तेहरान। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से टोल लेने का फैसला किया है। ईरान की संसद की सुरक्षा समिति ने सोमवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रबंधन योजना को मंजूरी दी है। यह योजना होर्मुज के रणनीतिक समुद्री गलियारे से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने के उपाय करती है।
समिति ने इजरायल और अमेरिका के जहाजों की होर्मुज में एंट्री बैन कर दी है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक है। ऐसे में यहां जहाजों से टोल लेने की सूरत में ईरान को एक बड़ी कमाई इससे हो सकती है।
ईरान के सरकारी मीडिया, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के एक सदस्य ने घोषणा की कि इस योजना को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी गई है। इसके मुख्य बिंदुओं में जलडमरूमध्य के लिए सुरक्षा इंतजाम, जहाजों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, वित्तीय व्यवस्थाएं और रियाल-आधारित टोल प्रणाली का कार्यान्वयन शामिल है।
ईरान ने अमेरिकी और इजरायली जहाजों के होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने पर साफतौर पर रोक लगाई गई है। साथ ही उन देशों के जहाजों पर रोक लगाई गई है, जो ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों में शामिल हैं। इसके अलावा जलडमरूमध्य के लिए कानूनी ढांचा तैयार करने में ओमान के साथ सहयोग की रूपरेखा तय की गई है।
इस नई टोल व्यवस्था की घोषणा ईरान के सरकारी टेलीविजन पर की गई है। इसमें कहा गया कि ईरान ओमान के सहयोग से इसे लागू करेगा। ईरान का फैसला दुनिया के बड़े हिस्से को प्रभावित करेगा। होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया के कच्चे तेल का 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है। यह मार्ग ईरान और ओमान के बीच है।
अमेरिका को सख्त संदेश ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब उसका अमेरिका-इजरायल गठबंधन से भीषण युद्ध चल रहा है। 28 फरवरी से चल रहे इस युद्ध में ईरान ने होर्मुज को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है। ईरान ने अमेरिका-इजरायल के हमलों के जवाब में इस अहम समुद्री मार्ग का यातायात बाधित किया है। अमेरिका ने इस रूट को खुलवाने की धमकी दी है लेकिन ईरान इससे बेअसर दिखा है। ईरान ने इजरायल, अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। इस रूट से वही जहाज गुजर रहे हैं, जिनको ईरानी सेना इजाजत दे रही है। होर्मुज ईरान और ओमान के बीच स्थित महत्वपूर्ण जलमार्ग है।
होर्मुज से दुनिया का बड़ा हिस्सा प्रभावित होर्मुज जलडमरूमध्य 161 किलोमीटर लंबा है। इस रास्ते का इस्तेमाल उपयोग पश्चिम एशिया के प्रमुख तेल और गैस उत्पादक देश करते हैं। ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की वजह से अंतरराष्ट्रीय व्यापार को तगड़ा झटका लगा है और वैश्विक तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। दुनियाभर में इसरा असर दिख रहा है।
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का परिणाम मंगलवार सुबह जारी कर दिया गया। वाणिज्य, 93.64, कला 97.54 और विज्ञान का परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा। विज्ञान में पांच और कला में तीन संयुक्त टॉपर हैं जबकि वाणिज्य में एक छात्रा ने किया टॉप किया है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर में कलेक्टर ऑफिस से ऑनलाइन आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट, आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट और आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट तीनों एक साथ जारी किए। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थी, जिसमें 910009 विद्यार्थी पंजीकृत थे। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड के इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव हो गया है। इसके बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके स्ट्रीम वाइज (साइंस/ आर्ट्स/ कॉमर्स) परिणाम चेक करने के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स के नाम, पास पर्सेंटेज सहित अन्य डिटेल भी साझा की गई है।
विज्ञान में पांच परीक्षार्थी ने किया टॉप विज्ञान में पांच परीक्षार्थी संयुक्त रूप से टॉप किया है। इनके 99.80 प्रतिशत आए हैं। वहीं कला में तीन टॉपर को एक समान 99.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं वाणिज्य में 99.20 फीसदी अंक लाकर एक छात्रा ने टॉप किया है।
छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विज्ञान स्ट्रीम में छात्र 92.64%, छात्राएं 96.42% पास हुई हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में छात्र 98.66% और छात्राएं 99.51% फीसदी पास हुई हैं। इसके अलावा आर्ट्स स्ट्रीम में छात्र का रिजल्ट 95.80% और छात्राओं का रिजल्ट 98.95% फीसदी दर्ज हुआ है।
12वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें
आधिकारिक राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर दर्ज करें।
सबमिट’ बटन पर क्लिक करें
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें
SMS से चेक करें रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो गई है। छात्र या उनके अविभावक SMS से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको RJ12A <रोल नंबर> लिखकर 5676750 पर भेजना होगा। इसके अलावा आप स्ट्रीम के अनुसार RJ12 के आगे A की जगह पर साइंस के लिए S एवं कॉमर्स के लिए C लिखकर दिए नंबर पर भेजें।
साइंस का रिजल्ट राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट में कुल 287068 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। इसमें से 285299 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए। साइंस का परीक्षा परिणाम 97.52 प्रतिशत दर्ज किया गया। 97.02 प्रतिशत लड़कों और और 98.34 छात्राएं पास हुई हैं। 146644 छात्रों और 98836 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।
आर्ट्स का रिजल्ट राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 591023 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे जिसमें से 583201 स्टूडेंट ने परीक्षा में भाग लिया। परिणाम 97.54 प्रतिशत दर्ज किया गया है।96.68 लड़के और 98.29 लड़कियां पास हुईं। 156818 लड़के और 227252 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।
कॉमर्स का रिजल्ट आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स में कुल 30798 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 30580 स्टूडेंट ने परीक्षा में भाग लिया। कॉमर्स का परिणाम 93.64 प्रतिशत दर्ज किया गया है। लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत क्रमशः 94.04% 92.82% दर्ज किया गया। 13976 लड़के और 8096 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुए।
वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में कुल 4114 स्टूडेंट थे जिसमें से 4067 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए। कुल 97.20 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया गया है। इसमें से 96.46% लड़कोंऔर 97.77% लड़कियों ने सफलता प्राप्त की। 1781 में से 832 लड़के और 2286 में से 1328 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।
नई दिल्ली। TVS मोटर कंपनी (Motor Company) ने अपनी नई 2026 TVS अपाचे RTR 160 4V (TVS Apache RTR 160 4V) के साथ इस सेगमेंट में फिर से हलचल मचा दी है। कंपनी ने इस बाइक को भारत की सबसे पावरफुल 160cc मोटरसाइकिल के रूप में पेश किया है और अब इसमें पहले से ज्यादा एडवांस फीचर्स जोड़ दिए गए हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
अपडेट प्रोजेक्टर हेडलैम्प सबसे बड़ा अपडेट यह है कि अब इस बाइक के सभी वेरिएंट्स में प्रोजेक्टर हेडलैम्प (Projector Headlamp) दिया गया है, जो पहले सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था। इसके साथ ही All-LED लाइटिंग सेटअप और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच (Assist & Slipper Clutch) भी अब हर वैरिएंट में उपलब्ध है। इसका मतलब है कि अब आपको बेहतर नाइट विजिबिलिटी, स्मूद गियर शिफ्टिंग और ज्यादा कंट्रोल मिलेगा, वो भी हर मॉडल में इसको ऑफर किया गया है।
कैसी है डिजाइन डिजाइन की बात करें तो अपाचे RTR 160 4V (Apache RTR 160 4V) पहले से ही एक स्पोर्टी और एग्रेसिव लुक के लिए जानी जाती है और अब नए कलर ऑप्शन्स जैसे मैट ब्लैक (Matte Black), रेसिंग रेड (Racing Red), ग्रेनाइट ग्रे (Granite Grey) और पियर्ल व्हाइट (Pearl White) इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। टेक्नोलॉजी के मामले में टॉप वैरिएंट में 5-इंच TFT डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल (Traction Control) और USD (Upside Down) फोर्क्स जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे प्रीमियम फील देते हैं।
कंफर्टेबल हुई बाइक इस बाइक में TVS की ट्रैक टू रोड (Track to Road) फिलॉसफी साफ नजर आती है, यानी रेसिंग टेक्नोलॉजी को आम सड़कों पर इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। यही वजह है कि यह बाइक न सिर्फ पावरफुल है, बल्कि रोजमर्रा की राइडिंग के लिए भी काफी कंफर्टेबल और सुरक्षित बन गई है।
कितनी है कीमत कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.25 लाख से शुरू होकर ₹1.37 लाख तक जाती है, जो इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है। 2026 TVS अपाचे 4V 160 4V (2026 TVS Apache RTR 160 4V) उन राइडर्स के लिए एक शानदार पैकेज है, जो बजट में पावर, स्टाइल और एडवांस फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं।
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य खोले बिना ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने को तैयार हैं। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ अखबार ने अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप और उनके सहयोगियों ने हाल के दिनों में आकलन किया कि इस अहम जलमार्ग को खोलने का कोई भी अभियान संघर्ष को उनकी तय समय-सीमा (चार से छह सप्ताह) से आगे बढ़ा देगा।
उन्होंने फैसला किया कि अमेरिका को अपने मुख्य लक्ष्य हासिल करने चाहिए और मौजूदा शत्रुता को खत्म करना चाहिए, जबकि साथ ही तेहरान पर कूटनीतिक दबाव बनाना चाहिए ताकि व्यापार का मुक्त प्रवाह फिर से शुरू हो सके।
अधिकारियों ने अखबार को बताया कि अगर यह तरीका नाकाम रहता है, तो अमेरिका यूरोप और खाड़ी देशों में अपने सहयोगियों पर दबाव डालेगा कि वे जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की पहल करें।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए, जिनमें तेहरान भी शामिल था; इन हमलों से काफी जान माल का नुकसान हुआ। ईरान ने इसके जवाब में इज़रायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए।
ईरान के आसपास बढ़े इस तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य की प्रभावी रूप से नाकेबंदी हो गई है। यह मार्ग फारस की खाड़ी के देशों से वैश्विक बाज़ार तक तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) की आपूर्ति का एक प्रमुख मार्ग है।
इस नाकेबंदी ने इस क्षेत्र में तेल के निर्यात और उत्पादन के स्तर को भी प्रभावित किया है। इसके परिणामस्वरूप, दुनिया भर के अधिकांश देशों में ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं।
एक तरफ अमेरिका युद्ध खत्म करने और ईरान के साथ सकारात्मक वार्ता की बातें कर रहा है तो वहीं इजरायली प्रधानमंत्री बैंजामिन नेतन्ययाहू ने सीधा कहा है कि वह युद्ध खत्म करने की कोई तारीख नहीं बता सकते हैं।
इजरायल लगातार ईरान और लेबनान पर हमले कर रहा है। नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने आधा रास्ता तय कर लिया है लेकिन युद्ध के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया जा सकता है।
युद्ध रोकने पर सहमत नहीं खाड़ी देश वहीं अमेरिका के सहयोगी खाड़ी देशों ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा है कि वह ईरान में युद्ध को जारी रखें। अधिकारियों के अनुसार सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन के प्रतिनिधियों ने निजी बातचीत में कहा कि ईरान अभी पर्याप्त कमजोर नहीं हुआ है। न अधिकारियों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर यह जानकारी दी।
खाड़ी देशों की ओर से यह बात ऐसे वक्त में सामने आई है जब ट्रंप यह दावा कर रहे हैं कि ईरान का नेतृत्व कमजोर हुआ है और समझौते के लिए तैयार है। ट्रंप साथ ही ईरान को चेतावनी दे रहे हैं कि यदि जल्द कोई समझौता नहीं हुआ तो युद्ध को और तेज किया जा सकता है।
नई दिल्ली। Stock market holiday: शेयर बाजार आज मंगलवार को बंद है। सेंसेक्स और निफ्टी (NSE) में आज महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) की वजह से कोई कारोबार नहीं होगा। बता दें, इस हफ्तें दो कारोबारी दिनों के दौरान शेयर बाजार बंद रहेगा। यानी इस सप्ताह 5 में से सिर्फ 3 कारोबारी दिन ही स्टॉक मार्केट खुला रहेगा।
एमसीएक्स में भी छुट्टी महावीर जयंती की वजह से एमसीएक्स में ट्रेडिंग दोपहर तक नहीं होगी। वहीं, शाम को 5 बजे से 11 बजे तक एक बार फिर से एमसीएक्स में कारोबार आप कर पााएंगे।
शेयर बाजार इस सप्ताह इस सप्ताह कुल दो दिन शेयर बाजार में छुट्टी है। आज महावीर जयंती की वजह से कोई कारोबार नहीं होगा। वहीं, अगली छुट्टी 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे त्योहार की वजह से है। यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार तीन दिन लगातार शेयर बाजार बंद रहेगा। बता दें, गुड फ्राइडे के दिन अमेरिकी शेयर बाजार में भी छुट्टी रहेगी।
बैंकों में भी आज अवकाश भगवान महावीर जयंती के अवसर पर आज धिकतर जगहों पर बैंकों में छुट्टी है। यानी मंगलवार 31 मार्च को बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। आरबीआई के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक आज 31 मार्च को महावीर जयन्ती के उपलक्ष्य में अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची में सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।
बीजिंग। 1 अप्रैल से Hikvision, Dahua और TP-Link जैसी चीनी वीडियो सर्विलांस कंपनियों को भारत में इंटरनेट से जुड़े कैमरे और दूसरे वीडियो सर्विलांस उपकरणों को बेचने से रोक दिया जाएगा। इस कदम पर चीनी सरकारी मीडिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
चीनी मीडिया ने विशेषज्ञों के हवाले से इसे साइबर सुरक्षा की आड़ में उठाया गया भेदभावपूर्ण व्यापार संरक्षण उपाय करार दिया है। उनका यह भी आरोप है कि भारत का यह कदम अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों के विपरीत है। चीनी विशेषज्ञों ने यहां तक दावा किया है कि इस फैसले से भारत के बाजार को नुकसान पहुंच सकता है।
सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स में लिखे एक आर्टिकल में कटिंग-एज टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर झांग शियाओरोंग ने आरोप लगाया कि भारत के नए नियमों के पीछे कोई उचित तर्क नहीं है और ये लक्षित व्यापार भेदभाव का एक रूप हैं।
झांग ने कहा, “भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर चीनी कंपनियों के उत्पादों और चीनी चिपसेट को बिना कोई ठोस सबूत दिए खारिज कर दिया है। यह स्पष्ट रूप से निष्पक्ष व्यापार के सिद्धांतों का उल्लंघन है।”
भारत में चीनी सीसीटीवी पर प्रतिबंध क्यों
भारत ने डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चीनी ब्रांडों के इंटरनेट-कनेक्टेड सीसीटीवी कैमरों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
इस फैसले से हिकविजन (Hikvision), दहुआ (Dahua) और टीपी-लिंक (TP-Link) जैसे चीनी ब्रांडों के सबसे ज्यादा प्रभावित होने का अनुमान है।
भारत के नए फैसले से चीनी चिपसेट वाले या उनसे बने कैमरे, जो डेटा को विदेशी सर्वर (चीन) पर भेज सकते हैं, उन्हें मंजूरी नहीं मिलेगी।
भारत को आशंका है कि चीनी सीसीटीवी का उपयोग जासूसी के लिए किया जा सकता है। इससे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
चीनी कंपनियों को भारतीय बाजार से निकालने का दावा झांग ने यह भी दावा किया कि चीनी सुरक्षा उत्पाद दुनिया भर के कई देशों में व्यापक रूप से स्वीकार्य हैं और नियमों के अनुरूप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के एकतरफा प्रतिबंध सुरक्षा मानकों पर आधारित नहीं हैं, बल्कि तकनीकी प्रमाणन की आड़ में एक व्यापार बाधा का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने इसे अत्यधिक बहिष्कारी और राजनीतिक रूप से प्रेरित कदम भी करार दिया। उन्होंने इसे बाजार हिस्सेदारी से चीनी कंपनियों को निकालने का तरीका बताया। झांग ने यह भी कहा कि यह सब भारत के सरकारी हस्तक्षेप और चीनी कंपनियों को जबरदस्ती बाहर निकालने के लिए किया गया है।
भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका जताई झांग ने दावा किया कि भारत के इस कदम से अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय में घरेलू कंपनियां अस्थायी रूप से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी हासिल कर सकती हैं, लेकिन उनके वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से अलग होने से तकनीकी विकास की गति धीमी पड़ सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय कंपनियां हाई-एंड सेगमेंट के लिए अब भी आयात पर ही निर्भर रहेंगी। उन्होंने दावा किया कि इससे भारतीय कंपनियों के आत्मनिर्भर बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय सीसीटीवी उत्पादों की विश्वसनीयता पर भी असर पड़ने की आशंका जताई है।
जयपुर। राजस्थान में गैस आपूर्ति को लेकर लगातार प्रयास तेज किए जा रहे हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने राज्य की सभी 13 सिटी गैस ड्रिस्ट्रिब्यूशन संस्थाओं को वर्तमान एक लाख 25 हजार घरेलू पाइपलाइन गैस कनेक्शनों को आगामी तीन माहों में 5 लाख घरों तक पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रोडमैप बनाकर औद्योगिक और व्यावसायिंक प्रतिष्ठानों को भी डीपीएनजी सेवाओं से जोड़ने को कहा हैं।
सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन जारी करने के काम में तेजी लाने के निर्देश देते हुए प्रतिदिन कनेक्शन जारी करने की वर्तमान कार्यक्षमता में तीन से चार गुणा बढ़ोतरी पर जोर दिया है। गौरतलब है कि इस समय सीजीडी संस्थाओं की ओर से प्रतिदिन औसतन 50 कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं जिसे बढ़ाकर 200 कनेक्शन तक करने के निर्देश दिए हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा सोमवार को सचिवालय के मंथन कक्ष से हाईब्रिड मोड पर राज्य की सीजीडी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अधिकारियों से संवाद कायम कर रही थी। उन्होंने बताया कि राज्य में 13 सीजीडी संस्थाओं द्वारा 17 जियोग्राफिकल क्षेत्रों पर सीजीडी आधारभूत संरचना विकसित कर सीएनजी-पीएनजी सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में डीपीएनजी और औद्योगिक व व्यावसायिक प्राकृतिक गैस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत संरचना विकसित हो गई है वहां पर सीजीडी संस्थाएं, जिला प्रशासन और स्थानीय नागरिक समन्वित प्रयास कर सीएनजी कनेक्शन जारी कराएं ताकि हरित उर्जा को बढावा दिया जा सके। उन्होंने सीजीडी संस्थाओं का आधारभूत संरचना विस्तार और नए कनेक्शन जारी करने के कार्य को साथ साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
पीएनजी कनेक्शन के लिए किया जाएगा प्रेरित अरोरा ने संबंधित जिला कलक्टरों को निर्देश दिए कि वे सीजीडी संस्थाओं और अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा कराने, नागरिकों में अवेयरनेस प्रोग्राम चलाकर प्रेरित करने और औद्योगिक व व्यावसायिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बैठक कर उन्हें पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह सीजीडी संस्थाओं और आमनागरिकों सभी के लिए बेहतर अवसर है और इस अवसर का लाभ उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता भी है।
कोटा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कोटा के सत्र 2025–26 का समापन समारोह नयापुरा स्थित आईएमए हाउस में में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी रही तथा पूरे वर्ष की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ नए सत्र के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया।
अध्यक्ष डॉ. के. शृंगी ने स्वागत उद्बोधन में अपने कार्यकाल के दौरान सदस्यों से प्राप्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं, सचिव डॉ. मनीष बोहरा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर में आयोजित चिकित्सा शिविरों, जागरूकता अभियानों एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर आईएमए राजस्थान के हालिया राज्य स्तरीय चुनावों में कोटा का प्रतिनिधित्व करने वाले चिकित्सकों डॉ. अमित व्यास, डॉ. अखिल अग्रवाल, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. नरेश अग्रवाल एवं डॉ. त्रिवेश बरदानिया का सम्मान किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सत्र 2026–27 के चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. जेके सिंघवी एवं सहायक चुनाव अधिकारियों डॉ. अविनाश बंसल तथा डॉ. अमित व्यास की देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न हुए, जिसमें सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। नई कार्यकारिणी में डॉ. दीपक गुप्ता अध्यक्ष एवं डॉ. अजीत धाकड सचिव चुने गए। इसके अतिरिक्त डॉ. वीरेश बेरीवाल (उपाध्यक्ष), डॉ. राजमल मीणा (कोषाध्यक्ष) तथा डॉ. प्रदीप फौजदार एवं डॉ. राहुल गर्ग (संयुक्त सचिव) नियुक्त हुए।
कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. नवनीत बागला, डॉ. निर्मला शर्मा, डॉ. प्रवीण कोठारी, डॉ. आरडी अरोड़ा, डॉ. पलकैश अग्रवाल एवं डॉ. मुकेश मौर्य शामिल हैं। इसके अलावा 13-13 सदस्यों का चयन केंद्रीय परिषद एवं राज्य परिषद के लिए भी किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी 1 अप्रैल से एक वर्ष के लिए अपना कार्यभार संभालेंगे।
कोटा। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ‘अनुभव’ के तत्वाधान में 1008 भगवान महावीर के जन्म कल्याण महोत्सव के शुभ अवसर पर सोमवार को दशहरा मैदान में विशाल दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया है।
अध्यक्ष अशोक जोरा ने बताया कि भगवान महावीर विकलांग समिति के सहयोग से इस शिविर में 128 लोगो ने लाभ उठाया। सचिव विमल कुमार जैन ने बताया कि दिव्यांग शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन कोटा संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों से किया गया था।
इस शिविर में महावीर विकलंग सेवा सीमिति की सहायता से पूरा किया गया। महावीर विकलांग समिति के प्रवीण भण्डारी ने बताया कि जयपुर फुट 35, केलिपर्स 61, व्हीलचेयर 03, ट्राईसाईकिल 03, कृत्रिम हाथ 01, बैसाखी 15, सेरेब्रल पाल्सी 10 आदि का वितरण किया गया।
फेडरेशन के राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव जेके जैन ने बताया कि मानसिक विकलांग बच्चो के लिए विशेष प्रकार की 10 ट्राई साईकिल दी गई। जोरा ने बताया कि शिविर को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में करणी विकास समिति के चेयरपर्सन इंजीनियर प्रवीण कुमार भंडारी व लालचंद जैन, सत्येन्द्र जैन ,पवन सेठी, राजमल पाटौदी एवं पी.सी. गोधा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
भगवान महावीर के सिद्धांतों को आत्मसात करें हम: शांति धारीवाल
कोटा। सकल दिगम्बर जैन समाज कोटा महानगर द्वारा जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव सोमवार को दशहरा मैदान में आर्यिका चिन्मयमति माताजी ससंघ के सान्निध्य में हर्षोल्लास से मनाया गया।
प्रचार सचिव मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि प्रात: 7 बजे से शोभायात्रा का आयोजन रामपुरा से दशहरा मैदान तक किया गया। दशहरा मैदान में भगवान महावीर का अभिषेक, अर्घ समर्पण, सम्मान समारोह, रक्तदान, दिव्यांग शिविर,जीवदया व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती महिला मण्डल के मंगलाचरण से किया गया।
अध्यक्ष प्रकाश बज ने बताया कि विशिष्ट सेवा कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र, माला व शाल देकर सम्मानित किया गया। जनहित व सेवाकार्यो के लिए जैन समाज से विकास जैन अजमेरा, विनोद जैन टोरडी, हुकुम जैन काका, दो प्रतिमाधारी निर्मला बडजात्या, अजैन समाजसेवी अशोक वर्मा को सम्मानित किया गया।
शोभा यात्रा
सांस्कृतिक कार्यक्रम
रक्तदान शिविर
अभिषेक में जुटा जैन समाज
महामंत्री पदम बडला ने बताया कि भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव पर शोभायात्रा से दशहरा मैदान पहुंचने पर भगवान महावीर को 8 द्रव्य समर्पित किए गए। मंगलाचरण के पश्चात स्थापना, जल, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, दीप, धूप, अर्घ, गर्भ कल्याण, तप कल्याण, ज्ञान कल्याण, मोक्ष कल्याण व जयमाला अर्घ्य अर्पित किए गये और शांति धारा की गई।
आर्यिका चिन्मयमति माताजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान महावीर का जन्मकल्याण केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने गर्भ में आने से लेकर जन्म और मोक्ष प्राप्ति तक अपने जीवन के प्रत्येक चरण में समस्त जीवों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।
माताजी ने स्पष्ट किया कि हमें केवल भगवान महावीर की पूजा नहीं, बल्कि उनके बताए सिद्धांतों को अपने आचरण में अपनाना चाहिए। उन्होंने अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह जैसे मूल्यों को मानव जीवन की सच्ची दिशा बताते हुए कहा कि यही सिद्धांत व्यक्ति और समाज दोनों के उत्थान का आधार हैं।
महावीर के सिद्धांत प्रासंगिक
पूर्व मंत्री व विधायक शांति धारीवाल ने बताया कि कहा कि आज के युग में महावीर के सिद्धांत प्रासंगिक हैं। भगवान महावीर के सिद्धांतों में मात्र एक सिद्धांत अहिंसा को अपनाकर हम विश्व में शांति स्थापित कर सकते हैं। उन्होने कहा कि भारत में दक्षिण क्षेत्र में जैन धर्म का अधिक प्रचार हुआ। यदि यह समुद्रपार दूसरे देशो तक जाता तो आज यह हिंसक परिणाम नहीं देखने को मिलते। परम सरंक्षक विमल जैन नांता ने अपने उद्बोधन में कहा कि महावीर स्वामी का दिन उत्सव व आत्म-आकलन का दिन भी है।अहिंसा का सिद्धांत आपको शाकाहार की ओर ले जाता है और प्रकृति संरक्षण में मदद करता है।
विभिन्न समितियां एवं सोशल ग्रुप भी जुटे
प्रचार सचिव पारस लुंग्या ने बताया कि दशहरा मैदान में भगवान महावीर की जयंती पर विभिन्न व्यवस्थाओं में जैन समाज की विभिन्न समितियां एवं जैन सोशल ग्रुप के माध्यम से सेवा कार्य किया गया। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप अनुभव एवं महावीर विकलांग सहायता समिति के सामूहिक प्रयास से दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अशोक जोरा ने बताया कि 128 से अधिक लोग शिविर से लाभान्वित हुए। शिविर में जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ, कैलिपर्स, ट्राई साइकिल, स्प्लिंट, बैसाखी, वॉकर एवं व्हीलचेयर आदि दी गई।
शिविर में इस अवसर पर श्री जीव दया रक्षा फाउंडेशन द्वारा भी शिविर का आयोजन किया गया। मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि 1008 घोंसले व 500 परिंडे वितरित किए गए। ह्यूमन हेल्प लाइन एवं अन्य संस्थाओं के माध्यम से कोटा शहर की विभिन्न संस्थाओं में आवासीय वृद्धों, अस्वस्थ व्यक्तियों, अस्पतालों में तीमारदारों आदि को भोजन एवं मिठाई वितरित की गई। आमजन में गर्मी से राहत के लिए नवरत्न ग्रुप द्वारा जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में शिविर लगाकर लगभग 3000 लोगों को अमृतधरा की शीशियां वितरित की गई।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप कोटा मेन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेक्रेटरी अनुराग सेठी एवं कोषाध्यक्ष राकेश पाटोदी ने बताया कि 250 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चिकित्सा शिविर का आयोजन जैन सोशल ग्रुप मेन द्वारा किया गया, जिसमें दंत, बीपी, शुगर एवं बच्चों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों को परामर्श दिया। यतिश जैन खेडावाला ने बताया कि गुरू परिवार आस्था परिवार द्वारा निशुल्क 800 पौधो का वितरण एवं वृक्षाजंलि मासिक पुस्तिका का वितरण किया गया। पीयूष बज ने बताया कि अकलंक शोध संस्थान से पाण्डुलिपि संरक्षण के स्टॉल में कई ग्रंथो व प्राकृत भाषा अनमोल दस्तावेजो को प्रदर्शित किया।
पारस जैन ने बताया कि शिविर में बालिका उत्थान व विकास के लिए भारतीय जैन संगठन द्वारा स्मार्ट गर्ल अभियान के प्रचार हेतु शिविर लगाया गया। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा चिकित्सा, दंत चिकित्सा, डायबिटीज जांच एवं रक्त परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अग्रवाल जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन टोरडी एवं महामंत्री जय कुमार ने बताया कि इस वर्ष समाज द्वारा आयोजित रक्त जांच शिविर के माध्यम से आमजन को विभिन्न रोगों की जांच की सुविधा प्रदान की गई।
शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का ज्वार
निर्मल पोरवाल एवं जिनेन्द्र पापड़ीवाल ने बताया कि महावीर जयंती महोत्सव को लेकर समाजबंधुओं में अपार उत्साह था। शोभायात्रा सुबह 7 बजे रामपुरा स्थित वसुंधरा भवन हिन्दू धर्मशाला से आरंभ होकर आर्य समाज रोड, रामपुरा लिंक रोड, अग्रसेन बाजार, सब्जीमंडी, श्रीपुरा, कैथूनीपोल, टिपटा, गढ़ पैलेस होती हुई दशहरा मैदान पहुंची। जहां पहुंचकर शोभायात्रा धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। भगवान श्री जी को मंत्रोच्चारण के साथ सुसज्जित रथ पर सवार कराया गया, जिसे समाज के लोग बारी-बारी से खींच रहे थे।
इस प्रकार रहा शोभायात्रा का स्वरूप
शोभायात्रा के सह चेतन जैन ने बताया कि 5 श्वेत अश्व पर धर्म पताका लिए समाजबंधु चल रहे थे। पीछे चलती ऊंटगाड़ियां और बग्गियां में सवार इंद्र-इंद्राणी, जिनके साथ नाचता व गाता अपार जनसमूह था। भगवान महावीर स्वामी को रथ में विराजित कर समाज बंधुओं के द्वारा खींचा गया। शोभायात्रा में रथ पर जिनवाणी एवं श्री जी विराजमान थे। मार्ग में 108 जगहों पर तोरण द्वार व रंगोली सजाई गई। शोभायात्रा मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जगह-जगह रंगोली एवं मार्ग के दोनों ओर श्वेत व लाल रेखाएं बनाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का मार्ग में फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
चेतन जैन रामगढ़ वाले, प्रदीप जैन ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान महावीर का रथ, ध्वज के साथ 5 घोड़े, पांच ऊंटगाड़ी, आठ झांकियां, 24 बग्गियां चल रही थीं। साथ में दो महिला बैंड ने शोभामार्ग में श्रद्धा से जुड़े जैन समाज का उत्साह दुगना कर दिया। जिनमें महिला बैंड रामपुरा व जैन महिला बैंड महावीर नगर द्वितीय, गुरु सेवा संघ कुन्हाड़ी रिद्धि-सिद्धि का बैंड सहित 4 बैंड शोभायात्रा मार्ग में चले।
बग्गियों में इन्द्र-इन्द्राणी, नृत्य करते युवक-युवतियों की टोली, पाठशाला के बच्चे, चार डीजे मधुर भजनों की स्वर लहरियां बिखेरते दिखे। इसके साथ समाजबंधु महिला-पुरुष धर्मध्वजा लेकर चल रहे थे। इस दौरान समाजबंधु हाथों में अहिंसा पर नारे लिखित तख्तियां व “अहिंसा परमो धर्म” के नारे लगाते शोभामार्ग को गुंजायमान कर दिया। पुरुष श्वेत व महिलाएं केसरिया रंग की परंपरागत वेशभूषा में शोभायात्रा में दिखीं।
रक्तदान शिविर का आयोजन
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप कोटा द्वारा दशहरा ग्राउंड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेवा और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत इस शिविर में 250 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। सेक्रेटरी अनुराग सेठी एवं कोषाध्यक्ष राकेश पाटोदी ने बताया कि कार्यक्रम में फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिमेष जैन, कैबिनेट मंत्री हीरालाल नागर ने रक्तदाताओं को हौसला बढाया। इस अवसर पर कोटा भाजपा अध्यक्ष राकेश मडिया भी उपस्थिति रहे।
स्वागत में खाने-पीने पर पाबंदी
इस बार शोभायात्रा मार्ग में खान-पान पर रोक लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह पर स्वागत के लिए खाने-पीने की चीजें जैसे मीठे रैपर, शेक, शरबत, आइसक्रीम, मिठाई आदि वितरित करने से गंदगी के साथ उनमें सूक्ष्म जीव, चींटियां, मक्खियां आदि चिपक जाते हैं। उनके ऊपर से लोग गुजरते हैं और दूसरे दिन प्रातःकाल में उसे कचरे के ढेर में जला दिया जाता है, जिससे जीव हिंसा का दोष लगता है। शोभायात्रा में केवल शीतल जल का ही उपयोग किया गया। साथ ही प्लास्टिक डिस्पोजल पर पूर्ण पाबंदी रही।
इनकी भी रही मौजूदगी
कार्यध्यक्ष जेके जैन ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि उर्जा मंत्री हीरालाल नागर, रेड्रक्रॉस के स्टेट चैयरमेन राजेश कृष्ण बिरला, विधायक संदीप शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन मडिया, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता आदि उपस्थित रहे।