Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 4820

मजबूत वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 537 अंक उछला, निफ्टी 11,400 के पार

नई दिल्ली। मजबूत आर्थिक आंकड़ों के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में रही तेजी के बाद बढ़ी लिवाली से भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 537 अंकों की तेजी के साथ 37,930 अंकों पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 150 अंकों की तेजी के साथ 11,407 अंकों पर बंद हुआ।

वैश्विक संकेतों से छाई लिवाली के कारण बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंस, कैपिटल गुड्स समेत प्रमुख सेक्टर के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग सेक्टर के शेयर 643 अंकों की तेजी के साथ 32,878 पर बंद हुए।

ऑटो सेक्टर के शेयर 436 अंकों की तेजी के साथ 18,229 अंकों पर बंद हुए। फाइनेंस सेक्टर के शेयर 137 अंकों की तेजी के साथ 6263 अंकों पर बंद हुए। कैपिटल गुड्स सेक्टर के शेयर 242 अंकों की तेजी के साथ 17,738 अंकों पर बंद हुए। कंज्यूमर गुड्स सेक्टर के शेयर 213 अंकों की तेजी के साथ 23,759 अंकों पर बंद हुए।

अमेरिकी शेयर बाजारों में रही तेजी
मजबूत आर्थिक आंकड़ों के कारण गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। अमेरिका का प्रमुख बाजार डाउजोंस 214 अंकों की तेजी के साथ 25,862 अंकों पर बंद हुआ। एसएंडपी 25 अंकों की तेजी के साथ 2876 अंकों पर जबकि नैसडेक 75 अंकों की तेजी के साथ 7898 अंकों पर बंद हुआ।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में चंबल फर्टिलाईजर्स एंड कैमिकल्स लिमिटेड 12.03 फीसदी, फिलिप्स कार्बन ब्लैक लिमिटेड 9.49 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट 8.46 फीसदी, वैंकीस इंडिया लिमिटेड 8.11 फीसदी, टाटा ग्लोबल बेवरेजेस लिमिटेड 6.78 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में जी एंटरटेनमेंट 9.11 फीसदी, बीपीसीएल 4.85 फीसदी, बजाज फाइनेंस 4.04 फीसदी, आईओसी 3.88 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 3.86 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
सेंसेक्स में डेल्टा कॉर्पोरेशन 12.19 फीसदी, ब्लूडार्ट 8.56 फीसदी, आईईएक्स 7.92 फीसदी, अरबिन्दो फार्मा लिमिटेड 7.57 फीसदी, पीसी ज्वैलर्स 6.68 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी में यस बैंक 3.32 फीसदी, भारती एयरटेल 2.26 फीसदी, इंड्सइंड बैंक 1.62 फीसदी, सिप्ला 1.18 फीसदी, कोल इंडिया 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

अजय देवगन मल्टीप्लेक्स बिजनस में करेंगे 600 करोड़ का निवेश

नई दिल्ली।बॉलिवुड अभिनेता अजय देवगन अगले 5 सालों में अपने मल्टीप्लेक्स वेंचर NY सिनेमाज में 600 करोड़ रुपये निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं। अपने दोनों बच्चों न्यासा और युग देवगन के नाम के शुरुआती अक्षर के साथ उन्होंने मल्टीप्लेक्स वेंचर का नाम रखा है।

50 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि उनका उद्देश्य देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कम से कम 250 करोड़ स्क्रीन खोलने की है। अजय ने आगे बताया कि उनके मल्टीप्लेक्स वेंचर का पहला सिनेमाघर मध्य प्रदेश के रतलाम में जून में लॉन्च होगा।

अजय देवगन ने बताया कि NY सिनेमाज का टारगेट ऐसे लोग होंगे जिनकी पहुंच अभी तक मॉर्डन थिएटर तक नहीं है और वे देश के दूर-दराज इलाकों में रहते हैं। हालांकि उन्होंने प्रॉजेक्ट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया लेकिन कहा कि यह बाजार में मौजूद दूसरे मल्टीप्लेक्स से अलग होगा। इससे पहले, अजय ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ और गाजीपुर में दो सिंगल-स्क्रीन थिएटर खरीदे हैं।

NY सिनेमाज के चीफ एग्जिक्यूटिव राजीव शर्मा ने बताया कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में अधिक स्क्रीन शुरू करने की योजना है,क्योंकि इन शहरों में अभी मल्टीप्लेक्स की पहुंच कम है। 16 मई, गुरुवार को एनवाई सिनेमाज ने रियलिटी फर्म एलन ग्रुप के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के तहत गुरुग्राम के एक शॉपिंग मॉल में 5-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स खोला जाएगा जिसकी लागत पर 450 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

उत्तर भारत में NY सिनेमाज की यह पहली पार्टनरशिप है। एलन ग्रुप गुरुग्राम में 7.5 लाख स्क्वायर फीट बिल्ट-अप एरिया में ‘एलन एपिन’ नाम से एक लग्जरी रिटेल प्रॉजेक्ट बना रहा है जिसमें एलन ग्रुप 450 करोड़ रुपये निवेश कर रही है। इस प्रॉजेक्ट में 5 सिल्वर स्क्रीन मल्टीप्लेक्स होगा जिसका एरिया 46,000 स्क्वायर फीट है।

NY सिनेमाज ने मुंबई की क्रिएटिव एजेंसी कलर क्राफ्ट स्टूडियो को सिनेमा की स्टाइलिंग स्ट्रैटेजी और ब्रांड बनाने की जिम्मेदारी दी थी। कंपनी जल्द ही अपने नए लोगो और टैगलाइन ‘फॉर द लव ऑफ सिनेमा’ को जारी करेगी।

आठ साल बाद सबसे ज्यादा आईटी सेक्टर में 78,500 नौकरियां मिलीं

नई दिल्ली। भारत के निर्यात में अहम योगदान निभाने वाले और सेवा सेक्टर का इंजन माने जाने वाले सूचना प्रौद्योगिक (आईटी) में आठ साल बाद अच्छे संकेत सामने आए हैं। बेरोजगारी के आरोपों से जूझ रही केंद्र सरकार के लिए भी यह राहत की बात है कि आईटी की दिग्गज चार कंपनियों ने ही इस साल 78500 नौकरियां दी हैं। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के ताजा ट्रेंड से यह बात सामने आई है।

टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो ने दी नौकरियां
आईटी कंपनियां काफी समय से कुशल कर्मचारियों की कमी से जूझ रही हैं। लिहाजा, बड़ी आईटी कंपनियां भर्ती करने में व्यस्त हैं। पिछले वित्त वर्ष में कम नौकरियां देने वाली देश की शीर्ष चार आईटी कंपनियों में इस साल हायरिंग (भर्ती) आठ साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इन कंपनियों ने 78,500 नई नौकरियां दी हैं। इस सैंपल सर्वे में टाटा कंसल्टिंग सर्विसेज (TCS), इंफोसिस (Infosys), विप्रो (Wipro) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज ( HCL Technologies) शामिल हैं। इन कंपनियों ने सबसे ज्यादा भर्तियां की हैं।

आठ साल में 70 हजार और अब एक ही साल में इससे ज्यादा नौकरियां
सैंपल के मुताबिक वित्त वर्ष 12-2013 में इन कंपनियों ने 81,722 कर्मचारियों की भर्ती की थी। वित्त वर्ष 2013-14 से वित्त वर्ष 2017-18 तक हर साल इन कंपनियों ने कुल मिलाकर 70,000 से कम लोगों को नौकरियां दी थीं। जबकि इस साल इससे ज्यादा नौकरियां मिली हैं। नई भर्तियां इस बात का प्रतीक है कि इस सेक्टर में बहार लौट रही है।

सबसे ज्यादा हिस्सेदारी टीसीएस की
चार कंपनियों का कुल कर्मचारी आधार मार्च 2019 के अंत में 9.6 लाख था, जो एक साल पहले की तुलना में 8.9 फीसदी अधिक है। TCS की इस सैंपल की कुल संख्या में 44 फीसदी कर्मचारियों की हिस्सेदारी रही। इसके बाद इंफोसिस (23.7 फीसदी) का नंबर है। विप्रो 17.8 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर थी जबकि इस सैंपल में एचसीएल टेक की हिस्सेदारी 14.3 फीसदी रही।

CA फाइनल एग्जाम की डेट बदली, देश के 139 केंद्रों पर होगी परीक्षा

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंसी ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) के फाइनल एग्जाम को 4 तारीख को स्थगित करने का कारण बता दिया है। दरअसल 2 जून को यूपीएससी की परीक्षा है जिससे सारे परीक्षा केंद्र व्यस्त रहेंगे। पहले सीए का फाइनल एग्जाम 2 जून को होना था। परीक्षाओं का आयोजन देश भर के 139 परीक्षा केंद्रों पर होगा। इसके अलावा पांच विदेशी केंद्रों पर भी परीक्षाओं का आयोजन होगा।

15 मई, 2019 को आईसीएआई की ओर से एक आधिकारिक सूचना जारी की गई। उसके मुताबिक, ‘परीक्षा केंद्रों ने उस दिन यूपीएससी के एग्जाम के आयोजन का हवाला देते हुए परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता पर असमर्थता जताई थी। इस वजह से पेपर को 2 जून, 2019 से 4 जून, 2019 को स्थगित करना पड़ा।’

आईसीएआई ने ग्रुप II के पेपर को 4 जून की बजाय 13 जून को भी स्थगित करने का कारण बताया है। आईसीएआई की ओर से कहा गया है कि पहले ग्रुप I के फाइनल एग्जाम को पूरा करना था। उसके बाद ही ग्रुप II का पेपर शुरू हो पाएगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, ‘आईसीएआई के फाउंडेशन एग्जाम और इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रटरीज ऑफ इंडिया के 9 जून, 2019 को निर्धारित फाउंडेशन एग्जाम के लिए आम छात्रों की सुविधा को देखते हुए 9 जून, 2019 के पेपर को 13 जून, 2019 को स्थगित कर दिया गया।’

इसके अलावा फाइनल का एग्जाम 27,29 और 31 जून, 2019 को होगा। ग्रुप II का एग्जाम 4,7,9 और 11 जून, 2019 को होगा। फाइनल एग्जाम 27, 29, 31 मई, 2019 और 2 जून, 2019 को होगा। ग्रुप II का फाइनल एग्जाम 4, 7, 9 और 11 जून, 2019 को होगा।

आम पर पड़ी मौसम की मार, और बढ़ेंगे दाम

नई दिल्ली। दशहरी, लंगड़ा, केसर, हापुस सहित आम की ज्यादातर लोकप्रिय किस्मों की पैदावार लगातार दूसरे साल कई वजहों से घटने जा रही है। ये जहां रिटेल मार्केट में तय समय से करीब तीन हफ्ते देरी से आएंगे, वहीं इनकी कीमत भी बढ़ सकती है। तेजी से बदलते मौसम, औद्योगिक प्रदूषण और बीमारियों के चलते देश के ज्यादातर मैंगो बेल्ट्स में आम की फसल प्रभावित हुई है।

सालाना 45 लाख टन आम पैदा करने वाले यूपी में आम के राजा मलीहाबादी दशहरी की हालत ठीक नहीं है। ऑल इंडिया मैंगो ग्रोअर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट इंसराम अली ने बताया, ‘इस साल उत्पादन संभावित स्तर से 60% कम रहने के आसार हैं। जाड़े के लंबा खिंचने और तापमान में भारी उतार-चढ़ाव के चलते फ्लॉवरिंग पर बुरा असर पड़ा था, लेकिन उसके बाद बीमारियों से बहुत कम फल लगे।

हम उम्मीद कर रहे हैं कि शुरुआती आकलन का 30-40% फल ही मार्केट में उतर पाएगा। रिटेल में 20 जून के बाद ही असली दशहरी के दर्शन होंगे।’ अकेले मलीहाबाद में ही करीब 20,000 टन आम होता है, जिसमें 90% दशहरी होते हैं। इंसराम अली ने बताया कि फसल बीमा योजनाओं में आम को शामिल नहीं करने से किसानों के लिए कीटनाशक और खाद पर हुए खर्चे की भरपाई ही मुश्किल हो रही है।

ऐसे में कम उत्पादन के चलते दाम बढ़ाना मजबूरी होगी। यूपी के 14 मैंगो बेल्ट सहित देश के ज्यादातर उत्पादन केंद्रों के संगठनों ने प्रधानमंत्री से आम के लिए क्षतिपूर्ति की मांग की है।दिल्ली के आजादपुर मंडी में आम निर्यातक संजीव भाटिया ने बताया, ‘यूपी में दशहरी के अलावा साउथ गुजरात और महाराष्ट्र से केसर और हाफुस की आवक में भी भारी गिरावट आ सकती है।

वहां इंडस्ट्रियल पॉल्यूशन के चलते फूल और फल दोनों बर्बाद हुए हैं। आम तौर पर 1000 रुपये प्रति 10 किलो की दर से बुक होने वाला केसर थोक में 15-20% महंगा आने के आसार हैं। फिलहाल जो आम आ रहे हैं, उनमें वो स्वाद नहीं है, लेकिन वे महंगी दरों पर ही आ रहे हैं।’

गुड न्यूज़: पजेशन में एक साल की देरी पर ले सकते हैं रिफंड

0

नई दिल्ली। यदि आप अपने लिए घर या फ्लैट की बुकिंग कराई है और लंबे इंतजार के बाद भी पजेशन नहीं मिल पाई है तो आपके लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय विवाद निवारण आयोग ने एक ऐतिहासिक फैसला दिया है। आयोग ने कहा है कि यदि खरीदार को एक साल में घर या फ्लैट की पजेशन नहीं मिल पाती है तो वह रिफंड लेने का हकदार है।

दिल्ली निवासी शलभ निगम ने 2012 में गुरुग्राम के अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट ग्रीनपोलिस में एक करोड़ रुपए में फ्लैट बुक कराया था। इसके लिए शलभ प्रोजेक्ट की निर्माता कंपनी ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर को 90 लाख का भुगतान कर चुके थे।

कंपनी ने बुकिंग के समय 36 महीने में पजेशन देने का समझौता किया था। लेकिन समय बीतने के बाद भी फ्लैट का निर्माण पूरा न होने पर पजेशन नहीं मिल पाया। इस पर निगम ने राष्ट्रीय विवाद निवारण आयोग में याचिका दायर की।

आयोग ने दिया यह फैसला
मामले की सुनवाई के दौरान आयोग ने फैसला दिया कि यदि बिल्डर की ओर से घर या फ्लैट की पजेशन देने की तारीख के एक साल बाद भी घर नहीं मिलता है तो खरीदार रिफंड का दावा कर सकता है। जस्टिस प्रेम नारायण की एकल पीठ ने कहा कि एक साल से ज्यादा की देरी वास्तव में परेशानी का सबब बन जाती है ऐसे में खरीदार को रिफंड का अधिकार है।

इस दौरान बिल्डर ने बायर्स के किस्त भरने के दौरान रिफंड मांगने पर 10 प्रतिशत राशि बयाना के रूप में छोड़ने की बात कही। इस पर आयोग ने कहा कि खरीदारों ने सातवें चरण तक की किस्त दी है, लेकिन निर्माण कार्य रूक गया है। ऐसे में कोई राशि नहीं छोड़ी जाएगी।

यह है प्रॉसेस​​​​​​​
पजेशन में देरी पर देना होगा मुआवजा
आयोग ने कहा कि यदि खरीदार घर लेना चाहता है तो उसे सितंबर 2019 तक पजेशन दे दी जाए। यदि पजेशन में देरी होती है तो बिल्डर को 6 प्रतिशत वार्षिक की दर से मुआवजा देना होगा। यदि पजेशन में देरी पर खरीदार रिफंड लेना चाहता है तो बिल्डर को 10 प्रतिशत ब्याज के साथ धनराशि देनी होगी।

आपको बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट समेत कई न्यायिक संस्थाए पजेशन में देरी पर रिफंड का दावा करने की बात कह चुकी हैं लेकिन इसकी अवधि को लेकर विवाद बना हुआ था। अब आयोग ने अवधि तय करके घर खरीदारों को बड़ी राहत दी है।

बाजार में छाई रौनक, सेंसेक्स 402 अंक उछला, निफ्टी 11,350 के पार

नई दिल्ली। सुबह की सकारात्मक शुरुआत के बाद भारतीय शेयर बाजारों ने तेजी पकड़ ली है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1.35 बजे 402 अंकों की तेजी के साथ 37,795 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 108 अंकों की तेजी के साथ 11,365 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स में मिडकैप-स्मॉलकैप शेयर के साथ बैंकिंग, एफएमसीजी और ऑटो शेयरों में लिवाली का माहौल बना हुआ है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 80 अंकों की तेजी के साथ 37,473 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 21 अंकों की तेजी के साथ 11,278 अंकों पर खुला था। सुबह 9.22 बजे सेंसेक्स 189 अंकों की तेजी के साथ 37,582 अंकों पर और निफ्टी 51 अंकों की तेजी के साथ 11,308 अंकों पर कारोबार कर रहे थे।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में रिलायंस कैपिटल, रिलायंस निप्पोन लाइफ एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड, डीएचएफएल, वीमार्ट, पीवीआर में तेजी का माहौल है। निफ्टी में जी एंटरटेनमेंट, बीपीसीएल, बजाज फाइनेंस, आईओसी, अल्ट्राटेक सीमेंट में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में ब्लूडार्ट, आरकॉम, जेके टायर, पीएनबी हाउसिंग, AUROBINDO फार्मा लिमिटेड में मंदी का माहौल है। निफ्टी में यस बैंक, भारती एयरटेल, इंड्सइंड बैंक, सिप्ला, कोल इंडिया में मंदी का माहौल है।

ज्यादा सेक्स से भी बढ़ती है मेमोरी पावर : स्टडी

मुंबई। सेक्स के फायदों के बारे में आप कई बार पढ़ और सुन चुके होंगे। यह बेहतरीन वर्काउट है, आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखता है, मूड अच्छा करता है, पार्टनर के साथ बॉन्डिंग बढ़ाता है, दर्द से राहत दिलाता है वगैरह-वगैरह। एक रीसेंट स्टडी की मानें तो रोजाना सेक्स करने का कनेक्शन बेहतर मेमरी से है।

रीसर्च में सामने आया कि जिन महिलाओं ने ज्यादा सेक्स किया उनकी याददाश्त काफी बेहतर हुई। दरअसल McGill यूनिवर्सिटी की 78 महिलाओं से इस स्टडी में हिस्सा लेने के लिए कहा गया। हिस्सा लेने वाली महिलाओं की उम्र 18 से 29 साल के बीच थी। उनसे कुछ शब्द और चेहरे याद करने के लिए कहा गया। शोध में पाया गया कि ज्यादा सेक्स करने वाली महिलाओं ने ज्यादा शब्द याद रखे।

आर्काइव्स ऑफ सेक्शुअल बिहेवियर में यह नतीजे छपने के बाद रीसर्चर्स ने इस पर विचार किया कि ये नतीजे कैसे आए। माना गया कि सेक्शुअल इंटरकोर्स से हिप्पोकैंपस के चारों तरफ टिश्यूज की ग्रोथ बढ़ती है। हिप्पोकैंपस दिमाग का वह हिस्सा है जिससे कनेक्शन मेमरी फंक्शन से होता है।

हालांकि यह बात साफ नहीं हो सकी कि अगर सेक्स और हिप्पोकैंपस का डायरेक्ट लिंक है तो हिस्सा लेने वाले लोग सिर्फ शब्द ही क्यों याद रख पाए, चेहरे याद करने में यह कारगर क्यों नहीं हुआ। जिसकी वजह यह भी है कि हिप्पोकैंपस हर तरह की याद्दाश्त के लिए जिम्मेदार नहीं होता।

लॉन्च ऑफर्स के साथ OnePlus 7 Pro की सेल आज

नई दिल्ली। चाइनीज प्रीमियम स्मार्टफोन मेकर ब्रैंड वनप्लस (Oneplus) के स्मार्टफोन Oneplus Pro की आज सेल है। आज यह स्मार्टफोन सभी कस्टमर्स के लिए अवेलेबल होगा। कल से शुरू हुई इस सेल में यह फोन सिर्फ ऐमजॉन प्राइम मेंबर के लिए उपलब्ध था। स्मार्टफोन को बेंगलुरू में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था।

सिर्फ दो वेरियंट की सेल
आज सेल के दौरान सिर्फ दो वेरियंट ही मिलेंगे। वनप्लस 7 प्रो 6GB और 8GB वेरियंट ही सेल के दौरान मिलेंगे। इन वेरियंट्स की कीमत 48,999 रुपये और 52,999 रुपये है। इस सेल के दौरान 12GB वेरियंट नहीं मिलेगा। कलर ऑप्शंस की बात की जाए तो नब्यूला ब्लू ट्रिम भी इस सेल में नहीं उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन का 12GB वेरियंट और नेब्यूला कलर वेरियंट 28 मई से अवेलेबल होंगे।

जून में मिलेगा Oneplus 7
Oneplus 7 की सेल जून में होगी। मौजूदा समय में सिर्फ प्रो वेरियंट ही सेल में मिलेगा। इसके अलावा 7 प्रो का ऑलमंड 8GB/256GB वेरियंट भी जून में मिलेगा। हालांकि कंपनी की तरफ से किसी डेट की घोषणा नहीं की गई है।

कीमत और ऑफर
कंपनी ने OnePlus 7 Pro के कई वेरियंट्स लॉन्च किए हैं। स्मार्टफोन रैम के आधार पर तीन वेरियंट्स में मिल रहा है। वनप्लस प्रो 6GB/8GB/12GB रैम ऑप्शंस के साथ उललब्ध है। इन तीनों वेरियंट्स की कीमत क्रमश: 48,999 रुपये, 52,999 रुपये और 57,999 है। कलर ऑप्शंस की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन 3 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। वनप्लस 7 प्रो मिरर ग्रे, नेब्यूला ब्लू और ऑलमंड कलर में खरीदा जा सकता है। नेब्यूला ब्लू कलर वेरियंट 28 मई से अवेलेबल होगा।

अगर OnePlus 7 Pro के साथ कई लॉन्च ऑफर्स भी मिल रहे हैं। SBI डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 2000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, रिलायंस जियो वनप्लस की खरीद पर 9000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। यह फोन 6 महीने की नो कॉस्ट EMI पर भी मिलता है। इसके अलावा इस प्रीमियम फोन के साथ 70 प्रतिशत बायबैक गारंटी भी दी जा रही है।

अजीब प्रथा : लड़की वर्जिनिटी टेस्ट में फेल तो कभी नहीं होगी शादी

ठाणे। कंजरभाट समुदाय में शादी के बाद लड़कियों के वर्जिनिटी टेस्ट की परंपरा चलती है। इसमें शादी के बाद लड़की को शादी से पहले अपने कुंवारे होने का सबूत देना होता है। अगर लड़की इस वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हो जाती है तो उसे वापस उसके घर भेज दिया जाता है और उसकी कभी भी शादी नहीं होती है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कंजरभाट समुदाय के एक परिवार ने महिलाओं के वर्जिनिटी टेस्ट की प्रथा का विरोध करने पर सामाजिक बहिष्कार किए जाने को लेकर पुलिस से संपर्क किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीड़‍ित परिवार की शिकायत के आधार पर ठाणे पुलिस ने अंबरनाथ कस्बे के 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ठाणे पुलिस ने महाराष्ट्र जन सामाजिक बहिष्कार निषिद्ध (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम के तहत यह मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता विवेक तमाइचिकर ने पुलिस को बताया कि उनके समुदाय की जाति पंचायत ने बीते एक साल से उनके परिवार का बहिष्कार कर दिया है। विवेक ने बताया कि इसकी वजह यह है कि उन्होंने उस प्रथा का विरोध किया था, जिसके तहत नवविवाहित महिला को साबित करना होता है कि वह शादी से पहले कुंवारी थी।