Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 4799

PUBG गेम अपडेट : नए बीटा वर्जन में ऐसे करें Download

नई दिल्ली। PUBG Mobile के डेवलपर्स Tencent games ने इसका नया बीटा वर्जन 0.13.0 हाल ही में लॉन्च किया है। इस बीटा वर्जन को पिछले दिनों लॉन्च हुए Call of Duty: Mobile से मिल रही चुनौती के बाद लॉन्च किया गया है। 15 मई को बीटा 0.12.5 को रिलीज किया गया था, इसके 10 दिन के बाद ही 0.13.0 बीटा को ग्लोबली लॉन्च किया गया है। आज हम आपको PUBG Mobile के इस लेटेस्ट बीटा को अपने स्मार्टफोन में Download करने के स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Android यूजर्स यहां से करें डाउनलोड- https://filecdn.igamecj.com/fclient/download.html” rel=”nofollow

iOS यूजर्स यहां से करें डाउनलोड- https://testflight.apple.com/join/N2px9MKy” rel=”nofollow

इस तरह करें इंस्टॉल

  • अपडेट डाउनलोड करने के बाद आपको स्मार्टफोन में फाइल मैनेजर को ओपन करना होगा।
  • इसके बाद डाउनलोड फोल्डर को नेविगेट करें। अब डाउनलोडेबल फाइल Android_trunk_stable_No446_0.13.0.11080_Shipping_Google_CE.signed.shell.apk पर क्लिक या टैप करें।
  • आपके अपने स्मार्टफोन के सेटिंग्स में जाकर settings>safety and privacy> Install apps from Unknown Sources नेविगेट करना होगा।
  • 5 से 10 मिनटे के बाद यह अपडेट आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल हो जाएगा।
  • अपडेट इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने स्मार्टफोन में PUBG Mobile Beta को ऐप के जरिए ओपन करना होगा और गेस्ट यूजर के तौर पर साइन इन करें।
  • साइन इन करते ही आप 0.13.0 बीटा वर्जन को खेल सकेंगे।

पेट्रोल, डीजल के दाम बेलगाम, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है। 23 मई को आए नतीजों के बाद एनडीए और बीजेपी को भारी बहुमत मिला है। जहां एक तरफ सरकार बनाने की कवायद चल रही है वहीं दूसरी तरफ आम आदमी के जेब पर बोझ बढ़ गया है।

दरअसल, 23 मई के नतीजों के दिन से लेकर अब तक तीन दिनों में लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। इन चार दिनों में देश में पेट्रोल जहां 52 पैसे महंगा हो गया है वहीं डीजल के दाम 44 पैसे बढ़ गए हैं।

आज देश में पेट्रोल जहां 10 पैसे महंगा हो गया है वहीं डीजल के दाम में कोईं बदलाव नहीं हुआ है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.77 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 66.64 रुपए लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 77.38 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 69.83 रुपए लीटर मिल रहा है।

चेन्नई में पेट्रोल 74.50 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 70.45 रुपए लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 73.83 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 68.40 रुपए लीटर बिक रहा है।

इंडिगो की फ्लाइट शुरू, अब जयपुर से दिल्ली के लिए राेज छह फ्लाइट

0

जयपुर। इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार काे जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली की नई फ्लाइट का संचालन शुरू किया। अब जयपुर से दिल्ली के लिए राेजाना 6 फ्लाइट ताे मिलेंगी ही, एयरलाइंस कंपनियाें में आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते किराए में भी राहत मिल सकती है। अभी जयपुर से दिल्ली के लिए एडवांस बुकिंग करने पर यात्रियों को करीब 1800 से 2500 रु. में टिकट मिल रहा है।

अभी तक इंडिगो की 3 और एयर इंडिया की 2 फ्लाइटें दिल्ली जाती थीं। अब जेट की फ्लाइट संख्या 6ई-2042 दिल्ली से सुबह 5:45 बजे रवाना हुई, जो 6:45 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। जयपुर से फ्लाइट संख्या 6ई-2043 सुबह 7:20 बजे जयपुर से रवाना हुई और 8:35 बजे दिल्ली पहुंची।

स्पाइसजेट बेड़े में 100 विमान शामिल, चौथी भारतीय एयरलाइन बनी
वहीं विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने रविवार को बेड़े में एक बोइंग 737 विमान शामिल करने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी के बेड़े में 100 विमान हो गए हैं। ऐसा करने वाली स्पाइसजेट चौथी भारतीय कंपनी है।

इससे पहले एयर इंडिया, जेट एयरवेज और इंडिगो के बेड़े में 100 से अधिक विमान रहे हैं। आठ घरेलू विमानन कंपनियों एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, गोएयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस, विस्तार, एयर एशिया और एलायंस के पास संयुक्त तौर पर 595 विमान हैं।

AIIMS Paper: सर्जिकल स्ट्राइक व विजय माल्या से संबंधित प्रश्न भी पूछे

बृजेश माहेश्वरी, Analysis Expert
कोटा। एम्स एमबीबीएस एंट्रेंस के लिए रविवार को आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में इस बार जनरल नाॅलेज में सुबह व शाम की पारी में 20-20 प्रश्न पूछे गए। जिसमें 10 प्रश्न एप्टीट्यूड व 10 करण्ट अफेयर्स के रहे। देश में चर्चित हो चुके विजय माल्या से जुडा सवाल ‘हू इज द किंग ऑफ गुड टाइम’ पूछा गया। इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2019, सर्जिकज स्ट्राइक एवं भारतीय विदेश नीति से संबंधित प्रश्न भी जनरल नाॅलेज में आए।

15 प्रश्न एनसीईआरटी के सिलेबस से बाहर
दूसरे दिन भी फिजिक्स व बाॅयोलाॅजी ने विद्यार्थियों को परेशान किया। माॅर्निंग शिफ्ट में हुए बाॅयोलाॅजी के पेपर में 15 प्रश्न एनसीईआरटी के सिलेबस से बाहर के पूछे गए थे। हालांकि कैमेस्ट्री का पेपर एम्स 2018 की तरह आसान रहा। परिणाम 12 जून को जारी होने की संभावना है।

फिजिक्स :माॅर्निंग शिफ्ट में फिजिक्स का पेपर कठिन रहा। कैलकुलेशन ज्यादा होने से यह पेपर विद्यार्थियों के लिए काफी लैंदी रहा। इसमें मैकेनिक्स से 9, हीट से 8, एसएचएम एवं वेव्ज टाॅपिक से 5 प्रश्न पूछे गए थे। इसी प्रकार इलेक्ट्रोडायनेमिक्स से 16, ऑप्टिक्स, माॅडर्न एवं इलेक्ट्रोनिक टाॅपिक्स से 7-7 प्रश्न पूछे गए थे। माॅर्निंग शिफ्ट में 11वीं कक्षा के सिलेबस से 23 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 37 प्रश्न आए। जिनमें 10 प्रश्नों का स्तर आसान, 30 प्रश्न मध्यम एवं 20 प्रश्न कठिन स्तर के थे।

बाॅयोलाॅजी:एम्स 2019 की परीक्षा के दूसरे दिन माॅर्निंग शिफ्ट में बाॅयोलाॅजी का पेपर पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा कठिन रहा। 15 प्रश्न ऐसे थे जोकि एनसीईआरटी सिलेबस के बाहर से पूछे गए थे। सबसे अधिक 18 प्रश्न जेनेटिक्स टाॅपिक से पूछे गए। कक्षा 11वीं के सिलेबस से 30 एवं 12वीं से 30 प्रश्न आए। ओवर ऑल पेपर की बात करें तो कुल 32 प्रश्नों का स्तर आसान, 24 का मध्यम एवं 4 प्रश्नों का स्तर कठिन रहा।

कैमेस्ट्री :माॅर्निंग शिफ्ट में कैमेस्ट्री के पेपर का स्तर एम्स 2018 के समकक्ष रहा। पेपर पूर्णतया एनसीईआरटी आधारित था। फिजिकल कैमेस्ट्री में कुल 20 प्रश्न पूछे गए थे। जिसमें कक्षा 11 से 9 एवं 12वीं से 11 प्रश्न थे। ऑर्गेनिक कैमेस्ट्री से भी कुल 20 प्रश्न आए। जिसमें 11वीं कक्षा के सिलेबस से 7 एवं 12वीं से 13 प्रश्न पूछे गए। कैमेस्ट्री के पेपर में 15 प्रश्न आसान, 33 मध्यम एवं 12 कठिन स्तर के रहे।

अब हरियाली रिसोर्ट होटल नई सुविधाओं के साथ शुरू

कोटा। कोटा का पहला हरियाली रिसोर्ट अब आधुनिक सुख सुविधाओं के साथ नए स्वरूप में आ गया है। शादी ब्याह और जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ , सामाजिक समाराहों के आयोजन होने लगे है। महानगरीय पांच सितारा होटल की तर्ज पर हरियाली वाटर स्पोर्ट्स के आलावा कोटा में पर्यटन प्रोत्साहन का बड़ा केंद्र बन कर उभर रहा है।

रविवार को हरियाली होटल के निदेशक अलौकिक जैन ने पत्रकारों को होटल का अवलोकन कराने के बाद बताया कि तीन मंजिला होटल में पाचं सितारा स्तर के उपकरण और आधुनिक सुविधाओं से सज्जित 45 कमरे जो वाईफाई सुविधा से युक्त है। प्रवेश करते ही पर्याप्त क्षमता की शानदार लॉबी में आगंतुकों का स्वागत होता है। रिसोर्ट से जुड़ा हुआ स्वीमिंग पूल का भी लाभ उठाया जा सकता है।

जैन ने बताया कि बेहतर सुविधाओं की श्रृंखला में शानदार फूड बेवरीज,कान्फ्रेंस हॉल,2 बड़े पीडीआर- प्राईवेट डाईनिंग रूम 12 लोगों की क्षमता के है। इसी के साथ 3000 लोगों की क्षमता का हरियाली युक्त लॉन है ,जिसमें विभिन्न प्रकार के समारोहों का आनंद लिया जा सकता है। 24 घंटे और सातों दिन उपलब्घ कैफे भी यहां का विशेष आकर्षण है।

खान पान के बारे में महाप्रबंधक नवीन वैष्णव एवं मुख्य सैफ निरंजन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय एवं भारतीय व्यंजनों का स्वाद यहां पर संपूर्ण संतुष्टि प्रदान करेगा। खान पान में उच्च स्तर के मानकों का पालन किया जाता है।

रिश्वत लेकर लौट रहा था आबकारी इंस्पेक्टर चैकिंग में पकड़ा

कोटा। शहर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शनिवार देर रात को शराब की दुकानों से चौथवसूली कर लौट रहे एक आबकारी इंस्पेक्टर को ईटावा-कोटा हाइवे पर ताथेड़ टोल नाके पर पकड़ लिया। तलाशी में इंस्पेक्टर के कब्जे से करीब 55, 900 रुपए मिले। जिन्हें एसीबी ने जब्त कर लिया है। मामले में एसीबी ने आबकारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह जाट को नोटिस दिया है। वहीं, मामले की रिपोर्ट तैयार कर एसीबी मुख्यालय भिजवाई जाएगी। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

एसीबी को सूचना मिली थी कि आबकारी इंस्पेक्टर भ्रष्टाचारी है, देर रात शराब दुकानों से चौथवसूली कर लौटेगा । इसी के आधार पर आकस्मिक चैकिंग की यह कार्रवाई एसीबी कोटा के एडिशनल एसपी ठाकुर चंद्रशील कुमार के निर्देशन में इंस्पेक्टर दलबीर सिंह फौजदार व अजीत बगडोलिया और उनकी टीम ने की। एएसपी ठाकुर चंद्रशील ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र सिंह (46) गांव तुसारी, तहसील कठूमर, जिला अलवर का रहने वाला है। वह कोटा जिले के रामगंजमंडी वृत्त में आबकारी निरीक्षक है।

पिछले कुछ अरसे से वीरेंद्र सिंह को कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण व सुल्तानपुर का अतिरिक्त कार्यभार है। एएसपी ठाकुर के मुताबिक एसीबी को सूचना मिली थी कि आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह फौजदार एक भ्रष्ट अधिकारी है। वह शराब ठेकेदारों से अवैध राशि इकट्‌ठा कर अकूत संपत्ति बना रखा है।

अनियमितताओं को रिपोर्ट में नहीं दर्शाने की एवज में वसूलता था रुपए
वह इटावा, सुल्तानपुर क्षेत्र में शराब की दुकानों की लोकेशन चैक करने तथा शराब की दुकानों के निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं को रिपोर्ट में नहीं दर्शाने तथा आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं करने की एवज में जबरन शराब की वैध और अवैध दुकानों से चौथवसूली करता है।

वह शनिवार रात को अवैध रकम इकट्‌ठा कर इटावा सुल्तानपुर से सरकारी वाहन आरजे 17 टीए 1042 से कोटा आएगा। इस सूचना के आधार पर एसीबी टीम ने ताथेड़ टोल नाका, ईटावा कोटा हाइवे पर नाकाबंदी करवाई। जब वीरेंद्र सिंह की गाड़ी वहां पहुंची। तब एसीबी टीम ने तलाशी ली।

जिसमें वीरेंद्र सिंह के पास 55,900 रुपए की रकम मिली। एसीबी की पूछताछ में आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उसने जो भी मनगढंत जानकारियां दी। वे भी झूठी पाई गई। तब एसीबी ने गाड़ी में रखे दस्तावेजों की छानबीन की। वीरेंद्र सिंह के ड्राइवर कैलाश नायक से बयान लिए।

इससे साफ हो गया कि यह रकम अवैध चौथवसूली की है। इसके बाद एसीबी टीम ने आरोपी वीरेंद्र सिंह के ओम एनक्लेव, कोटा स्थित आवास की तलाशी ली। जिसमें विभिन्न बैंकों में खातों की जानकारी व ग्रेटर नोएडा में एक फ्लैट के दस्तावेज मिले। जिनकी जांच की जा रही है।

गूगल Pixel 3 XL फोन 28,000 रुपये तक सस्ता

नई दिल्ली। अगर आप कोई फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकॉर्ट गूगल पिक्लस 3XL पर 28,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अब यह फोन 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह डिस्काउंट स्टॉक खत्म होने तक रहेगा।

डिस्काउंट के बाद कीमत
स्मार्टफोन के 4GB/64GB वेरियंट की असल कीमत 82,999 रुपये है। डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत 54,999 रुपये है। वहीं 4GB/128GB की असल कीमत 91,999 रुपये है। डिस्काउंट के बाद फोन 65,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा प्रॉडक्ट एक्सचेंज पर भी 21,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

Pixel 3XL की खूबियां
Pixel 3XL स्मार्टफोन के ज्यादातर फीचर पिक्सल 3 स्मार्टफोन जैसे ही हैं। अंतर सिर्फ इसके डिस्प्ले साइज और बैटरी में है। पिक्सल 3 XL में 6.3 इंच का QHD+ (2960×1440 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है। इसमें HDR सपॉर्ट और 100,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

बात की जाए बैटरी की तो इसमें फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट वाली 3430mAh की बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद यह 7 घंटे 15 मिनट तक चलेगी। भारत में यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किया गया था।

इस फोन के साथ कंपनी ने पिक्लस 3 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया था। गूगल पिक्सल 3 ऐंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन Android 9.0 Pie पर रन करता है। इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी+(1080×2160 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फ्रंट और बैक में कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। 443ppi के पिक्सल डेंसिटी के साथ इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, HDR सपॉर्ट और 100,000:1 सुपर कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पेट्रोल, डीजल की महंगाई से अभी राहत नहीं, 3 रुपये लीटर तक बढ़ेंगे दाम

नई दिल्ली।पेट्रोल और डीजल की महंगाई से जल्द कोई राहत मिलने की गुंजाइश नहीं दिखती है। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के बाद से देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 64 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल के दाम में 68 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को लगातार चौथे दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा और जानकारों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में पिछले दिनों रही तेजी के चलते देश की तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में आगे 3 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि कर सकती हैं।

एंजेल ब्रोकिंग के डेप्युटी वाइस प्रेजिडेंट (एनर्जी ऐंड करंसी रिसर्च) अनुज गुप्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेजी के बावजूद लोकसभा चुनाव के दौरान तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम पर नियंत्रण बनाए रखा, जिसके बाद उनको अपने घाटे को पाटने के लिए कीमतें बढ़ाने के अलावा दूसरा कोई उपाय नहीं होगा।

गुप्ता ने इससे पहले कहा था कि चुनाव समाप्त होने पर पेट्रोल और डीजल के दाम में 3-4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अभी एक रुपए प्रति लीटर भी दाम नहीं बढ़े हैं, लिहाजा यह वृद्धि का सिलसिला आगे जारी रहेगा।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड का अगस्त डिलिवरी अनुबंध 1.37 फीसदी की तेजी के साथ 68.69 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि विगत 15 दिनों के दौरान ब्रेंट क्रूड का भाव 70 डॉलर से ऊपर ही बना रहा।

ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने रविवार को दिल्ली, मुंबई और चेन्नै में पेट्रोल के दाम 14 पैसे जबकि कोलकाता में 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए। डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 7 पैसे, जबकि चेन्नै में 8 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

इंडियन ऑइल की वेबसाइट के अनुसार, रविवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नै में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.67 रुपये, 73.73 रुपये, 77.28 रुपये और 74.39 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 66.64 रुपये, 68.40 रुपये, 69.83 रुपये और 70.45 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

नरेंद्र मोदी दूसरी बार मंत्रिमंडल के साथ 30 मई को लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद पीएम मोदी 30 मई को प्रधानमंत्री पद की दूसरी बार शपथ लेंगे। मोदी 30 तारीख को शाम 7 बजे अपने केंद्रीय मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन के परिसर में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलवाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने और दुनिया को संदेश देने के लिए पी-5 देशों (अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस) तथा इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण देशों के शासनाध्यक्षों को भी बुलाने की तैयारी चल रही है।

गौरतलब है कि बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के बावजूद ओआईसी ने पहली बार भारत को अपनी बैठक में आमंत्रित किया था। इसके विरोध में पाकिस्तान ने इस बैठक का बहिष्कार किया था। 2014 में मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान सहित सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए थे।

Realme 3 Pro की अब ऑफलाइन बिक्री, प्री-बुकिंग पर एक्सट्रा वारंटी

नई दिल्ली। Realme 3 Pro के लिए अब आपको ऑनलाइन फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना होगा। इस लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन को आप 28 मई से ऑफलाइन भी खरीद सकेंगे। इसके लिए 25 मई से ही प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसकी प्री-बुकिंग कल तक चलेगी। आपको बता दें कि पिछले दिनों Realme 3 ऑनलाइन चैनल्स के माध्यम से सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना था।

Realme 3 Pro के बेस वेरिएंट 6GB+64GB की कीमत Rs 15,999 है और इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत Rs 16,999 है। Realme 3 Pro को कार्बन ग्रे, नाइट्रो ब्लू और लाइटनिंग पर्पल कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत प्री-बुकिंग कराने वाले यूजर्स को 1 साल का अतिरिक्त वारंटी ऑफर किया जा रहा है।

Realme 3 Pro के फीचर्स की बात करें तो यह 6.3 इंच के फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 16+5 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा फीचर दिया गया है।

सेल्फी के लिए इसमें 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4,045mAh की दमदार बैटरी 20W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। फोन एंड्रॉइड 9 पर आधारित कलर ओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।