का रि‍कॉर्ड 11.10 मि‍लि‍यन टन उत्‍पादन हुआ है।

इस तरह से हो रहा नुकसान
इस बार चने का कुल उत्‍पादन 1100 लाख क्‍विंटल हुआ है। सरकार ने चना खरीद का लक्ष्‍य 424.4 क्‍विंटल रखा है। यानी इसके बाद जो चना बचता है वह ओपन मार्केट में बेचा जाएगा और उसका भाव बाजार तय करेगा। चने का एमएसपी 4400 रुपए प्रति क्‍विंटल है और मार्केट प्राइस 3300 से लेकर 3500 के बीच है।

जय कि‍सान आंदोलन के राष्‍ट्रीय संयोजक अवि‍क साहा के मुताबि‍क हर एक क्‍विंटल पर कि‍सान को 900 से 1100 रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकारी खरीद के बाद 685.6 लाख क्‍विंटल चना ओपन मार्केट के हवाले होगा। इस तरह से कि‍सानों को लगभग 6000 करोड़ का नुकसान उठाना होगा।

आपको बता दें कि‍ चना रबी की प्रमुख फसल है और उत्‍पादन का करीब 90 फीसदी हि‍स्‍सा पीक सीजन में ही मंडि‍यों में पहुंच जाता है। इस कैलकुलेशन के लि‍ए आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्‍तर प्रदेश की मंडि‍यों से 15 अप्रैल का चने का भाव लि‍या गया।

अप्रैल के दूसरे सप्‍ताह में चने का भाव
राज्‍य          2017      2018        गि‍रावट
मध्‍यप्रदेश     5931     3446           42%
राजस्‍थान      5269     3576          32%
छत्‍तीसगढ़     5571    3452          38%
स्रोत – एगमार्क नेट

सरकार नहीं ले रही एक्‍शन
मार्किट मिरर ग्रुप के एग्री रि‍सर्च हेड हि‍तेशा भाला कहते हैं कि आने वाले वक्‍त में चने की स्‍थि‍ति‍ में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। जब तक सरकार सट्टेबाजी पर लगाम नहीं लगाती तब तक बाजार में उछाल नहीं आएगा, मगर सरकार का इस ओर कोई ध्‍यान नहीं है।

सरकार की नीति‍यों के चलते कृषि‍ प्रधान देश में हालात बहुत ही गंभीर हो गए हैं। अगर अभी पॉलि‍सी लेवल पर एक्‍शन नहीं हुए तो हम ये भी नहीं कह पाएंगे कि‍ भारत एक कृषि‍ प्रधान देश है।

IPO से निवेशकों को 3 गुना तक रिटर्न

नई दिल्‍ली।  IPO में निवेश करने वाले निवेशकों को वित्‍त वर्ष 2017-18 में अच्‍छा रिटर्न मिला है। इस दौरान लिस्‍ट होने वाले IPO में करीब 65 फीसदी अपने इश्‍यु प्राइस से ऊपर चल रहे हैं, जबकि कुछ ने तो तीन गुना तक रिटर्न दिया है। यह जानकारी NSE की तरफ जारी डाटा में सामने आई है।

पिछले वित्‍त वर्ष में 41 कंपनियों ने IPO जारी किया था। इसमें से 27 कंपनियों के शेयर के भाव इश्‍यु प्राइस से ऊपर हैं। बाकी 14 कंपनियों के भाव हालांकि इश्‍यु प्राइस से नीचे चल रहे हैं। यह जानकारी एक रिसर्च में सामने आई है। जिन 27 कंपनियों ने अच्‍छा रिटर्न दिया है उनमें से कुछ के काफी अच्‍छे हैं, जो अधिकतम 325 फीसदी तक हैं।

इनमें से 6 कंपनियों का रिटर्न 100 फीसदी से ज्‍यादा रहा है। IPO लाने वाली कंपनियों में एक है शंकारा बिल्डिंग प्रॉडक्‍ट जिसने 27 अप्रैल 2018 तक 325 फीसदी का रिटर्न दिया था।

अन्‍य सफल IPO
इसके अलावा अपेक्‍स फ्रोजन फूड्स ने 270 फीसदी तक और सालासार टेक्‍नो ने निवेशकों को 258 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। इसके अलावा आस्‍ट्रोन पेपर एंड बोर्ड और पीएसपी प्रोजेक्‍ट ने अपने निवेशकों को 174 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं AU स्‍मॉल बैंक ने निवेशकों को करीब 103 फीसदी का रिटर्न दिया है।

इन IPO में भी मिला अच्‍छा रिटर्न
इसके अलावा सीडीएसएल, डाक्‍सोन टेक्‍नोलॉजी, बंधन बैंक, कोचीन शिपयार्ड, गोदरेज एग्रोवेट, प्रताप स्‍नैक्‍स सहित सिक्‍यारिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विस ने भी अपने निवेशकों को अच्‍छा रिटर्न दिया है।

इन IPO में निवेश करने वाले नुकसान में
कई कंपनियों के IPO में निवेश करने वालों को नुकसान भी हुआ है। इनमें एस चंद में निवेश करने वालों को सबसे ज्‍यादा नुकसान हुआ है। यह अपने इश्‍यु प्राइज से करीब 41 फीसदी नीचे चल रहा है।

वहीं जनरल इंश्‍योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया का शेयर अपने इश्‍यु प्राइस से करीब 22 फीसदी नीचे चल रहा है। वहीं न्‍यू इ‍ंडिया एस्‍योरेंस कंपनी का शेयर अपने इश्‍यु प्राइस से करीब 17 फीसदी नीचे चल रहा है।

मई में लॉन्च होंगी ये कारें, जानिए क्या होगी कीमत

भारत में अगले महीने यानी मई 2018 में कुछ बेहतरीन कारें लॉन्च होने वाली हैं। आइए, नजर डालते हैं इन कारों पर…टाटा नेक्सॉन अब एएमटी यानी आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन से भी लैस होकर आएगी। इसे मई में लॉन्च किया जाना है। इसकी अनुमानित कीमत 7 से 10 लाख रुपए की रेंज में होगी।

भारत में 3 मई 2018 को बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया अपनी नई मिनी कंट्रीमैमन कार को लॉन्च करेगी। यह एक एसयूवी होगा। इसकी अनुमानित कीमत 35 लाख रुपए है।

न्यू जेनरेशन होंडा अमेज-16 मई को होंडा अपनी पॉप्युलर कार अमेज का न्यू जेनरेशन मॉडल लॉन्च करेगी। इसकी अनुमानित कीमत 5.5 लाख रुपए से लेकर 7.5 लाख रुपए तक है।

टोयोटा यारिस-इस गाड़ी को 18 मई 2018 को लॉन्च किया जाना है। इसकी अनुमानित कीमत 8.75 लाख रुपए से 14.07 लाख रुपए हो सकती है।

ह्यूंदै की पॉप्युलर आई20 कार का अपडेटेड अवतार मई में लॉन्च किया जाना है। इसकी अनुमानित कीमत सात लाख रुपए है।