Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 4812

Vivo Y91 का 3GB रैम वेरियंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

नई दिल्ली।चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने भारत में Vivo Y91 का 3GB रैम वेरियंट लॉन्च कर दिया है। अब तक भारत में इसका 2GB रैम वेरियंट ही उपलब्ध था, जिसे जनवरी में लॉन्च किया गया था। 3GB रैम को छोड़ दिया जाए, तो फोन के सारे फीचर्स 2GB मॉडल के जैसे ही हैं।

फोन में 6.22 इंच का डिस्प्ले और ड्यूल कैमरे जैसी खूबियां हैं। भारत में Vivo Y91 के 3GB रैम वेरियंट की कीमत 9,990 रुपये रखी गई है। नया फोन ऐमजॉन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, वीवो ऑनलाइन स्टोर और दूसरे ऑफलाइन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo Y91 के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो Y91 में 6.22 इंच Halo फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 720×1520 पिक्सल है। ड्यूड्रॉप नॉच के साथ आने वाले इस फोन का स्क्रीन-टु- बॉडी रेशियो 88.6 प्रतिशत है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

फटॉग्रफी के लिए फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के पीछे 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 4,030 mAh की बैटरी है।

वीवो Y91 में 3GB रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक टेक्नॉलजी सपॉर्ट के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G कनेक्टिविटी, Wi-Fi और ब्लूटूथ 5.0 जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

WhatsApp पर अब भेज सकेंगे क्रिप्टो करेंसी

व्हाट्सएप पर अक्सर कुछ ना कुछ नए अपडेट्स की जानकारी सामने आती रहती है। हालांकि, इस बरा भी एक अपडेट सामने आया है लेकिन यह कुछ अलग है। दरअसल, व्हाट्एस के लिए Zulu Republic द्वारा बनाए गए एक WhatsApp Bot, Lite.im की मदद से अब क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन, लिटकॉइन, ईथेरियम और जुलु की अपनी करेंसी झेडटीएक्स भी भेज सकेंगे।

Republic ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी है। इसमें कहा गया है कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि व्हाट्सएप पर अब क्रिप्टो करेंसी का लेनदेन भी संभव होगा। व्हाट्सएप के इस फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर को ‘बोट’ एड करना होगा। इसे एड करने के बाद यूजर को स्क्रीन पर नजर आने वाले निर्देशों का पालन करना पड़ेगा। झुलु खुद भी एक रेफरल प्रोग्राम के तहत इस बोट को प्रमोट कर रहा है।

सोशल मीडिया में क्रिप्टो करेंसी के आने को एक बड़ा कदम माना जा रहा है। फेसबुक खदु भी साल के अंत तक अपनी क्रिप्टो करेंसी लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, आपको बता दें कि भारत में क्रिप्टो करेंसी को लेकर अक्सर बवाल मचता रहता है। देश में इस करेंसी को बैन करने की मांग भी उठ रही है।

बिजनेसमैन सुरेश जाजड़ा की बेटियों की शादी में जमकर थिरके धर्मेन्द्र व जितेन्द्र

जोधपुर। अपने जमाने के सुपर स्टार रहे जीतेंद्र और धर्मेंद्र रविवार को जोधपुर पहुंचे। उनके साथ विलेन के रूप में अपनी धाक जमाने वाले प्रेम चोपड़ा और रणजीत भी थे। चारों एक्टर बिजनेसमैन सुरेश जाजड़ा की बेटियों पूजा और कविता काे आशीर्वाद देने पहुंचे। पूजा की शादी विवेक के साथ शनिवार काे बालसमंद पैलेस में हुई ताे कविता और प्रभात के फेरे रविवार रात होटल दी उम्मेद में हुए। शादी में हिस्सा लेने के लिए अनिल कपूर भी चार्टर से जोधपुर पहुंचे थे।

ऐसा मौका पहली बार है जब शहर के ही किसी बिजनेसमैन की शादी में बॉलीवुड की इतनी सारी हस्तियां एक साथ शामिल हुईं हैं। 16 मई को हुई संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए गोविंदा आए थे। रविवार रात काे आयोजित सेरेमनी के दाैरान जीतेेंद्र और प्रेम चाेपड़ा ओपन गाड़ी में मेहमानाें के बीच पहुंचे। धर्मेंद्र बग्घी में स्टेज तक पहुंचे।

बैकग्राउंड में गुजरे जमाने के गीतों की पैरोड़ी पर जब इन सुपर स्टार्स ने अपने डांसिंग अंदाज दिखाए तो मेहमान भी उनके साथ थिरकने लगे। धर्मेंद्र ने पल-पल दिल के पास तुम रहती हो…, गर तुम भुला न दोगे…, ये दिल दीवाना है…, पर परफॉमरेंस दी।

जितेंद्र ने आज सुबह जब मैं जागा…, शीशा हो या दिल हो…, मस्त बहारो का मैं आशिक़… जैसे पुराने सदाबहार गीतों पर प्रस्तुति दी। उनके साथ मेहमान भी अपनी जगहें पर थिरकने लगे। प्रेम चोपड़ा व रणजीत भी पीछे नहीं रहे और एक से बढ़कर एक मेहमानों के पसंदीदा गानों की प्रस्तुति देते रहे।

Jee एडवांस्ड 27 मई को, चप्पल व सैंडिल पहनकर जाना होगा

कोटा।आईआईटी रुडकी की ओर से 27 मई को होने वाले जेईई एडवांस्ड में इस साल रफ कार्य के लिए दिए जाने वाले स्क्रबल पैड को स्टूडेंट्स अपने साथ ले जा सकेंगे। अब तक स्क्रबल पैड को परीक्षा कक्षा में इनविजीलेटर के पास जमा करवाना होता था। आईआईटी रुडकी ने सोमवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

जेईई एडवांस्ड ऑनलाइन परीक्षा देश के 155 शहरों विदेश के 6 शहरों में सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। राजस्थान में यह परीक्षा सात शहरों में होगी। कोटा में इस साल भी केंद्र नहीं होने के कारण यहां के छात्रों को बाहर जाकर परीक्षा देनी होगी।

स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस्ड की लिंक पर जाकर जेईई एडवांस्ड का रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तारीख, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी डालकर लॉग इन करना होगा। प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार विद्यार्थी को प्रवेश पत्र के साथ कोई भी एक फोटो आईडी (आधार कार्ड, स्कूल, कॉलेज आइईडी, ड्राइविंग लाइसेन्स, पासपोर्ट, पेनकार्ड) साथ में ले जाना होगा।

विद्यार्थियों को सुबह 7ः30 से पहले रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है, जहां जांच के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। जेईई एडवांस्ड के पेपर-1 व पेपर-2 दोनों से पहले बायोमेट्रिक जांच की जाएगी। बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन एवं जांच के बाद ही विद्यार्थियों को प्रथम पेपर के लिए 7ः45 एवं द्वितीय पेपर के लिए 12ः45 तक सीट आवंटित कर दी जाएगी।

एडवांस्ड का रोल नंबर व जन्म तारीख होगी पासवर्ड
विद्यार्थियों के आवंटित सीट पर लगे कंप्यूटर सिस्टम पर उनकी फोटो, नाम एवं जेईई एडवांस्ड रोल नंबर पहले से ही डिस्प्ले मिलेंगे। ऑनलाइन परीक्षा के लिए कंप्यूटर पर जेईई एडवांस्ड रोल नंबर और जन्म तारीख को पासवर्ड के रूप में डालकर लॉगइन कर सकेगा। परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले ही दिए गए निर्देशों को पढ़ सकेगा। विद्यार्थियों को दोनों पेपरों में परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

सिंपल घड़ी ही पहन पाएंगे
स्टूडेंट्स को सिंपल घड़ी पहनने की अनुमति दी गई है। विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल गैजेट लाने की अनुमति नहीं दी गई है। विद्यार्थियों को हेयरपिन, ब्रेसलेट, ईयर रिंग, पैंडल या अन्य किसी भी तरह के आभूषण, ताबीज, पूरे आस्तीन और बड़ी बटन के कपड़े आदि पहनकर नहीं आने एवं चप्पल या सैंडिल में ही आने की सलाह दी गई है।

एडमिट कार्ड संभाल कर रखना होगा स्टूडेंट्स को
कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहुजा ने बताया कि परीक्षा के दौरान ही विभिन्न रंगों के माध्यम से अपने द्वारा हल किए गए प्रश्नों के उत्तरों में अंतर अंकित कर सकता है जिससे उसे परीक्षा देने में काफी सुविधा रहेगी।

विद्यार्थियों को डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र पर देना होगा। जहां उन्हें पेपर-1 के दौरान उनकी पुष्टि कर वास्तविक प्रवेश पत्र दिया जाएगा। जिसे विद्यार्थी को कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया तक अपने पास संभालकर रखना होगा।

डायबिटिक स्टूडेंट्स के लिए काेई निर्देश नहीं
जेईई एडवांस द्वारा डायबिटिक विद्यार्थियों के लिए किसी प्रकार के कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई मेन की परीक्षा में डायबिटिक विद्यार्थियों के लिए फल, शुगर टेबलेट तथा पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की सुविधा दी गई थी। एडवांस्ड के एडमिट कार्ड में ऐसे किसी नियम का उल्लेख नहीं किया गया है।

एलन के अंकित का कमाल, बिट्सेट में हासिल किए 486 में से 470 अंक

कोटा। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) पिलानी की प्रवेश परीक्षा बिटसेट में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम स्टूडेंट अंकित कुमार मिश्रा ने टॉप किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक अनूठा रिकॉर्ड भी बनाया है। इस परीक्षा में उन्होंने अब तक के अधिकतम अंक प्राप्त किए हैं। अंकित ने 486 अंकों के लिए हुई इस परीक्षा में से 470 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। बिटसेट टेस्ट ऑनलाइन तीन घंटे अवधि का होता है।

कैसे आए 486 में से 470 अंक
बिटसेट परीक्षा में स्टूडेंट को कुल 150 प्रश्नों को निर्धारित समय 3 घंटे में हल करना होता है। यदि तय समय से पूर्व स्टूडेंट पेपर पूरा सॉल्व कर लेता है तो उसे 12 अतिरिक्त प्रश्नों को सॉल्व करने का मौका दिया जाता है। अंकित ने 450 अंकों का पेपर तो किया ही साथ ही एक्स्ट्रा प्रश्न भी उसने अटैम्प्ट किए। कुल मिलाकर उसने 486 अंकों का पेपर किया एवं 470 अंक प्राप्त किए। बिटसेट रिजल्ट के इतिहास में ऐसे उदाहरण काफी कम देखने को मिलते हैं, जिसमें स्टूडेंट ने अधिकतम से ज्यादा अंक प्राप्त किए हों।

टेस्ट देने से सुधरी परफॉर्मेन्स
मुम्बई निवासी अंकित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का क्लासरूम स्टूडेंट है। इससे पूर्व जेईई मेन में 100 एनटीए स्कोर पर्सेन्टाइल प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया में 13वीं रैंक प्राप्त कर चुका है। अंकित केवीपीवाय क्वालिफाइड है और फिजिक्स, कैमेस्ट्री और एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड का फर्स्ट लेवल क्लीयर करने के बाद सैकण्ड लेवल की तैयारी कर रहा है।

कोटा मंडी : लिवाली निकलने से गेहूं लस्टरऔर चना तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को लिवाली निकलने से गेहूं लस्टर 20 रुपये और चना 50 रुपये क्विंटल तेज बिका। कमजोर उठाव से सोयाबीन 50 रुपये क्विंटल मंदा रहा। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर करीब 80000बोरी का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक8000 कट्टे की हुई।

गेहूं लस्टर 1750 से 1801 गेहूं एवरेज 1825से 1911 लोकवान 1905 से 2000 पी डी 1750 से 1900 गेहूं टुकडी 1875 से 2050 मक्का 2000 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3100पूसा 1 2500 से 2951 पूसा 4 (1121) 3300 से 4151 धान लाजवाब (1509) 3000 से 3605रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3800 सरसों 3300 से 3580 अलसी 3600 से 5000 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4801 कलौजी 8500 से 11100 धनिया बादामी 5500 से6300 ईगल 6000 से 6801 रंगदार नया 7200 से 8700 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया1400 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 5200 उड़द 2000 से 4501 चना 3600 से 4380 चना कांटिया 4200 चना काबुली 3500 से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4400 चना मौसमी 3000 से 4500 मसूर 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: मूंगफली तेल के भाव में गिरावट

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को मूंगफली तेल के भाव में 20 रुपये (शनिवार की तुलना में) प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। तिलहन में सोयाबीन 25 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बिका।

तिलहन: सरसों 3750 से 3800 रायडा 3300 से 3400 सोयाबीन 3750 से 3775 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1060 से 1080, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 755 से 758, सोयाबीन साल्वेंट 720 से 725, पाम तेल 645 से 648 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1835, बुरहानपुर 1835, अकोला 2735 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 700 से 705, महाराष्ट्र 695 से 700, तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर मंडी : चना, मसूर, तुअर, मूंग और उड़द में तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को चना 100 रुपये, मसूर 100 रुपये, तुअर (अरहर) 300 रुपये, मूंग 200 रुपये, उड़द 300 रुपये और बटला (मटर) के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल (शनिवार की तुलना में) की तेजी दर्ज की गई।

दालों में तुअर दाल 100, चना दाल 100, मूंग दाल 150, मूंग मोगर 150, उड़द दाल 100, उड़द मोगर 50 व मसूर दाल के भाव 100 रुपये रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को आठ हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन: चना (कांटा) 4625 से 4650, चना (देसी) 4500 से 4550, डबल डॉलर 5200 से 5800, मसूर 4375 से 4400, हल्की 4000 से 4100, बटला (मटर) 4450 से 4500, मूंग 6500 से 6700, हल्की 5800 से 6000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5600 से 6000, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 6300 से 6400, उड़द 5500 से 5700, हल्की 4400 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7500 से 7700, तुअर दाल फूल 7900 से 8100, तुअर दाल बोल्ड 8300 से 8500, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5950 से 6150, आयातित चना दाल 5500 से 5200 मसूर दाल 5400 से 5500 मूंग दाल 8050 से 8250, मूंग मोगर 8550 से 8750 उड़द दाल 7400 से 7600, उड़द मोगर 7600 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज: गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना : चना बेसन में तेजी, शक्कर में खरीदी कमजोर

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में सोमवार को चना बेसन 40 रुपये और मटर बेसन के भाव में 100 रुपये (शनिवार की तुलना में) प्रति 50 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। शक्कर में ग्राहकी कमजोर होने से भाव 10 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में सोमवार को 12 गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर – गोला शक्कर 3390 से 3430 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 187 से 203 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2300 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी: हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 140 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना: साबूदाना 6500 से 8000, पैकिंग में 8400 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1160 से 1170, रवा 1260 से 1270, चना बेसन 3090 से 3100 तथा बटला बेसन 2750 से 2760 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक रिश्वत लेते गिरफ्तार

बूंदी। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवार्र करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग, बूंदी में पदस्थापित डिप्टी डायरेक्टर मिथलेश जैन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई डिप्टी एसपी तरुणकांत सोमानी के नेतृत्व में टीम ने की।

डीएसपी तरुण सोमानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मिथलेश जैन के खिलाफ इसी विभाग में कार्यरत महिला सुपरवाइजर ने एसीबी में 17 मई को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसके अधीन दो सेक्टरों के 56 आंगनबाड़ी केंद्रों से मासिक वसूली के तौर पर 12 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई।

शिकायत केसत्यापन के बाद एसीबी ने सोमवार को ट्रेप रचा। सुपरवाइजर पीड़िता रिश्वत की 10 हजार रुपए रकम लेकर मिथिलेश सोमानी के पास उनके ऑफिस पहुंची। जहां रिश्वत की रकम लेते ही एसीबी ने उसे धरदबोचा।