सोना पीक से 50912 रुपये सस्ता, चांदी की कीमत रह गई आधी, जानिए आज के भाव

0
3

नई दिल्ली। MCX Gold Price:सोने-चांदी की तेजी पर आ ब्रेक लग गया है। एमसीएक्स पर सुबह सवा नौ बजे के करीब सोना 0.61 प्रतिशत टूटकर 142184 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से ट्रेड कर रहा था।

जहां तक चांदी की बात करें तो आज मंगलवार 28 जलुाई की सुबह यह 1.36 प्रतिशत सस्ती होकर 218171 रुपये प्रति किलो ग्राम के रेट से ट्रेड कर रही थी। सोमवार रात को सोना 143105 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि, चांदी 221200 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 50,912 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 2,01,877 रुपये सस्ता हो चुका है। यानी ऑल टाइम हाई से चांदी के दाम करीब आधे हो गए हैं।

इंटरनेशन मार्केट में भी सस्ता
अमेरिकी सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिर गईं। इसकी मुख्य वजह यह है कि अमेरिका और ईरान के बीच जवाबी हमले रुक गए हैं, जिससे भू-राजनीतिक तनाव कम हुआ है और सुरक्षित निवेश की मांग घट गई है।