Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 4821

WhatsApp में आएगा अभी तक का सबसे खास फीचर, जानिए

नई दिल्ली। WhatsApp ने अपने ग्राहकों के लिए अबतक का सबसे खास फीचर पेश किया है, हालांकि व्हाट्सऐप के इस फीचर से कई यूजर्स नाराज भी होंगे। व्हाट्सऐप ने यूजर्स की प्राइवेसी के लिए बीटा वर्जन पर एक फीचर जारी किया है। व्हाट्सऐप ने अने नए बीटा वर्जन में प्रोफाइल पिक्चर को सेव करने का विकल्प बंद कर दिया है।

दूसरे शब्दों में कहें तो नए अपडेट के बाद अब व्हाट्सऐप पर किसी की प्रोफाइल पिक्चर की फोटो अपने फोन में सेव कर पाएंगे। वैसे तो कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है कि फेसबुक की तरह व्हाट्सऐप में प्रोफाइल पिक्चर की स्क्रीनशॉट ले सकेंगे या नहीं?

प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट बंद किया जाएगा या नहीं लेकिन कई यूजर्स का दावा है कि फिलहाल स्क्रीनशॉट का विकल्प मिल रहा है। प्रोफाइल पिक्चर सेविंग फीचर को हटाने का अपडेट व्हाट्सऐप के 2.19.142 वर्जन में मिल रहा है। वहीं यूजर्स को ग्रुप के आइकन को सेव करने का विकल्प मिल रहा है। हालांकि यह फीचर कब जारी होगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।

व्हाट्सऐप ने पिछले महीने ही आईफोन के लिए स्टीकर नोटिफिकेशन को बीटा वर्जन के लिए जारी किया था। इसके बाद कंपनी ने अब सभी यूजर्स के लिए इसका अपडेट जारी कर दिया है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स नोटिफिकेशन में ही स्टीकर वाले मैसेज को देख सकेंगे।

रानी ने कोटा में कुन्हाड़ी की गलियों मे मनाई दिवाली,

कोटा। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी-2 का दिवाली का सीन गुरुवार की रात को शहर के कुन्हाड़ी इलाके में फिल्माया गया। कई घरों को लाइटिंग से सजाया गया था। इसी माहौल में इन्स्पेक्टर शिवानी के रोल में रानी ने मर्डर कर कई दिनों से फरार चल रहे एक किशोर को पकड़ कर उसकी जमकर बेल्ट से धुनाई की। इस दौरान शूटिंग देखने वालों की भारी भीड़ हो गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आसपास के इलाके में काफी देर ट्रैफिक जाम भी हुआ। शहर में फिल्म की शूटिंग शुक्रवार को पूरी हो गई। इसी के साथ यशराज फिल्म्स की यूनिट जयपुर के लिए रवाना हो गई।

कुन्हाड़ी में फिल्म मर्दानी 2 के सीन के लिए सजाए गए घर।

रानी मुखर्जी पिछले 10 दिन से कोटा में शूटिंग कर रही हैं। वे एक दिन पहले पुलिस के जवानों से मिली थी। गुरुवार रात काे जब कुन्हाड़ी की गलियों में शूटिंग की जा रही थी, ताे बाउंसरों ने एक तरह से सभी गलियों पर कब्जा कर लिया और स्थानीय लोगों को कहीं आने -जाने नहीं दिया।

ऐक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने बैकलेस ब्लाउज में कराया बोल्ड फोटो शूट

टीवी के सबसे पॉप्युलर सीरियल Naagin 3 में बेला की सास पॉलोमी का किरदार निभा रही ऐक्ट्रेस पवित्रा पूनिया अपने एक बोल्ड फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में हैं। इन फोटोज में पवित्रा बैकलेस ब्लाउज और साड़ी में नजर आ रही हैं। देखें, पवित्रा की कुछ बोल्ड तस्वीरें..

पवित्रा ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट पर इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में वह बैकलेस ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं।

पवित्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। नागिन 3 में पवित्रा पूनिया माहिर की सौतेली मां और बेला की सास पॉलोमी का किरदार निभा रही हैं।

इन फोटोज में पवित्रा ने मोव कलर की शिमर साड़ी के साथ हॉल्टर नेक ब्लाउज कैरी किया हुआ है। पवित्रा पूनिया उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली हैं और उनकी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई है। पवित्रा के पिता दिल्ली पुलिस में काम करते हैं।

पवित्रा ने टेलिविजन में अपने करियर की शुरुआत एमटीवी के रिऐलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 3’ से की थी। इसके अलावा स्टार प्लस के शो ‘लव यू जिंदगी’ में भी काम किया है। नागिन 3 के अलावा पवित्रा ने ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘होंगे जुदा ना हम’ जैसे सीरियलों में भी काम किया है।

कोटा संभाग के सबसे बड़े आधुनिक ऑडिटोरियम का शुभारंभ

पार्श्व गायिका पलक मुच्छाल ने की शुरूआत, 1314 सीटों की दर्शक दीर्घा

कोटा। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए हाड़ौती संभाग के सबसे बड़े व आधुनिक मंच समरस सभागार की शुरूआत गुरूवार से हो गई। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के जवाहर नगर स्थित समुन्नत कैम्पस में नवनिर्मित इस ऑडिटोरियम ‘समरस सभागार‘ का उद्घाटन एलन मानधना परिवार की मातुश्री कृष्णा देवी मानधना एवं पार्श्व गायिका पलक मुच्छाल व संगीत निर्देशक पलाश मुच्छाल ने किया।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक राजेश माहेश्वरी ने बताया कि संस्थान उत्तरोतर तरक्की कर रहा है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एलन द्वारा नियमित प्रयास भी किए जा रहे हैं। यह ऑडिटोरियम भी उन्हीं प्रयासों का एक उदाहरण है। कैम्पस में आठवें व नवें फ्लोर को मिलाकर यह ऑडिटोरियम तैयार किया गया है, जो कि संभवतः हाड़ौती में सबसे बड़ा वातानुकूलित ऑडिटोरियम है। इसकी दर्शक दीर्घा की क्षमता 1314 सीट की है।

यहां अत्याधुनिक साउंड सिस्टम के साथ-साथ मंच अभिव्यक्ति व रंगकर्म के लिए आवश्यक तकनीकी संसाधन भी हैं। इसके साथ-साथ डिजिटल प्रजेन्टेशन के लिए भी व्यवस्था की गई है। अत्याधुनिक साउंड सिस्टम के साथ मंच के पीछे कलाकारों के लिए ग्रीन रूम आदि की व्यवस्था भी है।

इस अवसर पर पलक मुच्छाल ने कहा कि कोटा देखते ही देखते बहुत बदल गया है। यहां आधुनिकता आ रही है। एजुकेशनल टूरिज्म के साथ-साथ यहां फिल्मों की शूटिंग होने लगी है। शहर का विस्तार हो रहा है। विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ रही हैं, हाई-लाइफ की तरफ कोटा जा रहा है। यह देखकर बहुत खुशी होती है। इस तरह के ऑडिटोरियम भी शहरवासियों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत मददगार साबित होते हैं। स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है, बड़े कार्यक्रम होते हैं तो शहर के लिए अच्छा संदेश जाता है।

इस अवसर पर सभी निदेशकों ने मिलकर ‘अपने लिए जीएं तो क्या जीएं……‘ गीत गाया। इसके साथ ही एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के पीएनसीएफ डिवीजन के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना व गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पर खूब तालियां भी बजी। एक प्रस्तुति के जरिए पलक एवं पलाश के गीतों का सफर बताया गया।

पार्श्व गायिका पलक मुच्छाल ने एमएस धोनी मूवी के गीत ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा…’ एवं प्रेम रतन धन पायो मूवी के गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद पलाश ने ‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी…’ एवं भूतनाथ रिटर्नस मूवी के ‘पार्टी तो बनती है…’ गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कोटा के गीतकार राजीव मल्होत्रा, शरद तैलंग एवं डाॅ. सविता खंडेलिया ने भी गीतों की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कोटा मंडी : हाजिर में तेजी से धनिया वायदा में उछाल, चना भी तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को आवक बढ़ने से गेहूं लस्टर 50 रुपये प्रति क्विंटल मंदा बिका। मिलों की लिवाली से चना 50 रुपये तेज रहा । स्टॉकिस्टों की लिवाली से धनिया 150 रुपये प्रति क्विंटल ऊँचा बोला गया। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर करीब 90,000 बोरी का कारोबार हुआ। धनिया की 2500 बोरी और लहसुन की आवक12000 कट्टे की हुई।

कारोबारियों के अनुसार हाजिर मांग बने रहने से एनसीडेक्स पर धनिया का मई वायदा 180 रुपये बढ़कर 7520 रुपये, जून वायदा 140 रुपये प्रति उछल कर 7615 रुपये और जुलाई वायदा 157 रुपये सुधर कर 7710 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। मंडी में जिसों के भाव इस प्रकार रहे –

गेहूं लस्टर 1750 से 1811 गेहु एवरेज 1825से 1921 लोकवान 1905 से 2000 पी डी 1750 से 1900 गेहूं टुकडी 1875 से 2100 मक्का 2000 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3100पूसा 1 2500 से 2951 पूसा 4 (1121) 3300 से 4151 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3605रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3885 सरसों 3300 से 3600अलसी 3600 से 5000 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4801 कलौजी 8500 से 11100 धनिया बादामी 5500 से 6600 ईगल 6000 से 7001 रंगदार नया 7200 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया1400 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 5200 उड़द 2000 से 4601 चना 3600 से 4380 चना कांटिया 4150 चना काबुली 3500से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4300 चना मौसमी 3000 से 4350 मसूर 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना : मांग घटने से शक्कर के भाव में गिरावट

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बृहस्पतिवार को ग्राहकी कमजोर होने से शक्कर के भाव में 10 रुपये (बुधवार की तुलना में) प्रति किलोग्राम की कमी हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में बृहस्पतिवार को छह गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3370 से 3430 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 190 से 210 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2300 से 4500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 140 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6500 से 8000, पैकिंग में 8400 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1070 से 1080, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1140 से 1150, रवा 1225 से 1230, चना बेसन 3125 तथा बटला बेसन 2650 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार : सोयाबीन रिफाइंड तेल एवं पाम तेल में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल दो रुपये एवं पाम तेल के भाव पांच रुपये (बुधवार की तुलना में) प्रति 10 किलोग्राम की तेजी लिए रहे। तिलहन में सोयाबीन के भाव में 75 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि दर्ज की गई।

तिलहन सरसों 3700 से 3750रायडा 3350 से 3400सोयाबीन 3800 से 3850 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1060 से 1080, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 763 से 765, सोयाबीन साल्वेंट 730 से 735, पाम तेल 645 से 650 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1785, बुरहानपुर 1785, अकोला 2650 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 710 से 715, महाराष्ट्र 700 से 705, तथा गुजरात 720 से 725 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी: चना, मसूर, तुअर और बटला के भाव में तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को चना कांटा 100 रुपये, मसूर 125 रुपये, तुअर (अरहर) 200 रुपये और बटला (मटर) के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल (बुधवार की तुलना में) की तेजी दर्ज की गई। दालों में चना दाल 50, मसूर दाल 50, मूंग दाल 50 रुपये एवं मूंग मोगर के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को 20 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4550 से 4575, चना (देसी) 4400 से 4450, डबल डॉलर 5200 से 5500, मसूर 4250 से 4300, हल्की 3900 से 4000, बटला (मटर) 4250 से 4300, मूंग 6400 से 6500, हल्की 5500 से 5800, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5300 से 5600, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 6000 से 6100, उड़द 5300 से 5400, हल्की 4200 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7300 से 7500, तुअर दाल फूल 7700 से 7900, तुअर दाल बोल्ड 8100 से 8300, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5850 से 6050, आयातित चना दाल 5500 से 5200 मसूर दाल 5300 से 5400 मूंग दाल 7900 से 8100, मूंग मोगर 8400 से 8600 उड़द दाल 7100 से 7300, उड़द मोगर 7400 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

बंपर बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 278 अंकों का उछाल

मुंबई।सुबह शेयर बाजार मामूली उछाल के साथ खुला था लेकिन दिनभर का कारोबार अच्छा रहा। गुरुवार को शेयर बाजार बंपर बढ़त के साथ बंद हुआ। पिछले 10 दिनों में यह पहला मौका है जब बाजार इतनी बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 278.60 अंकों (0.75%) की उछाल के साथ 37,393.48 पर और नैशनल स्टॉक एस्चेंज (NIFTY) 23.55 (0.21%) अंकों की तेजी के साथ 11,257.10 पर बंद हुआ।

आईटी और फाइनैंशल स्टॉक में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स में बजाजा फाइनैंस सबसे ज्यादा फायदे में दिखा। मार्च के क्वार्टर में 50 फीसदी की बढ़त के साथ इसका नेट प्रॉफिट 1,114 करोड़ रहा। टाटा मोटर्स, इनफोसिस, वेदांता, ओएनजीसी, पावरग्रिड, एनपीटीसी, ऐक्सि बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस और रिलायंस के शेयरों में 3.48 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई।

निफ्टी पर टाटा मोटर्स (0.74 फीसदी), ग्रासिम (0.39 फीसदी), सनफार्मा (0.31 फीसदी), बजाज फाइनैंस (0.31 फीसदी) और गेल (0.26 फीसदी) के शेयर्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। बात करें उन शेयरों की जिनमें गिरावट देखी गई तो उनमें इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनैंस (1.72 फीसदी), ऐक्सिस बैंक (0.64 फीसदी), बीपीसीएल (0.64 फीसदी), कोल इंडिया (0.60 फीसदी) और इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (0.58 फीसदी) शामिल हैं।

वैवाहिक मांग बढ़ने से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी कीमत बढ़ी

नई दिल्ली/ कोटा। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ने के बावजूद वैवाहिक जेवराती मांग निकलने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए चमककर 33,330 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 50 रुपए की बढ़त में 38,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.20 डॉलर की गिरावट में 1,296.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.50 डॉलर लुढ़ककर 1,296.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका-चीन विवाद के कारण वैश्विक बाजारों में पीली धातु की मांग बनी हुई है लेकिन साथ ही मजबूत डॉलर का दबाव भी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.78 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

वैश्विक गिरावट के बावजूद जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 70 रुपए महंगा होकर 33,330 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 33,160 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।

चांदी हाजिर 50 रुपए की बढ़त में 38,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा 15 रुपए की तेजी में 37,525 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 38200 रुपये प्रति किलोग्राम
सोना केटबरी 33200 रुपये प्रति दस ग्राम। सोना 38720 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33370 रुपये प्रति दस ग्राम। सोना 38920 रुपये प्रति तोला।