Tuesday, July 28, 2026
Home Blog Page 4968

पाकिस्तान में टमाटर और लहसुन की भारत से तस्करी

लाहौर। पुलवामा अटैक और उसके बाद भारत की एयर स्ट्राइक के चलते पाकिस्तान में टमाटर और लहसुन की किल्लत काफी बढ़ गई है। हालत यह है कि लाहौर के बादामी बाग स्थित सब्जी मार्केट में दो घंटे के भीतर भारत से पहुंची दो ट्रक लहसुन बिक गई। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। अखबार के मुताबिक भारतीय पायलट अभिनंदन को छोड़े जाने के बाद भारत से टमाटर और लहसुन की तस्करी शुरू हो गई है।

दोनों देशों के बीच तनाव के चलते कारोबार ठप हो गया था और ट्रकों की आवाजाही भी रुक गई थी। लेकिन, अब श्रीनगर से पाकिस्तान के कब्जे वाले चकोटी के बीच ट्रकों की आवाजाही शुरू हो गई है। रावलपिंडी और लाहौर के बाजारों में भारत से आई सब्जियों से लदे ट्रक पहुंचने लगे हैं।

शुक्रवार को लाहौर के सब्जी बाजार में भारत से गया दो ट्रक लहसुन पहुंचा। बाजार के एक होलसेलर ने यह ऑर्डर दिया था। होलसेलर असोसिएशन ने भारत के खिलाफ बैनर लगा रखे हैं, लेकिन कुछ कारोबारी भारत से आई सब्जियों को बेच दाम कमा रहे हैं।

लाहौर के बादामी बाग फल एवं सब्जी मार्केट की असोसिएशन के महासचिव के चौधरी खलील महमूद के मुताबिक यह ट्रक तस्करी के जरिए पहुंच रहे हैं। खलील ने दावा किया कि सीमा पर घूसखोरी के जरिए ट्रकों को पाकिस्तान में एंट्री दी जा रही है।

एक दूजे के हुए आकाश-श्लोका, देश-विदेश की कई हस्तियां हुई शामिल

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता शनिवार रात को विधिवत रस्मों के बीच शादी के बंधन में बंध गए l इस मौके पर हंसी-ठिठोली भी हुई जब आकाश अपनी होने वाली पत्नी को घूंघट में से घूर कर निहारते दिखे l

शादी का जश्न करीब एक सप्ताह पहले से जारी है। आकाश और श्लोका की शादी बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रही है। इसका उद्घाटन कुछ दिन पहले किया गया है। शादी के लिए अंबानी का निवास एंटीलिया भी भव्य तरीके से सजाया गया है।

शादी में ये मेहमान हुए शामिल

  • शादी में पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, उनकी पत्नी चेरी ब्लेयर और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून शामिल हुए।
  • आकाश-श्लोका की शादी में आमिर खान, उनकी पत्नी किरण राव, संगीतकार विशाल ददलानी और शेखर भी पहुंचे।
  • अभिनेता जैकी श्रॉफ, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, श्रीलंकाई क्रिकेटर महिला जयवर्धने ने भी शिरकत की।
  • सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजली, शाहरुख खान, पत्नी गौरी खान, करण जौहर, रणवीर कपूर, अभिषेक बच्चन, एश्वर्या राय भी पहुंचे।
  • गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई पत्नी अंजलि पिचाई, महेंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपने परिवार के साथ आशीर्वाद देने पहुंचे।
  • अभिनेत्री जूही चावला उनके पति जय मेहता, फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा, डब्बू रतनानी ने भी शिरकत की।
  • प्रियंका चोपड़ा अपनी मां और भाई के साथ पहुंची।
  • उद्योगपति रतन टाटा, अभिनेता रजनीकांत, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा भी आशीर्वाद देने पहुंचे।
  • फराह खान, क्रिकेटर पार्थिव पटेल भी शामिल हुए
  • 9 से 11 मार्च तक वेडिंग फंक्शन
  • शनिवार (9 मार्च) से शुरू होकर वेडिंग सेरेमनी 3 दिन तक चलेगी।
  • 6.30 बजे नाश्ते का इंतजाम किया गया है और फिर जियो वर्ल्ड सेंटर में डिनर का आयोजन होगा।
  • 10 मार्च को शाम 6.30 बजे मंगल पर्व शुरू होगा और एक बार फिर जियो वर्ल्ड सेंटर में डिनर का आयोजन होगा।
  • 11 मार्च को अंबानी परिवार की ओर से जियो वर्ल्ड सेंटर, बीकेसी मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दिया जाएगा।
  • फडणवीस, गोयल भी होंगे शामिल
  • शादी में शामिल होने वाले अन्य मेहमानों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वित्त मंत्री पीयूष गोयल, सऊदी अरब के तेल मंत्री खालिद अल फलीह और उनकी पत्नी, बेल्जियम के राजनेता और यूरोपीय संसद के सदस्य वेरोनिक डी कीपर, भारतीय कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा और अमेरिकी राजनेता एरिक कैंटर शामिल हैं।

आकाश की स्कूल फ्रेंड हैं श्लोका
आकाश अंबानी की मंगेतर श्लोका रोजी ब्ल्यू डायमंड्स में डायरेक्टर हैं। 28 साल के आकाश और हम उम्र श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की है। बिजनेसलेडी होने के साथ ही श्लोका एक सोशल वर्कर भी हैं। श्लोका ने साल 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से एनजीओ स्टार्ट किया था, जो कि जरूरतमंदों को एजुकेशन, फूड, शेल्टर आदि प्रोवाइड कराता है।

स्विट्जरलैंड में हुआ था प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन
आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था। यह प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिनों तक चला। इस सेलिब्रेशन में भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल रहीं थीं। आकाश और श्लोका की मेहंदी सेरेमनी गुरुवार रात हुई। इसमें ईशा और उनके पति आनंद नजर आए। दोनों की शादी 12 दिसंबर 2018 को हुई थी। इस शादी में देश की कई हस्तियां शरीक हुईं थीं।

कोटा मंडी: धनिया और ग्वार में तेजी, उड़द लुढ़का

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को सभी जिंसों की मिलाकर 35000 बोरी की आवक रही। नये लहसुन की आवक 45 कट्टे की हुई। स्टाकिस्टों की लिवाली से धनिया में लगातार तेजी का रूख बना हुआ है। भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल और ऊँचा बोला गया। ग्वार भी इतना ही तेज बिका। कमजोर उठाव से उड़द 150 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गया । मंडी में जिंसों के प्रकार रहे-

गेहूं मिल 1850 से 1900 लोकवान 1900 से 2050 पीडी 1900 से 2000 गेहूं टुकडी 1950 से 2050 गेहूं नया 1800 से 2021मक्का 1800 से 2100 जौ 1400 से 1850 ज्वार 1300 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2600 पूसा 1 2300 से 2670 पूसा 4 (1121) 2700 से 3551 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 2500 से 3711 सरसो पुरानी 3300 से 3450 सरसों न‌ई 3000से 3650 अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2500 से 3350 कलौजी 6500 से 8700 धनिया बादामी 4300 से 5100 ईगल 4800 से 5301 रंगदार 5500 से 6100 धनिया नया 4000 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन पुराना 300 से 1500 रुपये और नया लहसुन 800 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 5000 उड़द 1500 से 4000 चना 3300 से 3800 चना कांटिया नया 3750 चना काबुली 3000 से 4200 चना पेपसी 3800 से 3800 चना मौसमी 3000 से 3950 मसूर 3000 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3850 रुपये प्रति क्विंटल।

रामगंज मंडी में धनिया के भाव
स्थानीय मंडी में पुराने धनिया की 3000 और नए की 13000 बोरी की आवक हुई। लिवाली बानी रहने से भाव 50 से 75 रुपये क्विंटल मजबूत रहा। भाव इस प्रकार रहे -धनिया पुराना चालू 4900 से 5100 मीडियम 5200 से 5400 बेस्ट 5500 नया गीला चालू 4050 से 4500 मीडियम 4600 से 5000 2 से 3 kg घट वाला 5200 से 5800 सूखा बदामी 5300 से 5500 ईगल 5600 से 5850 रंगदार स्कूटर क्वालिटी 6000 से 6500 रंगदार 6800 से 8000 बेस्ट रंगदार 8500 से 10000 स्पेशल ग्रीन 12000 से 16000 रुपये प्रति क्विंटल ।

इंदौर किराना: मांग घटने से शक्कर में गिरावट

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को मांग में कमी से शक्कर दस रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शनिवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3300 से 3325 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 203 से 217 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2550 से 4100 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 125 से 130, निजामाबाद 80 से 100, पिसी 135 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 4600 से 5400, पैकिंग में 5900 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1190 से 1200, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1240 से 1250, रवा 1290 से 1300, चना बेसन 2950 तथा बटला बेसन 2570 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर मंडी: लिवाली निकलने से चना, तुअर और मूंग में तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शनिवार को लिवाली बढ़ने से चना कांटा 25 रुपये, तुअर (अरहर) 50 और मूंग के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। लिवाली सुधार से तुअर दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।

दलहन चना (कांटा) 4025 से 4050, चना (देसी) 3950 से 3975, डबल डॉलर 5200 से 5500, मसूर 3925 से 3950, हल्की 3650 से 3700, बटला 3450 से 3500, मूंग 5400 से 5600, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4600 से 4800, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5350 से 5500, उड़द 4900 से 5000, हल्की 3500 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6450 से 6650, तुअर दाल फूल 6850 से 7050, तुअर दाल बोल्ड 7250 से 7450, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200 चना दाल 5100 से 5300, आयातित चना दाल 5000 से 5200मसूर दाल 5050 से 5150 मूंग दाल 6400 से 6600, मूंग मोगर 6800 से 7000 उड़द दाल 5400 से 5600, उड़द मोगर 6400 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: मूंगफली तेल एवं सोयाबीन सीड में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शनिवार को मूंगफली तेल के भाव दस रुपये प्रति दस किलोग्राम की तेजी लिए रहे। तिलहन में सोयाबीन के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई। तिलहन सरसों 3650 से 3750 रायडा 3300 से 3400 सोयाबीन 3650 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

तेल मूंगफली तेल इंदौर 940 से 960, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 772 से 775, सोयाबीन साल्वेंट 740 से 745, पाम तेल 670 से 675 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1400, देवास 1400, उज्जैन 1400, खंडवा 1380, बुरहानपुर 1380, अकोला 2150 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।

कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 690 से 695, महाराष्ट्र 685 से 688 तथा गुजरात 695 से 700 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

कैंसर के इलाज में काम आने वाली 390 दवाइयां सस्ती

नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होनी वाली 390 गैर-अनुसूचित दवाइयों का अधिकतम खुदरा मूल्य 87 प्रतिशत तक कम कर दिए हैं। ऐसा होने से कैंसर पीड़ित मरीजों को हर साल करीब 800 करोड़ रुपये की सालाना बचत होगी।

राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 27 फरवरी को 42 गैर- अनुसूचित कैंसर दवाओं को दवा मूल्य नियंत्रण व्यवस्था में शामिल किया है। इन दवाओं के ट्रेड मार्जिन को 30 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया है। इससे कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होनी वाली 390 दवाइयों की कीमत 87 प्रतिशत तक कम हो गई है।

एनपीपीए ने दवा बनाने वाली कंपनियों और अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वह इन दवाओं पर नए मूल्य को लागू करें। आधिकारिक बयान के अनुसार रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के तहत काम करने वाले एनपीपीए ने कैंसर की गैर-अनुसूचित 390 दवाओं की सूची जारी की है। इनकी कीमत 87 फीसदी तक कम की गई है। नई कीमतें 8 मार्च से प्रभावी हो गई हैं।

कैंसर की 426 दवाओं में से 390 दवाओं, जो कुल दवाओं का 91 प्रतिशत हैं । इनकी कीमतों को कारोबारी मुनाफे को तार्किक बनाने के जरिये घटाया है। ऐसा अनुमान है कि कीमतों में कटौती के बाद मरीजों को लगभग 800 करोड़ रुपये की बचत होगी। कारोबारी मुनाफे को तार्किक बनाने के लिए बनी विशेषज्ञों की समिति ने 42 कैंसर रोधी दवाओं का मूल्य नियंत्रण के दायरे में लाने की सिफारिश की थी, जिसके बाद एनपीपीए ने यह कदम उठाया है।

जीरे का गुजरात में उत्पादन घटने एवं राजस्थान में बढ़ने का अनुमान

राजकोट। पिछले साल की तुलना में चालू वर्ष के दौरान जीरा का घरेलू उत्पादन करीब 9 प्रतिशत बढ़कर 4.16 लाख टन पर पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि बिजाई क्षेत्र में कमी तथा मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण गुजरात में जीरा का उत्पादन 1.73 लाख टन से 3 प्रतिशत घटकर 1.66 लाख टन रह जाने की संभावना है, लेकिन राजस्थान में हालात अनुकूल होने से जीरा का उत्पादन गत वर्ष के 2.07 लाख टन से करीब 20 प्रतिशत बढ़कर इस बार 2.50 लाख टन पहुंचने के आसार हैं।

फेडरेशन ऑफ इंडिया स्पाइस स्टैक होल्डर्स (फिस) ने जीरा का घरेलू उत्पादन 2018 के 69.18 लाख बोरी से 6.57 लाख बोरी बढ़कर 2019 में 75.75 लाख बोरी पर पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। इसके तहत जीरा का उत्पादन गुजरात में 31.39 लाख बोरी से घटकर 30.30 लाख बोरी रह जाने की संभावना है जबकि राजस्थान में उत्पादन 37.79 लाख बोरी से 7.66 लाख बोरी बढ़कर 45.45 लाख बोरी पर पहुंचने की उम्मीद है। मालूम हो कि जीरे की प्रत्येक बोरी 55 किलो की होती है।

अखिल भारतीय स्तर पर करीब 27-28 हजार टन जीरा का पिछला बकाया स्टॉक मौजूद है। मंडियों में नए जीरे की आवक शुरू हो चुकी है जबकि आगे इसकी रफ़्तार नियमित रूप से बढ़ते जाने की संभावना है। इससे कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है। नए माल की बढ़ती आवक को देखते हुए स्टाकिस्टों ने पुराने जीरे के स्टॉक की बिकवाली सीमित कर दी है।

गुजरात की मंडियों में नया जीरा आने लगा है। जबकि राजस्थान में इसकी आवक कुछ ही दिनों में आरम्भ होने वाली है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मार्च 2019 के प्रथम सप्ताह में देश भर की उत्पादक मंडियों में करीब 10 हजार टन जीरे की आपूर्ति हुई जो फरवरी के अन्तिम सप्ताह की कुल आवक 4760 टन से काफी अधिक है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तुर्की एवं सीरिया के नए माल की जोरदार आपूर्ति जब तक शुरू नहीं होती है तब तक भारतीय जीरे की अच्छी मांग बरकरार रहने की संभावना है। वहां जून-जुलाई में नए जीरे की आवक आरम्भ होने की उम्मीद है।

सुस्त मांग से सोना सस्ता, जानिए आज के दाम

नयी दिल्ली/ कोटा मजबूत वैश्विक रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों की कमजोर मांग से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये गिरकर 33,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 800 रुपये चढ़कर 39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों के साथ – साथ खुदरा विक्रेताओं की मांग कमजोर पड़ने से सोने के भाव में गिरावट आई। हालांकि , वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख ने गिरावट को थामने का प्रयास किया। वैश्विक स्तर पर , न्यूयॉर्क में सोना कई हफ्तों की गिरावट के बाद शुक्रवार को सुधरकर 1,298.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

चांदी बढ़कर 15.31 डॉलर प्रति औंस पर रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में , 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश : 100-100 रुपये गिरकर 33,170 रुपये और 33,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। शुक्रवार को सोना 200 रुपये की मजबूती के साथ बंद हुआ था। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपये प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर ही रही।

वहीं , दूसरी ओर चांदी हाजिर 800 रुपये सुधरकर 39,900 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 418 रुपये बढ़कर 38,728 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 80,000 रुपये और 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा।

कोटा सर्राफा
चांदी 39200 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33150 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38680 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33310 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38850 रुपये प्रति तोला।

रिलीज के दूसरे दिन ही HD में लीक हो गई फिल्म ‘बदला’

मणिकर्णिका, गली बॉय, कैप्टन मार्वल जैसी फिल्मों के बाद अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म बदला भी इंटरनेट पर लीक हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह हरकत पाइरेसी के लिए बदनाम वेबसाइट तमिल रॉकर्स की है। रिलीज के दूसरे दिन ही पूरी फिल्म HD में लीक कर दी गई है।

इस वेबसाइट पर लगाम कसने की कई बार कोशिश हो चुकी है लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। यह खबर प्रड्यूसर्स और बाकी टीम को जरूर निराश कर सकती है। इससे फिल्म के कलेक्शन पर भी फर्क पड़ेगा।

यह वेबसाइट हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू, मलयालम और दूसरी भाषाओं की फिल्म भी लीक करती है। क्राइम थ्रिलर फिल्म बदला को सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू और अमृता सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।