Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 4823

विंग कमांडर अभिनंदन को ISI ने 40 घंटे तक किया था टॉर्चर

नई दिल्ली। इंडियन एयर फोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान जब पाकिस्तान की कस्टडी में थे तो चंद घंटों में ही उन्हें इस्लामाबाद से रावलपिंडी ले जाया गया थ। वह करीब 4 घंटे ही पाकिस्तान आर्मी की कस्टडी में थे और करीब 40 घंटे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उनसे पूछताछ की, टॉर्चर किया और भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च ऐंड ऐनालिसिस विंग) को लेकर कई कॉमेंट भी किए।

डिफेंस मिनिस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन का विमान जब पाकिस्तान में गिरा तो पहले अभिनंदन इस्लामाबाद में पाकिस्तान आर्मी की कस्टडी में थे। लेकिन यहां करीब वह 4 घंटे ही थे और उसके बाद उन्हें आईएसआई के लोग इस्लामाबाद से रावलपिंडी ले गए, जहां आईएसआई की इन्वेस्टिगेशन सेल ने उन्हें करीब 40 घंटे स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया।

वहां उन्हें टॉर्चर किया गया और जानकारी निकालने की कोशिश की गई। इस दौरान लगातार उनकी आंखों में पट्टी बांधी गई थी और वह कुछ भी नहीं देख पा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, अभिनंदन ने इंडियन एयर फोर्स के अधिकारियों को बताया कि उन्हें बस यह समझ आ रही था कि उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा है और वह जगह देख नहीं पा रहे थे क्योंकि आंखों में पट्टी बांधी गई थी।

राइफल की बट से मारा गया
सूत्रों ने बताया कि अभिनंदन के मुताबिक, वह जितने वक्त पाकिस्तान आर्मी की कस्टडी में थे तब उनके साथ कमोबेश सही तरीके से बर्ताव किया गया लेकिन आईएसआई ने उनसे जानकारी निकलवाने के लिए उन्हें हर तरीके से टॉर्चर किया।

जब अभिनंदन पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में गिरे तब उन्हें पकड़ने के लिए राइफल की बट से उनके माथे पर मारा गया और आंख के ऊपर जो कट का निशान है यह उस वजह से आया। लेकिन दायीं आंख के चारों तरफ जो गहरा काला निशान है और आंख में चोट है वह आईएसआई के टॉर्चर का नतीजा है।

सूत्रों के मुताबिक, अभिनंदन ने यह भी बताया कि उनसे पूछताछ के दौरान यह भी कहा गया कि वह भले ही अपने बारे में कुछ जानकारी नहीं दे रहे हों लेकिन इंडियन मीडिया के जरिए उन्हें अभिनंदन परिवार से लेकर उनके पिता के रिटायर्ड एयर फोर्स ऑफिसर होने और उनके घर के पते तक सारी जानकारी मिल गई है।

चाय वाला विडियो सही है: अभिनंदन
पाकिस्तान ने अभिनंदन का जो चाय वाला विडियो रिलीज किया उस बारे में अभिनंदन ने बताया कि वह विडियो सही है जिसमें वह कह रहे हैं, ‘द टी इज फनटैस्टिक (चाय बेहद बढ़िया है)।’ हालांकि अभिनंदन ने दूसरे विडियो को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि वह फर्जी विडियो है।

बताया जा रहा है कि अभिनंदन को छोड़ने के बाद पाकिस्तान ने जो 1 मिनट 23 सेकंड का विडियो रिलीज किया उस बारे में अभिनंदन ने कहा कि यह उनकी आवाज नहीं है और यह उन्होंने कभी नहीं कहा। इस छोटे से विडियो में 15 से ज्यादा कट हैं जिसमें अभिनंदन पाकिस्तान आर्मी की तारीफ करते और इंडियन मीडिया की आलोचना करते सुनाई दे रहे हैं।

भारत वापसी के बाद अभिनंदन का एयर फोर्स के सीनियर अधिकारियों के साथ डीबीफ्रिंग सेशन हुआ। जिसमें एक ही सवाल कई बार पूछे गए, घुमाफिराकर पूछे गए ताकि कोई भी चूक ना हो और सुरक्षा से किसी भी तरह का कोई समझौता ना हो।

आईएसआई छोड़ने को तैयार नहीं थी
सूत्रों के मुताबिक अभिनंदन को आईएसआई वापस करने को तैयार नहीं थी और जब पाकिस्तान पर चौतरफा दबाव पड़ा तब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने हस्तक्षेप किया और अभिनंदन को भारत को वापस सौंपने का फैसला हुआ।

आईएसआई वाले पूछताछ के दौरान और टॉर्चर करते वक्त कई बार अभिनंदन से यह कह रहे थे, ‘तुम्हें तुम्हारी रॉ भी नहीं बचा पाएगी।’ भारत वापस आने के बाद अभिनंदन का न्यूरो ट्रीटमेंट और आंखों का ट्रीटमेंट हुआ है। अभी उनकी मेडिकल कैटिगरी डाउन कर दी गई है लेकिन जल्द ही इसका रिव्यू किया जाएगा।

फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग के नियम तोड़ने पर अकाउंट होगा प्रतिबंधित

सेन फ्रांसिस्को। फेसबुक ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में हुई आतंकी हमले की लाइव स्ट्रीमिंग की घटना से सबक लेते हुए अब लाइव स्ट्रीमिंग और शेयरिंग को रोकने के लिए वन स्ट्राइक नीति बनाई है। फेसबुक ने कहा है कि फेसबुक के लाइव स्ट्रीमिंग फीचर की नीति तोड़ने वालों पर कंपनी प्रतिबंध लगाएगी।

इसके अलावा अगर किसी यूजर ने अपने फेसबुक वॉल पर किसी हिंसक वीडियो की लाइव स्ट्रीमिंग की है, तो अब इस फीचर का दोबारा इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। क्राइस्टचर्च में हुए आतंकी हमले में 50 लोगों की मौत हुई थी।

फेसबुक ‘इंटीग्रिटी’ के वाइस प्रेसिडेंट गाय रोसेन ने बताया कि मार्च महीने में क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर आंतकी हमले की लाइव स्ट्रीमिंग की गई थी। यहीं नहीं, इस हिंसक वारदात के वीडियो को सोशल मीडिया में कई यूजर्स ने शेयर भी किया था।

रोसेन के कहा कि ऐसे में हमारी कोशिश है कि इस तरह की सेवा को सीमित किया जाए जिससे फेसबुक का इस्तेमाल नफरत फैलाने के लिए नहीं किया जा सके। इसके लिए कंपनी वन स्ट्राइक नीति को लागू करने जा रही है। इस नीति के लागू होने के बाद जो यूजर इसमें दी गईं शर्तों को तोड़ेगा उसके अकाउंट या फीचर्स पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

फेसबुक के लिए ‘ऐसे’ वीडिया हटाना चुनौती
रोसेन ने कहा कि फेसबुक पर कोई यूजर अगर किसी आतंकवादी संगठन के बयान का लिंक साझा करता है, तब ये भी फेसबुक की नीति का उल्लंघन माना जाएगा। कंपनी ऐसे व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। रोसेन ने कहा कि न्यूजीलैंड में हुए आंतकी हमले के वीडियो को फेसबुक ने कई यूजर्स की वॉल से हटाया था, लेकिन कई यूजर्स ने इस आपत्तिजनक वीडियो का एडिटेड संस्करण साझा कर दिया। यह भी हमारे लिए चुनौती है।

फेसबुक ने फोटो और वीडियो विश्लेषण तकनीक में सुधार करने के लिए अमेरिका के तीन विश्वविद्यालयों के साथ अनुबंध किया है। इसके लिए वो 75 लाख डॉलर (करीब 51 करोड़ रुपये) खर्च कर रहा है।

Whatsapp पर अब 155 नए इमोजी के साथ लीजिये मजे

Whatsapp ने अपने 155 इमोजी को रिडिजाइन किया है। नए ऐंड्रॉयड बीटा अपडेट में ऐसे 155 इमोजी हैं, जिनका डिजाइन बदला गया है। ऐंड्रॉयड बीटा टेस्टर नए अपडेट 2.19.139 में ये इमोजी देख सकते हैं। हालांकि ये इमोजी पहले से मौजूद थे, लेकिन अब अपडेटेड वर्शन में ये नए डिजाइन में दिखेंगे। WABetaInfo की रिपोर्ट में कहा गया है कि जल्द ही ये इमोजी गूगल प्ले स्टोर पर सभी यूजर्स के लिए स्टेबल अपडेट में भी आ सकते हैं।

एक साथ दिखेंगे नए और पुराने इमोजी
रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक की ओनरशिप वाले वॉट्सऐप के वेब वर्जन पर भी जल्द यह अपडेट आएगा। WABetaInfo की ओर से कहा गया था कि वॉट्सऐप ने बीटा अपडेट 2.18.384 में 357 और 2.19.21 वर्जन में 27 इमोजी के लेआउट इंप्रूव किए हैं। अब लेटेस्ट अपडेट 2.19.139 में 155 और इमोजी नए लेआउट के साथ स्पॉट हुए हैं। इन इमोजी से जुड़ी कुछ फोटो भी WABetaInfo की ओर से शेयर की गई हैं, जिसमें पुराने और नए इमोजी एक साथ दिख रहे हैं।

पूरी तरह नहीं बदले इमोजी
Whatsapp ने इन इमोजी को पूरी तरह से नहीं बदला है। बल्कि, थोड़ी-थोड़ी सी डिजाइन बदली हैं। वहीं, कई इमोजी में बहुत छोटे बदलाव किए गए हैं, जो एक बार में शायद समझ भी न आएं।

नाइट मोड कंपैटिबिलिटी ऑप्शन भी
इसी बीटा वर्जन में चैट के लिए नाइट मोड कंपैटिबिलिटी ऑप्शन भी दिया गया है। फिलहाल नाइट मोड फीचर उपलब्ध नहीं है। खबरों के अनुसार वॉट्सऐप इसे बग-फ्री एक्सपीरियंस के लिए तैयार करने के बाद लाएगा।

एनिमेटेड स्टिकर्स भी जल्द आएंगे
वॉट्सऐप जल्द ही एनिमेटेड स्टिकर्स भी लेकर आ सकता है। इस अपडेट को ऐंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए लॉन्च किया जाएगा। साथ ही ऐप में स्टिकर नोटिफिकेशन प्रिव्यू फीचर भी जल्द ऐड किया जाएगा। इस फीचर को बीटा अपडेट 2.19.130 में देखा गया था। इस फीचर की मदद से नोटिफिकेशन बार में वॉट्सऐप स्टिकर्स बने दिखेंगे। इसके अलावा फॉरवर्डिंग फीचर्स और डार्क मोड भी जल्द ऐप में आ सकते हैं।

जयपुर में विधायकों के लिए होगा 8 मंजिलों में 174 फ्लेट्स का निर्माण

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी की अध्यक्षता में आज विधानसभा भवन में विधायक नगर पश्चिम में विधायकों के निवास हेतु बहुमंजिला फ्लेट्स निर्माण कराये जाने एवं विधानसभा में म्यूजियम निर्माण के संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में विधायक नगर पश्चिम में विधायकों के निवास हेतु 8 मंजिलों में 174 फ्लेट्स का निर्माण करवाये जाने पर विचार विमर्श किया गया। जिस पर 250 करोड़ रूपये का व्यय होगा। यह विधायक निवास सभी सुविधाओं से युक्त होंगे।

इसमें 250 बैठक क्षमता वाला विधायक हाल, पार्क, जिम्नेजियम, डिस्पेंसरी, सामुदायिक केन्द्र एवं व्यावसायिक परिसर का निर्माण किया जायेगा। बैठक में बताया गया कि जालूपुरा स्थित विधायक निवास के 28 आवासों का ऑक्शन जयपुर विकास प्राधीकरण द्वारा किया जायेगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विधायक नगर पश्चिम में बनने वाले फ्लेट्स के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एम्पावर कमेटी का गठन किया जायेगा। इसके रिव्यू् के लिए विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में सुपरवाइजरी कमेटी का गठन किया जायेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा भवन में संसदीय संग्रहालय का निर्माण कराया जाना प्रस्ताावित है।

इस संग्रहालय में राजस्थान का गठन एवं इतिहास, स्वतंत्रता सेनानी, राजस्थान विधानसभा का वास्तु शिल्प,राजस्थाान के राज्यजपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, आधुनिक राजस्थान,लोकतंत्र और भारतीय संविधान, राजस्थान के विधानसभा क्षेत्र, राजस्थान के विकास में मंत्रियों की भूमिका, वार्षिक बजट आदि के बारे में विस्तार से जानकारियॉं प्रदर्शित की जायेगी।

उन्होंने बताया कि इस संग्रहालय के निर्माण से जन साधारण, युवा पीढ़ी एवं विद्यार्थियों को राजस्थान का इतिहास लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में जानकारी मिल सकेगी। संग्रहालय विधानसभा के भूतल पर बनाया जायेगा। जिस पर लगभग 10 करोड़ रूपये व्यय होने का अनुमान है।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, विधानसभा की गृह समिति के सभापति रामलाल जाट, मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त निरंजन कुमार आर्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग वीनू गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव मुख्य्मंत्री कुलदीप रांका, प्रमुख शासन सचिव आयोजना विभाग अभय कुमार सहित कई प्रशासनिक व विधानसभा के अधिकारी मौजूद रहे।

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट : 12वीं साइंस में 92.88, कॉमर्स में 91.46% छात्र पास

अजमेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने बुधवार को 12वीं कक्षा के विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के परिणाम घोषित कर दिए। विज्ञान वर्ग में 92.88% और वाणिज्य में 91.46% छात्र सफल हुए। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि विज्ञान वर्ग का परिणाम पिछली बार की तुलना में 6 फीसदी अधिक रहा है, जबकि काॅमर्स के परिणाम में 0.37 फीसदी की मामूली वृद्धि हुई है। चौधरी ने बताया कि दोनों ही वर्ग में बेटियों ने बाजी मारी है।

विज्ञान वर्ग में लड़कियों का परीक्षा परिणाम 95.86 फीसदी रहा। वहीं, लड़कों का 91.59 फीसदी रहा। कॉमर्स में 95.31% छात्राएं सफल हुईं। वहीं, छात्रों का सफलता प्रतिशत 89.40 फीसदी रहा है।

साइंस : इस साल साइसं में कुल 2,60,582 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 2,56,719 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 91.59 प्रतिशत लड़के और 95.86 प्रतिशत लड़कियों के साथ कुल 92.88 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं।
कॉमर्स : इसी तरह कॉमर्स में 42,140 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हुए थे। इनमें से 41,651 ने परीक्षा दी थी जिसमें से 91.46 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। कॉमर्स में 89.40 फीसदी लड़के और 95.31 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं।

पहली बार बोर्ड सचिव ने परिणाम जारी किए। अब तक बोर्ड अध्यक्ष या शिक्षा मंत्री परिणाम जारी करते आए हैं। लोकसभा चुनाव के कारण लगी आचार संहिता के कारण शिक्षा मंत्री ने परिणाम जारी नहीं किए। परिक्षाएं 7 मार्च से 2 अप्रैल के बीच हुई थी। बाेर्ड प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि 23 मई के बाद कभी भी कला वर्ग का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। पिछले साल परीक्षा परिणाम 23 मई को घोषित किए गए थे।

यहां क्लिक करके देख सकते हैं रिजल्ट:
ऑफिशियल वेबसाइट http://www.rajeduboard.rajasthan.gov.in/ या फिर http://rajresults.nic.in/ पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Realme X और Realme X Lite लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। रियलमी ने अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X और Realme X Lite लॉन्च किए हैं। रियलमी ने यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए हैं। Realme X Lite के स्पेसिफिकेशंस को देखकर लगता है कि यह Realme 3 Pro का रीब्रैंडेड वर्जन है। Realme 3 Pro को हाल में भारत में लॉन्च किया गया था। Realme X को तीन रैम और इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध कराया गया है। यह स्मार्टफोन 4GB रैम+64GB स्टोरेज, 6GB रैम+64GB स्टोरेज, 8GB रैम+128GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है।

Realme X और Realme X Lite की कीमत
4GB रैम+64GB स्टोरेज वाले Realme X की कीमत 1,499 युआन (करीब 15,000 रुपये) है। वहीं, 6GB रैम+64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1,599 युआन (करीब 16,000 रुपये) और 8GB रैम+128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1,799 युआन (करीब 18,000 रुपये) है।

अगर Realme X Lite के प्राइस की बात करें तो 4GB रैम+64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1,199 युआन (करीब 12,000 रुपये) है। वहीं, 6GB रैम+64GB स्टोरेज वाले Realme X Lite की कीमत 1,299 युआन (करीब 13,000 रुपये) और 6GB रैम+128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1,499 युआन (करीब 15,000 रुपये) है।

Realme X के स्पेसिफिकेशंस
रियलमी X में 6.5 इंच का फुल HD+ बेजल लेस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 2340×1080 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से पावर्ड है। यह रियलमी का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और मोटोराइज्ड पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह स्मार्टफोन गूगल के लेटेस्ट Android 9.0 Pie ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 3,700 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि कंपनी के VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी को सपॉर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के पीछे 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरे लगे हैं। वहीं, सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का मोटोराइज्ड पॉप-अप कैमरा दिया गया है।

कुछ ऐसा है Realme X Lite
स्पेसिफिकेशंस देखकर लगता है कि Realme X Lite हाल में भारत में लॉन्च हुए Realme 3 Pro का रीब्रैंडेड वर्जन है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल HD+ IPS डिप्स्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 2340×1080 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से पावर्ड है।

स्मार्टफोन गूगल के लेटेस्ट Android 9.0 Pie ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। स्मार्टफोन में 4,045 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 20W VOOC 3.0 फ्लैश चार्ज टेक्नॉलजी को सपॉर्ट करती है। स्मार्टफोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप है। फोन के बैक में 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

OnePlus 7 Pro और OnePlus 7: सेल और लॉन्च ऑफर्स, जानिए सब कुछ यहां

नई दिल्ली।OnePlus 7 Pro कल लॉन्च हुआ और पॉप-अप स्टोर्स पर इसकी सेल भी आज से शुरू हो रही है। वहीं, ऐमजॉन के प्राइम मेंबर्स इसे कल यानी 16 मई से खरीद सकेंगे। वनप्लस 7 प्रो को तीन रैम+स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है।

कंपनी ने लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को कैशबैक, डेटा, सिक्यॉरिटी बेनेफिट्स देने के लिए SBI, रिलायंस जियो और सर्विफाई के साथ साझेदारी की है। वहीं नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए भी वनप्लस 7 प्रो के मिरर ग्रे वेरियंट की सेल 17 मई यानी परसों से ही शुरू हो रही है।

वनप्लस 7 प्रो को अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नै, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और पुणे के पॉप-अप स्टोर्स पर आज से ही खरीदा जा सकता है। दिल्ली में इस एक्सपीरियंस पॉप-अप का आयोजन 17 मई से 16 जून यानी करीब एक महीने तक किया जाएगा। दिल्ली में यह पॉप-अप इवेंट शाम 7 बजे शुरू होकर रात 11 बजे तक चलेगा। इस इवेंट में यूजर्स न सिर्फ नए फोन का एक्सपीरियंस कर पाएंगे, बल्कि फोन की प्री-बुकिंग भी कर सकेंगे।

इन कस्टमर्स को वनप्लस की टी-शर्ट, वन-टाइम ऐक्सिडेंटल स्क्रीन रिप्लेसमेंट इंश्योरेंस, वनप्लस का बैक केस और एक 500 रुपये का वाउचर दिया जाएगा, इस वाउचर को यूजर्स वनप्लस एक एक्सपीरियंस स्टोर्स, ऑर्थराइज्ड स्टोर्स और कियॉस्क पर रिडीम कर सकेंगे। इन पॉप-अप स्टोर्स से फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 1000 रुपये का ऐमजॉन वाउचर, वनप्लस बैक केस और एक नेवर सेटल टी-शर्ट दी जाएगी। इन पॉप-अप स्टोर्स का अड्रेस आप कंपनी की वेबसाइट से पा सकते हैं।

ऐमजॉन प्राइम मेंबर्स के लिए वनप्लस 7 प्रो के मिरर ग्रे वेरियंट की फर्स्ट सेल कल यानी 16 मई से दोपहर 12PM बजे शुरू होगी। नॉन प्राइम मेंबर्स 17 मई से इसका मिरर ग्रे कलर ऐमजॉन की वेबसाइट, वनप्लस ऑनलाइन स्टोर्स और ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स से खरीद सकेंगे। वनप्लस प्रो के नेब्यूला ब्लू कलर वेरियंट की सेल 28 मई से और आमंड कलर की सेल जून से शुरू होगी। बात की जाए वनप्लस 7 की तो फिलहाल कंपनी ने इसकी सेल डेट का ऐलान नहीं किया है।

वनप्लस 7 प्रो के लॉन्च ऑफर के तहत यूजर्स को रिलायंस जियो की ओर से 9300 रुपये के बेनेफिट्स, सर्विफाई की तरफ से 70 पर्सेंट तक का बायबैक, 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर और SBI के कार्ड पर 2000 रुपये तक के कैशबैक जैसे ऑफर्स मिल रहे हैं।

रिलायंस जियो के बियॉन्ड स्पीड ऑफर के तहत यूजर्स को 5,400 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक 299 रुपये का रिचार्ज करने पर यूजर्स को 150 रुपये के 36 वाउचर्स के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को 28 दिनों तक रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल, एसएमएस, जियो टीवी, सिनेमा, न्यूज जैसे ऐप्स का ऐक्सेस भी दिया जाएगा

कैशबैक के साथ ही Jio कस्टमर्स को 3,900 रुपये का अडिशनल पार्टनर बेनेफिट दिया जाएगा। इसमें जूमकार के जरिए 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट, फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 1,550 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा और वनप्लस बायर्स को बस बुकिंग पर 15 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा चुम्बक पर मिनिमम 1699 रुपये की खरीदारी करने पर350 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।

कोटा मंडी : देसावरी मांग से धनिया और अलसी में उछाल

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को मंडी में लिवाली निकलने से गेहूं 25 रुपये सोयाबीन 50 रुपये और चना 30 रुपये प्रति क्विंटल तेज बिका। आवक की कमी से धान 100 रुपये ऊँचा बोला गया। देसावरी मांग से धनिया 150 से 200 रुपये और अलसी 250 रुपये उछल गई। सभी जिंसों का मिलाकर 80,000 बोरी का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक 8000 कट्टे की हुई।

कारोबारियों के अनुसार एनसीडेक्स पर धनिया का मई वायदा 101रुपये की मजबूती के साथ 7382 रुपये, जून वायदा 156 बढ़कर 7491 रुपये और जुलाई वायदा 154 रुपये प्रति क्विंटल सुधर कर 7587 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में जिंसों के भाव इस प्रकार रहे – गेहूं लस्टर 1750 से 1861 गेहूं एवरेज 1825 से 1921 लोकवान 1905 से 2000 पीडी 1750 से 1900 गेहूं टुकडी 1875 से 2150 मक्का 2000 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 3700 रुपए प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3100 पूसा 1 2500 से 2951 पूसा 4 (1121) 3300 से 4151 धान लाजवाब (1509) 3000 से 3605 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3885 सरसों 3300 से 3600 अलसी 3600 से 5000 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4801 कलौजी 8500 से 11100 धनिया बादामी 5500 से 6400 ईगल 6000 से 6851 रंगदार नया 7200 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1400 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 5200 उड़द 2000 से 4501 चना 3600 से 4330 चना कांटिया 4120 चना काबुली 3500 से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4300 चना मौसमी 3000 से 4250 मसूर 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: सोया रिफाइंड तेल तेज, कपास्या खली में गिरावट

इंदौर।स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव चार रुपये (मंगलवार की तुलना में) प्रति 10 किलोग्राम की तेजी लिए रहे। तिलहन में सरसों 50 रुपये, रायडा 100 रुपये और सोयाबीन के भाव 25 रुपये प्रति क्विंटल अधिक हुए। कपास्या खली में 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की कमी हुई।

तिलहन सरसों 3700 से 3750रायडा 3350 से 3400सोयाबीन 3750 से 3775 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूूंगफली तेल इंदौर 1060 से 1080, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 762 से 764, सोयाबीन साल्वेंट 728 से 732, पाम तेल 640 से 645 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1785, बुरहानपुर 1785, अकोला 2650 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 710 से 715, महाराष्ट्र 700 से 705, तथा गुजरात 720 से 725 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी: चना, मसूर एवं मूंग महंगी, तुअर में गिरावट

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को चना कांटा 25 रुपये, मसूर 25 रुपये और मूंग के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल (मंगलवार की तुलना में) की तेजी दर्ज की गई। तुअर (अरहर) के भाव 200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट लिए रहे। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को 20 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4450 से 4475, चना (देसी) 4300 से 4350, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4150 से 4175, हल्की 3800 से 3900, बटला (मटर) 4200 से 4250, मूंग 6300 से 6500, हल्की 5500 से 5800, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5300 से 5600, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5900 से 6100, उड़द 5200 से 5400, हल्की 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7300 से 7500, तुअर दाल फूल 7700 से 7900, तुअर दाल बोल्ड 8100 से 8300, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5850 से 6050, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7900 से 8100, मूंग मोगर 8400 से 8600 उड़द दाल 7100 से 7300, उड़द मोगर 7400 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।