Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 4813

इंदौर मंडी : चना, मसूर, तुअर, मूंग और उड़द में तेजी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को चना 100 रुपये, मसूर 100 रुपये, तुअर (अरहर) 300 रुपये, मूंग 200 रुपये, उड़द 300 रुपये और बटला (मटर) के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल (शनिवार की तुलना में) की तेजी दर्ज की गई।

दालों में तुअर दाल 100, चना दाल 100, मूंग दाल 150, मूंग मोगर 150, उड़द दाल 100, उड़द मोगर 50 व मसूर दाल के भाव 100 रुपये रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को आठ हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन: चना (कांटा) 4625 से 4650, चना (देसी) 4500 से 4550, डबल डॉलर 5200 से 5800, मसूर 4375 से 4400, हल्की 4000 से 4100, बटला (मटर) 4450 से 4500, मूंग 6500 से 6700, हल्की 5800 से 6000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5600 से 6000, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 6300 से 6400, उड़द 5500 से 5700, हल्की 4400 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7500 से 7700, तुअर दाल फूल 7900 से 8100, तुअर दाल बोल्ड 8300 से 8500, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5950 से 6150, आयातित चना दाल 5500 से 5200 मसूर दाल 5400 से 5500 मूंग दाल 8050 से 8250, मूंग मोगर 8550 से 8750 उड़द दाल 7400 से 7600, उड़द मोगर 7600 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज: गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना : चना बेसन में तेजी, शक्कर में खरीदी कमजोर

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में सोमवार को चना बेसन 40 रुपये और मटर बेसन के भाव में 100 रुपये (शनिवार की तुलना में) प्रति 50 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। शक्कर में ग्राहकी कमजोर होने से भाव 10 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में सोमवार को 12 गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर – गोला शक्कर 3390 से 3430 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 187 से 203 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2300 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी: हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 140 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना: साबूदाना 6500 से 8000, पैकिंग में 8400 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1160 से 1170, रवा 1260 से 1270, चना बेसन 3090 से 3100 तथा बटला बेसन 2750 से 2760 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक रिश्वत लेते गिरफ्तार

बूंदी। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवार्र करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग, बूंदी में पदस्थापित डिप्टी डायरेक्टर मिथलेश जैन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई डिप्टी एसपी तरुणकांत सोमानी के नेतृत्व में टीम ने की।

डीएसपी तरुण सोमानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मिथलेश जैन के खिलाफ इसी विभाग में कार्यरत महिला सुपरवाइजर ने एसीबी में 17 मई को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसके अधीन दो सेक्टरों के 56 आंगनबाड़ी केंद्रों से मासिक वसूली के तौर पर 12 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई।

शिकायत केसत्यापन के बाद एसीबी ने सोमवार को ट्रेप रचा। सुपरवाइजर पीड़िता रिश्वत की 10 हजार रुपए रकम लेकर मिथिलेश सोमानी के पास उनके ऑफिस पहुंची। जहां रिश्वत की रकम लेते ही एसीबी ने उसे धरदबोचा।

हाजिर मांग से सोया रिफाइंड वायदा में 0.15 प्रतिशत की तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर मांग में आई तेजी के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को रिफाइंड सोया तेल की कीमत 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 739.7 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोया तेल के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.1 रुपये अथवा 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 739.7 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गये जिसमें 41,270 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार रिफाइंड सोया तेल के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 95 पैसे अथवा 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 726.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गये जिसमें 16,550 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की सकारात्मक मांग के बाद व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: रिफाइंड सोया तेल कीमत में तेजी आई।

बढ़ते स्टॉक के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली।हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बादवायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत चार रुपये की गिरावट के साथ 4,461 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई। एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत चार रुपये अथवा 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,461 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 16,570 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारसीड के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 33 रुपये अथवा 0.72 प्रतिशत की हानि के साथ 4,550 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 5,390 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार सूत्रों के अनुसार ग्वारगम निर्माताओं की कमजोर मांग के मुकाबले बढ़ते स्टॉक के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में ग्वारसीड कीमतों में गिरावट आई।

कमजोर हाजिर मांग से सोयाबीन वायदा में 23 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार से नकारात्मक संकेत लेते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोयाबीन की कीमत 23 रुपये की गिरावट के साथ 3,728 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा सोयाबीन की कमजोर मांग के कारण भी कीमतों में गिरावट आई। एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 23 रुपये अथवा 0.61 प्रतिशत की हानि के साथ 3,728 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 27,320 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार सोयाबीन के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 50 रुपये अथवा 1.31 प्रतिशत की हानि के साथ 3,758 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 6,720 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

मांग बढ़ने से चना वायदा कीमत में 1.43 प्रतिशत की तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार की बढ़ती मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चना की कीमत 1.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,678 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में चना के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 66 रुपये अथवा 1.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,678 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 1,38,180 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार चना के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 64 रुपये अथवा 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,786 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 14,310 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के मुकाबले हाजिर बाजार की बढ़ती मांग के बाद व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: चना वायदा कीमतों में तेजी आई।

सुस्त मांग से धनिया वायदा कीमतों में 0.33 प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। घरेलू के साथ साथ निर्यात मांग कमजोर रहने से वायदा कारोबार में सोमवार को धनिया की कीमत 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,552 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई। इसके अलावा प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से आवक बढ़ने तथा ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने के कारण कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 25 रुपये अथवा 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,552 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 27,430 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार धनिया के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 31 रुपये अथवा 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,645 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 9,400 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से आवक बढ़ने के कारण पर्याप्त स्टॉक होने के मुकाबले हाजिर बाजार की सुस्त मांग के कारण धनिया वायदा कीमत में गिरावट आई।

वैवाहिक घटने से सोना 150 रुपए सस्ता, चांदी की भी कीमत घटी

नई दिल्ली/ कोटा । वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक फीकी पड़ने के बीच वैवाहिक जेवराती मांग कमजोर पड़ने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए लुढ़ककर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से चांदी भी 250 रुपए की गिरावट में 37,350 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के मुताबिक, सोना हाजिर 1.45 डॉलर की गिरावट में 1,275.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,275.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती और अमेरिका के सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों से निवेशकों का रुझान पीली धातु में घट गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर हांलाकि 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 14.40 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

वैश्विक दबाव के बीच वैवाहिक जेवराती मांग घटने से सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए लुढ़ककर 32,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,550 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।

औद्योगिक उठाव कम होने से चांदी हाजिर 250 रुपए लुढ़ककर 37,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा 420 रुपए की गिरावट में 36,160 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 37200 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32600 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38020 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32760 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38210 रुपये प्रति तोला।

सेंसेक्स रिकॉर्ड 1421 अंक उछल कर 39,353 पर बंद, निफ्टी 421 अंक तेज

मुंबई। देश सभी प्रमुख संस्थानों के एग्जिट पोल रिजल्ट्स में बीजेपी की अगुवाई वाली मौजूदा एनडीए सरकार की सत्ता में वापसी से शेयर बाजार झूम उठा। दिनभर की जबर्दस्त खरीदारी के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक रिकॉर्ड 1421.90 अंक (3.75%) जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 421.10 अंक (3.69%) मजबूत होकर क्रमशः 39,352.67 और 11,828.25 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के जिन शेयरों में बंपर लिवाली हुई, उनमें इंडसइंड बैंक (8.64%), एसबीआई (8.04%), टाटा मोटर्स (7.53%), टाटा मोटर्स डीवीआर (6.86%), यस बैंक (6.73%) टॉप फाइव शेयरों में शामिल रहे।

वहीं, अडानी पोर्ट्स (10.99%), इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनैंस (10.62%), इंडसइंड बैंक (8.77%), एसबीआई (8.32%) और टाटा मोटर्स (7.5%) जैसे शेयर शामिल रहे। इससे पहले, सोमवार को सुबह सेंसेक्स में 946.24 अंक तो एनएसई के निफ्टी में 244.75 अंकों के उछाल के साथ खुला।

52 सप्ताह के उच्च स्तर पर 40 शेयर
बीएसई पर लगभग 40 कंपनियों के शेयरों ने 52 सप्ताह के उच्च स्तर को छू दिया। इनमें बजाज फाइनैंस, डीसीबी बैंक, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसआरएफ, टाइटन, कोटक महिंद्रा तथा पीवीआर के शेयर शामिल हैं।