Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 4819

बिना ड्राइवर वाला दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक ट्रक, देखिये

कारों के बाद अब बिना ड्राइवर वाला इलेक्ट्रिक ट्रक भी आ गया है। दुनिया का पहला ड्राइवर लेस इलेक्ट्रिक ट्रक स्वीडन की सड़कों पर बुधवार को दौड़ता नजर आया। इस ट्रक में ड्राइवर के लिए कम्पार्टमेंट भी नहीं दिया गया है। आइए आपको इस खास ट्रक के बारे में डीटेल में बताते हैं…

ट्रक का नाम T-pod
इस इलेक्ट्रिक ट्रक का नाम ‘T-pod’ है। बुधवार को पहला मौका था, जब इस इलेक्ट्रिक ट्रक को बिना बैकअप ड्राइवर (ट्रक के साथ ड्राइवर नहीं) के पब्लिक रोड पर चलाया गया। दुनिया के पहले इलेक्ट्रिक ट्रक ‘टी-पॉड’ की देखरेख एक ऑपरेटर दूर से करता है। जरूरत पड़ने पर वह ऑपरेटर इस ट्रक को कंट्रोल कर सकता है।

अभी कम दूरी के लिए मिला परमिट
बिना ड्राइवर वाले इस ट्रक के लिए 31 दिसंबर 2020 तक का परमिट मिला है। यह परमिट एक इंडस्ट्रियल एरिया में पब्लिक रोड पर कम दूरी के लिए मिला है। यह दूरी एक वेयरहाउस और टर्मिनल के बीच की है, जहां पर स्पीड आमतौर पर धीमी रहती है।

कैमरा, रडार और 3डी सेंसर्स से लैस
यह ट्रक कैमरा, रडार और 3डी सेंसर्स से लैस है, जो इसे चारों ओर 360-डिग्री पर अलर्ट रखते हैं। इसमें ऑटोनोमस ड्राइविंग प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। इसके सिस्टम 5जी नेटवर्क के जरिए जुड़े हैं। इस इलेक्ट्रिक ट्रक की कपैसिटी 26 टन है।

कपैसिटी और रेंज
यह ट्रक एक बार फुल चार्ज होने पर 200 किलोमीटर की रेंज देता है यानी इतनी दूरी तय करता है। इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन ट्रायल के दौरान अभी इसे सिर्फ 5 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाए जाने की अनुमति है। इस स्पीड लिमिट को स्वीडन की ट्रांसपोर्ट एजेंसी ने तय किया है।

एलन के चार विद्यार्थी IJSO में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कोटा। 16वां इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड (आईजेएसओ) 2019 के लिए होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएसई) द्वारा आयोजित ओरियन्टेशन कम सलेक्शन कैम्प (ओसीएससी) का परिणाम जारी कर दिया गया है।

परिणामों में कतर की राजधानी दोहा में 3 से 12 दिसंबर 2019 तक आयोजित होने जा रहे फाइनल राउण्ड के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई। देशभर से चयनित छह विद्यार्थी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें चार विद्यार्थी एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से हैं। इनमें अथर्व महाजन, कृष्णा शर्मा, माहित गाधीवाला एवं मनप्रीत सिंह शामिल हैं।

संस्था के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि आईजेएसओ का पहला चरण नेशनल स्टैण्डर्ड एग्जामिनेशन इन जूनियर साइंस (एनएसईजेएस) है, जोकि 18 नवंबर 2018 को आयोजित हुआ था। इसमें एलन से कुल 77 विद्यार्थी दूसरे चरण इंडियन नेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड (आईएनजेएसओ) के लिए चयनित हुए थे।

फरवरी 2019 में आईएनजेएसओ आयोजित हुआ, इसमें पूरे देश से कुल 39 विद्यार्थी तीसरे चरण ओरियंटेशन कम सलेक्शन कैम्प (ओसीएससी) के लिए चयनित हुए। इनमें एलन के 19 विद्यार्थी थे। ओसीएससी में पूरे देश से कुल छह विद्यार्थियों का चयन चौथे चरण प्री डिपार्चर कम ट्रेनिंग कैम्प (पीडीटी) के लिए हुआ। इन छह में से चार विद्यार्थी एलन के रहे। जोकि पांचवे चरण आईजेएसओ 2019 में भारत का प्रतिनधित्व करेंगे।

इंदौर बाजार : कपास्या खली में तेजी, मूंगफली तेल महंगा

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शुक्रवार को मूंगफली तेल 20 रुपये प्रति 10 किलोग्राम महंगा बिका। सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में पांच रुपये (बृहस्पतिवार की तुलना में) प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। तिलहन में रायडा 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बिका। पशुआहार कपास्या खली में 50 रुपये प्रति 60किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई।

तिलहन: सरसों 3700 से 3750 रायडा 3300 से 3350 सोयाबीन 3800 से 3850 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1080 से 1100, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 757 से 760, सोयाबीन साल्वेंट 725 से 730, पाम तेल 645 से 650 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1835, बुरहानपुर 1835, अकोला 2735 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 710 से 715, महाराष्ट्र 700 से 705, तथा गुजरात 715 से 720 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर किराना: शीतल पेय निर्माताओं की खरीदी से शक्कर में तेजी

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को शक्कर में शीतल पेय निर्माताओ की मांग रही। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को छह गाडी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला:शक्कर 3390 से 3440 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 190 से 210 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2300 से 4500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी: हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 140 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना: साबूदाना 6500 से 8000, पैकिंग में 8400 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा:गेहूं आटा 1070 से 1080, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1140 से 1150, रवा 1225 से 1230, चना बेसन 3125 तथा बटला बेसन 2650 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर मंडी : चना, मसूर सस्ती, तुअर और उड़द में तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को चना कांटा 25 रुपये और मसूर 25 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। तुअर (अरहर) 50 रुपये व उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल (बृहस्पतिवार की तुलना में) की तेजी दर्ज की गई। दालों में तुअर दाल के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को 15 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन: चना (कांटा) 4525 से 4550, चना (देसी) 4400 से 4425, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4250 से 4275, हल्की 3900 से 4000, बटला (मटर) 4250 से 4300, मूंग 6400 से 6500, हल्की 5500 से 5800, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5300 से 5600, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 6050 से 6150, उड़द 5300 से 5500, हल्की 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7350 से 7550, तुअर दाल फूल 7750 से 7950, तुअर दाल बोल्ड 8150 से 8350, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400, चना दाल 5850 से 6050, आयातित चना दाल 5500 से 5200, मसूर दाल 5300 से 5400, मूंग दाल 7900 से 8100, मूंग मोगर 8400 से 8600, उड़द दाल 7100 से 7300, उड़द मोगर 7400 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज: गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147-1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

SRPS लक्ष्य समर कैम्प: बच्चों ने शूटिंग में साधा निशाना

कोटा। एस. आर. पब्लिक सी. सै. स्कूल में ‘लक्ष्य समर कैम्प 2019’ के प्रति बच्चों में रोमांच बढ़ता जा रहा है। बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारने में लगे हैं । शूटिंग में 10 मीटर की रैंज की एयर पिस्टल से फायरिंग की। इसके साथ बच्चे पेंटिग, स्वीमिंग, क्रिकेट, ट्रेजरहंट, स्केटिंग, नॉन फायर कुकिंग आदि अनेक गतिविधियों में बढ़े उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं ।

कैम्प में बच्चे अपने ग्रीष्मकालीन अवकाश का भरपूर आनंद लेते नजर आ रहे हैं । बच्चों ने बताया कि हमने पहले भी कई कैंपों में भाग लिया है लेकिन यहाँ जैसा माहौल हमने कहीं नहीं देखा। यहाँ प्रत्येक गतिविधि में प्रशिक्षक हर एक बच्चे पर ध्यान देकर उसे प्रशिक्षण दे रहे हैं।

समर कैम्प में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे को कैम्प के दौरान नाश्ता दिया जा रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने बताया कि बच्चे कैम्प का भरपूर आनंद ले रहे हैं और बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास हो रहा है ।

कमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण निवेशकों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 90 रुपये की हानि के साथ 8,851 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से निरंतर आपूर्ति और सुस्त मांग होने के कारण मुख्यत: ग्वारगम कीमतों पर दबाव बढ़ गया। एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जून महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 90 रुपये अथवा 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,851 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसें 59,410 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारगम के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 89 रुपये अथवा 0.98 प्रतिशत की हानि के साथ 8,990 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसें 8,545 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कमजोर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारसीड की कीमत 47 रुपये की गिरावट के साथ 4,407.5 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई।

बाजार सूत्रों के अनुसार हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति बढ़ने के बीच मांग कमजोर होने से मुख्यत: ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट आई। एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 47 रुपये अथवा 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,407.5 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 1,15,770 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारसीड के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 59.5 रुपये अथवा 1.31 प्रतिशत की हानि के साथ 4,466.5 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 14,850 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कोटा समेत राजस्थान के 26 शहरों में आंधी-बारिश की चेतावनी

जयपुर/कोटा । राजस्थान में पिछले तीन दिन से आंधी बारिश का दौर जारी है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों में आंधी-बारिश-ओलों से तबाही हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर और पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में आंधी-बारिश व ओलों की चेतावनी जारी की है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इससे पहले गुरुवार को भरतपुर, टोंक, भीलवाड़ा और कोटा जिले में कई स्थानों पर आंधी चलने के बाद बारिश-ओले भी गिरे। अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, बूंदी, दौसा, बारां और झालावाड़ में बारिश हुई। 30-40 किमी की रफ्तार से धूलभरी हवाएं भी चलीं। भीलवाड़ा में एक घंटे 8 मिमी बारिश तो वही भरतपुर में अंधड़ से कई पेड़ गिर गए। खंभे गिर गए। कई रास्ते जाम हैं। भरतपुर में भी बारिश-ओलों से काफी नुकसान हुआ।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
गुरुवार रात कई स्थानों पर पारे में उतार-चढ़ा हुआ। अजमेर में पांच डिग्री की गिरावट के साथ पारा 22.8 डिग्री रहा। अजमेर में पारा पांच डिग्री बढ़कर 20.6 डिग्री से बढ़कर 25.0 डिग्री पर पहुंच गया। गंगानगर में पारे में सबसे ज्यादा गिरावट रही। यहां पारा 26.1 डिग्री से लुढ़ककर 19.8 डिग्री पर आ गया।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिछले 24 घंटों में अजमेर में 0.5 मिमी, जयपुर 0.2, पिलानी 1.2, बाड़मेर 19.3, जैसलमेर, 4.5, जोधपुर 2.0, फलौदी 12.8, चूरू 14.8, गंगानगर में 0.5 बारिश हुई।

ट्रेड वार के कारण सोना 160 रुपए सस्ता, चांदी 625 रुपए फिसली

नई दिल्ली/ कोटा वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक तेज होने के बावजूद वैवाहिक जेवराती मांग सुस्त पड़ने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 160 रुपए सस्ता होकर 33,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 625 रुपए की तेज गिरावट में 37,625 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.85 डॉलर की तेजी में 1,286.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.00 डॉलर चमककर 1,287.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका-चीन के संबंधों में उतार-चढ़ाव का पीली धातु पर सीधा असर दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.49 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

वैश्विक तेजी के बावजूद जेवराती मांग घटने से सोना स्टैंडर्ड 160 रुपए गिरकर 33,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 33,000 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।

औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी हाजिर 625 रुपए लुढ़ककर 37,625 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा 705 रुपए की गिरावट में 36,820 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 37600 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33050 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38550 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33210 रुपये प्रति दस ग्राम, . सोना 38740 रुपये प्रति तोला।