Sunday, July 12, 2026
Home Blog Page 168

कोटा में हर्षोल्लास के साथ मनाया भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव

भगवान महावीर के सिद्धांतों को आत्मसात करें हम: शांति धारीवाल

कोटा। सकल दिगम्बर जैन समाज कोटा महानगर द्वारा जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्‍सव सोमवार को दशहरा मैदान में आर्यिका चिन्मयमति माताजी ससंघ के सान्निध्य में हर्षोल्लास से मनाया गया।

प्रचार सचिव मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि प्रात: 7 बजे से शोभायात्रा का आयोजन रामपुरा से दशहरा मैदान तक किया गया। दशहरा मैदान में भगवान महावीर का अभिषेक, अर्घ समर्पण, सम्मान समारोह, रक्तदान, दिव्यांग शिविर,जीवदया व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती महिला मण्डल के मंगलाचरण से किया गया।

अध्यक्ष प्रकाश बज ने बताया कि  विशिष्ट सेवा कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र, माला व शाल देकर सम्मानित किया गया। जनहित व सेवाकार्यो के लिए जैन समाज से विकास जैन अजमेरा, विनोद जैन टोरडी, हुकुम जैन काका, दो प्रतिमाधारी निर्मला बडजात्या, अजैन  समाजसेवी अशोक वर्मा को सम्मानित किया गया।

अभिषेक में जुटा जैन समाज

महामंत्री पदम बडला ने बताया कि भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्‍सव पर शोभायात्रा से दशहरा मैदान पहुंचने पर भगवान महावीर को 8 द्रव्य समर्पित किए गए। मंगलाचरण के पश्चात स्थापना, जल, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, दीप, धूप, अर्घ, गर्भ कल्याण, तप कल्याण, ज्ञान कल्याण, मोक्ष कल्याण व जयमाला अर्घ्य अर्पित किए गये और शांति धारा की गई।

आर्यिका चिन्मयमति माताजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान महावीर का जन्मकल्याण केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने गर्भ में आने से लेकर जन्म और मोक्ष प्राप्ति तक अपने जीवन के प्रत्येक चरण में समस्त जीवों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।

माताजी ने स्पष्ट किया कि हमें केवल भगवान महावीर की पूजा नहीं, बल्कि उनके बताए सिद्धांतों को अपने आचरण में अपनाना चाहिए। उन्होंने अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह जैसे मूल्यों को मानव जीवन की सच्ची दिशा बताते हुए कहा कि यही सिद्धांत व्यक्ति और समाज दोनों के उत्थान का आधार हैं।

महावीर के सिद्धांत प्रासंगिक

पूर्व मंत्री व विधायक शांति धारीवाल ने बताया कि कहा कि आज के युग में महावीर के सिद्धांत प्रासंगिक हैं। भगवान महावीर के सिद्धांतों में मात्र एक सिद्धांत अहिंसा को अपनाकर हम विश्व में शांति स्थापित कर सकते हैं। उन्होने कहा कि भारत में दक्षिण क्षेत्र में जैन धर्म का अधिक प्रचार हुआ। यदि यह समुद्रपार दूसरे देशो तक जाता तो आज यह हिंसक परिणाम नहीं देखने को मिलते। परम सरंक्षक विमल जैन नांता ने अपने उद्बोधन में कहा कि महावीर स्वामी का दिन उत्सव व आत्म-आकलन का दिन भी है।अहिंसा का सिद्धांत आपको शाकाहार की ओर ले जाता है और प्रकृति संरक्षण में मदद करता है।

विभिन्न समितियां एवं सोशल ग्रुप भी जुटे

प्रचार सचिव पारस लुंग्या ने बताया कि दशहरा मैदान में भगवान महावीर की जयंती पर विभिन्न व्यवस्थाओं में जैन समाज की विभिन्न समितियां एवं जैन सोशल ग्रुप के माध्यम से सेवा कार्य किया गया। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप अनुभव एवं महावीर विकलांग सहायता समिति के सामूहिक प्रयास से दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अशोक जोरा ने बताया कि 128 से अधिक लोग शिविर से लाभान्वित हुए। शिविर में जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ, कैलिपर्स, ट्राई साइकिल, स्प्लिंट, बैसाखी, वॉकर एवं व्हीलचेयर आदि दी गई। 

शिविर में इस अवसर पर श्री जीव दया रक्षा फाउंडेशन द्वारा भी शिविर का आयोजन किया गया। मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि 1008 घोंसले व 500 परिंडे वितरित किए गए। ह्यूमन हेल्प लाइन एवं अन्य संस्थाओं के माध्यम से कोटा शहर की विभिन्न संस्थाओं में आवासीय वृद्धों, अस्वस्थ व्यक्तियों, अस्पतालों में तीमारदारों आदि को भोजन एवं मिठाई वितरित की गई। आमजन में गर्मी से राहत के लिए नवरत्न ग्रुप द्वारा जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में शिविर लगाकर लगभग 3000 लोगों को अमृतधरा की शीशियां वितरित की गई।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप कोटा मेन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेक्रेटरी अनुराग सेठी एवं कोषाध्यक्ष राकेश पाटोदी ने बताया कि 250 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चिकित्सा शिविर का आयोजन जैन सोशल ग्रुप मेन द्वारा किया गया, जिसमें दंत, बीपी, शुगर एवं बच्चों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों को परामर्श दिया। यतिश जैन खेडावाला ने बताया​ कि गुरू परिवार आस्था परिवार द्वारा निशुल्क 800 पौधो का वितरण एवं वृक्षाजंलि मासिक पुस्तिका का वितरण किया गया। पीयूष बज ने बताया कि अकलंक शोध संस्थान से पाण्डुलिपि संरक्षण के स्टॉल में कई ग्रंथो व प्राकृत भाषा अनमोल दस्तावेजो को प्रदर्शित किया।

पारस जैन ने बताया कि शिविर में बालिका उत्थान व विकास के लिए भारतीय जैन संगठन द्वारा स्मार्ट गर्ल अभियान के प्रचार हेतु शिविर लगाया गया। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा चिकित्सा, दंत चिकित्सा, डायबिटीज जांच एवं रक्त परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अग्रवाल जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन टोरडी एवं महामंत्री जय कुमार ने बताया कि इस वर्ष समाज द्वारा आयोजित रक्त जांच शिविर के माध्यम से आमजन को विभिन्न रोगों की जांच की सुविधा प्रदान की गई। 

शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का ज्वार

निर्मल पोरवाल एवं जिनेन्द्र पापड़ीवाल ने बताया कि महावीर जयंती महोत्सव को लेकर समाजबंधुओं में अपार उत्साह था। शोभायात्रा सुबह 7 बजे रामपुरा स्थित वसुंधरा भवन हिन्दू धर्मशाला से आरंभ होकर आर्य समाज रोड, रामपुरा लिंक रोड, अग्रसेन बाजार, सब्जीमंडी, श्रीपुरा, कैथूनीपोल, टिपटा, गढ़ पैलेस होती हुई दशहरा मैदान पहुंची। जहां पहुंचकर शोभायात्रा धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। भगवान श्री जी को मंत्रोच्चारण के साथ सुसज्जित रथ पर सवार कराया गया, जिसे समाज के लोग बारी-बारी से खींच रहे थे।

इस प्रकार रहा शोभायात्रा का स्वरूप

शोभायात्रा के सह चेतन जैन ने बताया कि 5 श्वेत अश्व पर धर्म पताका लिए समाजबंधु चल रहे थे। पीछे चलती ऊंटगाड़ियां और बग्गियां में सवार इंद्र-इंद्राणी, जिनके साथ नाचता व गाता अपार जनसमूह था। भगवान महावीर स्वामी को रथ में विराजित कर समाज बंधुओं के द्वारा खींचा गया। शोभायात्रा में रथ पर जिनवाणी एवं श्री जी विराजमान थे। मार्ग में 108 जगहों पर तोरण द्वार व रंगोली सजाई गई। शोभायात्रा मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जगह-जगह रंगोली एवं मार्ग के दोनों ओर श्वेत व लाल रेखाएं बनाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का मार्ग में फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

चेतन जैन रामगढ़ वाले, प्रदीप जैन ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान महावीर का रथ, ध्वज के साथ 5 घोड़े, पांच ऊंटगाड़ी, आठ झांकियां, 24 बग्गियां चल रही थीं। साथ में दो महिला बैंड ने शोभामार्ग में श्रद्धा से जुड़े जैन समाज का उत्साह दुगना कर दिया। जिनमें महिला बैंड रामपुरा व जैन महिला बैंड महावीर नगर द्वितीय, गुरु सेवा संघ कुन्हाड़ी रिद्धि-सिद्धि का बैंड सहित 4 बैंड शोभायात्रा मार्ग में चले।

बग्गियों में इन्द्र-इन्द्राणी, नृत्य करते युवक-युवतियों की टोली, पाठशाला के बच्चे, चार डीजे मधुर भजनों की स्वर लहरियां बिखेरते दिखे। इसके साथ समाजबंधु महिला-पुरुष धर्मध्वजा लेकर चल रहे थे। इस दौरान समाजबंधु हाथों में अहिंसा पर नारे लिखित तख्तियां व “अहिंसा परमो धर्म” के नारे लगाते शोभामार्ग को गुंजायमान कर दिया। पुरुष श्वेत व महिलाएं केसरिया रंग की परंपरागत वेशभूषा में शोभायात्रा में दिखीं।

रक्तदान शिविर का आयोजन

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप कोटा द्वारा दशहरा ग्राउंड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेवा और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत इस शिविर में 250 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। सेक्रेटरी अनुराग सेठी एवं कोषाध्यक्ष राकेश पाटोदी ने बताया कि कार्यक्रम में फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिमेष जैन, कैबिनेट मंत्री हीरालाल नागर ने रक्तदाताओं को हौसला बढाया। इस अवसर पर कोटा भाजपा अध्यक्ष राकेश मडिया भी उपस्थिति रहे।

स्वागत में खाने-पीने पर पाबंदी

इस बार शोभायात्रा मार्ग में खान-पान पर रोक लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह पर स्वागत के लिए खाने-पीने की चीजें जैसे मीठे रैपर, शेक, शरबत, आइसक्रीम, मिठाई आदि वितरित करने से गंदगी के साथ उनमें सूक्ष्म जीव, चींटियां, मक्खियां आदि चिपक जाते हैं। उनके ऊपर से लोग गुजरते हैं और दूसरे दिन प्रातःकाल में उसे कचरे के ढेर में जला दिया जाता है, जिससे जीव हिंसा का दोष लगता है। शोभायात्रा में केवल शीतल जल का ही उपयोग किया गया। साथ ही प्लास्टिक डिस्पोजल पर पूर्ण पाबंदी रही।

इनकी भी रही मौजूदगी

कार्यध्यक्ष जेके जैन ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि उर्जा मंत्री हीरालाल नागर, रेड्रक्रॉस के स्टेट चैयरमेन राजेश कृष्ण बिरला, विधायक संदीप शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन मडिया, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता आदि उपस्थित रहे।

New Certification Rule: भारत में चीन की ताक-झांक खत्म, अप्रैल से कट जाएंगे तार

नई दिल्ली। New Certification Rules: भारत में चीन की ताक-झांक के सिस्‍टम पर प्रहार हो गया है। 1 अप्रैल से नए सर्टिफिकेशन नियम लागू हो जाएंगे। इसके तहत चीनी वीडियो सर्विलांस कंपनियों को इंटरनेट से जुड़े सीसीटीवी कैमरे और अन्य वीडियो सर्विलांस उत्पाद बेचने से रोक दिया जाएगा। इनमें हिकविजन और दहुआ जैसी चीनी वीडियो सर्विलांस कंपनियां शामिल हैं।

उद्योग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार इन कंपनियों की ओर से बनाए गए उत्पादों और चीनी चिपसेट का इस्‍तेमाल करने वाले उत्पादों को प्रमाणित करने से साफ तौर पर इनकार कर रही है। इससे वे प्रभावी रूप से बाजार से बाहर हो गए हैं।

पिछले साल तक भारत में सीसीटीवी की कुल बिक्री में चीनी ब्रांडों की हिस्सेदारी एक-तिहाई थी। अब बढ़ते वीडियो सर्विलांस बाजार का बड़ा हिस्सा सीपी प्‍ल, क्‍यूबो, प्रामा, मैट्रिक्‍स और स्‍पर्श जैसे घरेलू ब्रांड पूरा कर रहे हैं। उन्‍होंने अपनी सप्‍लाई चेन को ताइवानी चिपसेट और लोकलाइज्‍ड फर्मवेयर पर निर्भर होने के लिए ट्रांसफर कर दिया है।

बाजार पर नजर रखने वाली संस्था काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, फरवरी तक भारतीय खिलाड़ियों का बाजार के 80% से अधिक हिस्से पर नियंत्रण था। बाकी हिस्सा ग्‍लोबल प्‍लेयर के पास था। बॉश और हनीवेल जैसे अमेरिका स्थित ब्रांडों ने बाजार के हाई-एंड हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

यह कदम इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की ओर से अप्रैल 2024 में सीसीटीवी कैमरों के लिए ‘जरूरी आवश्यकताएं’ (ER) नियम पेश किए जाने के बाद आया है। इन नियमों के तहत उद्योग को STQC (स्‍टैंडर्डाइजेशन टेस्टिंग एंड क्‍वालिटी सर्टिफिकेशन) व्यवस्था के तहत प्रमाणित प्रयोगशालाओं में प्रत्येक उत्पाद को प्रमाणित करवाने के लिए दो साल की ट्रांजिशन अवधि दी गई थी।

इन नियमों के तहत सीसीटीवी कैमरा निर्माताओं को सिस्‍टम-ऑन-चिप (SoC) जैसे महत्वपूर्ण घटकों के मूल देश की घोषणा करना जरूरी है। इन उपकरणों का मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में उन कमजोरियों के प्रति परीक्षण किया जाना चाहिए जिनके माध्यम से कोई अनाधिकृत व्यक्ति दूर से ही इन तक पहुंच बना सकता है।

अब तक सरकार की ओर से सीसीटीवी कैमरों के 507 मॉडलों को प्रमाणित किया जा चुका है। एक बहुत बड़ी फैक्ट्री, जिसे हर महीने 20 लाख हिकविजन कैमरे बनाने के लिए बनाया गया था, उसे सर्टिफिकेशन नहीं मिला क्योंकि वह चीनी प्रोडक्ट बनाती थी।

क‍िसकी क‍ितनी ह‍िस्‍सेदारी

  • 2024 में चीनी प्‍लेयर्स की बाजार में सामूहिक हिस्सेदारी एक-तिहाई थी।
  • वहीं, भारतीय विक्रेताओं की हिस्सेदारी भी एक-तिहाई थी।
  • मल्‍टीनेशनल ब्रांडों की बाजार में हिस्सेदारी लगभग 10% थी।
  • बाकी 20% हिस्सा छोटे व्यापारियों के असंगठित बाजार का था।

तब से चीनी कंपनियों को अपनी सप्‍लाई चेन में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा है या फिर उन्होंने बाजार से बाहर निकलने का फैसला कर लिया है।

Mustard: सरसों का घरेलू उत्पादन बढ़कर 119.40 लाख टन पर पहुंचने का अनुमान

जयपुर। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 2025-26 के वर्तमान रबी सीजन के दौरान सरसों का घरेलू उत्पादन बढ़कर 119.40 लाख टन पर पहुंचने का अनुमान लगाया है जो 2024-25 सीजन के उत्पादन 115.20 लाख टन से 4.20 लाख टन ज्यादा है।

राजस्थान की राजधानी एवं गुलाबी नगरी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर में आयोजित एक मीटिंग में ‘सी’ ने सरसों का कुल बिजाई क्षेत्र 2024-25 सीजन के 92.15 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 2025-26 में 93.91 लाख हेक्टेयर पर पहुंचने तथा फसल की औसत उपज दर 1250 किलो प्रति हेक्टेयर से सुधारकर 1231 किलो प्रति हेक्टेयर पर पहुंच जाने की संभावना व्यक्त की है। देश के सभी प्रमुख उत्पादक राज्यों में सरसों फसल की कटाई-तैयारी आरंभ हो चुकी है।

एसोसिएशन के अनुसार पिछले सीजन की तुलना में चालू रबी सीजन के दौरान सरसों का उत्पादन राजस्थान में 52.00 लाख टन से बढ़कर 53.90 लाख टन, उत्तर प्रदेश में 15.60 लाख टन से उछलकर 18.10 लाख टन, हरियाणा में 12.30 लाख टन से सुधरकर 12.70 लाख टन,

पश्चिम बंगाल में 6.80 लाख टन से बढ़कर 7.40 लाख टन तथा गुजरात में 5.40 लाख टन से बढ़कर 5.90 लाख टन पर पहुंचने की उम्मीद है जबकि बिहार में उत्पादन 90 हजार टन के पिछले स्तर पर बरकरार रहने का अनुमान है।

दूसरी ओर सरसों का उत्पादन मध्य प्रदेश में 14.70 लाख टन से घटकर 13.90 लाख टन तथा आसाम में 2.50 लाख टन से गिरकर 2.10 लाख टन रह जाने की संभावना है। देश के अन्य राज्यों में भी उत्पादन 4.90 लाख टन से घटकर 4.50 लाख टन रह जाने का अनुमान लगाया गया है।

नखराली गणगौर क्वीन विवाहित वर्ग स्पर्धा का खिताब रश्मि नागर ने जीता

धाकड़ समाज की महिलाओं ने किया कला और संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन

​कोटा। श्री धाकड़ महासभा महिला इकाई (कोटा शहर एवं देहात) के तत्वावधान में रविवार को धरणीधर गार्डन में ‘नखराली गणगौर 2026’ महोत्सव का आयोजन किया गया। पारंपरिक वेशभूषा, लोक गीतों और उत्सव के उल्लास के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने अपनी कला और संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम संयोजक गुंजन नागर ने बताया कि मुख्य अतिथि धाकड़ महासभा महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री नागर रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्नेहलता मालव, आशा नागर, शरणलता मेहता, वंदना एडवोकेट और सीमा नागर (उपप्रधान मांगरोल) ने हिस्सा लिया।

​गुंजन नागर ने बताया कि ‘नखराली गणगौर क्वीन’ (विवाहित वर्ग) स्पर्धा में रश्मि नागर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया। जबकि प्रिया नागर द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, एवरग्रीन गणगौर क्वीन (46 वर्ष से अधिक) श्रेणी में किरण नागर प्रथम और सुमित्रा नागर द्वितीय स्थान पर रहीं। अन्य श्रेणियों में ममता, प्रीति, वंदना, विष्णु और चाहत नागर ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

आयोजक जिला अध्यक्ष कोटा देहात विष्णु नागर और जिला अध्यक्ष कोटा शहर तृप्ति नागर ने बताया कि ​नन्ही बालिकाओं के लिए आयोजित ‘गणगौर प्रिंसेस’ (5 से 12 वर्ष) में दिविषा नागर प्रथम और दृष्टि नागर द्वितीय रहीं। इसी प्रकार 12 से 20 वर्ष की श्रेणी में इशिका नागर प्रथम स्थान पर रहीं।

रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भी महिलाओं ने अपनी कला दिखाई। जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता में इशिका नागर (प्रथम) व विष्णु नागर (द्वितीय), गणगौर थाली सजावट में प्रीति और मीना (प्रथम) व प्रीति (द्वितीय) तथा गणगौर ज्वेलरी प्रतियोगिता में संजू नागर विजेता रहीं। निर्णायक मंडल की भूमिका नीलम विजय, नीता डांगी, अनीता मीणा और लक्की चांदना ने बखूबी निभाई।

​गुंजन नागर ने बताया कि कोटा देहात जिला अध्यक्ष और ग्राम पंचायत सुमर की वर्तमान प्रशासक विष्णु नागर को भारत सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय जल जीवन महोत्सव’ में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर महिला कार्यकारिणी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। समाज की महिलाओं ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि को पूरे धाकड़ समाज के लिए गौरव का विषय बताया।

कार्यक्रम के अंत में गुंजन नागर ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया। ​इस सफल आयोजन में आरती, सह संयोजक सीमा बड़ोद, भुलेश, ज्योति, विद्या, राधिका, संजना, भावना, रानी, प्रियंका सहित महिला इकाई की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।

ऊर्जा मंत्री नागर ने सांगोद को दी 17.82 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

सांगोद/कोटा। राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सोमवार को सांगोद विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की महत्वपूर्ण सौगात दी।

सांगोद पंचायत समिति परिसर में आयोजित समारोह के दौरान मंत्री नागर ने विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए स्वीकृत और पूर्ण हो चुके लगभग 17 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में मुख्य रूप से सड़क कनेक्टिविटी, सामुदायिक भवन और पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। जो ग्रामीण जीवन के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

समारोह को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री नागर ने जनता के प्रति अपनी जवाबदेही को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का मूल कर्तव्य जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है। हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास की किरण समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचे।

उन्होंने कहा कि जनता के अभावों को दूर करना और उनके हर छोटे-बड़े कार्य की चिंता करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आह्वान करते हुए कहा कि ‘परिश्रम की पराकाष्ठा’ करें।

हमें मिलकर एक ऐसा सांगोद बनाना है, जहाँ सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी को भटकना न पड़े। खेतों के सुगम रास्तों से लेकर गांवों की इंटरलॉकिंग सड़कों तक, हर काम को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाएगा।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे कोटा जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के नेतृत्व में सांगोद विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विकास कार्यों के तकनीकी और प्रशासनिक विवरण पर प्रकाश डालते हुए उप प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुआं ने बताया कि राज्य वित्त आयोग के माध्यम से दर्जनों महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

इन परियोजनाओं में ग्राम पंचायत खड़िया के गेहूँखेड़ी में श्मशान मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण, गुरायता और अमृतकुआं में सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार, तथा आँवा में चिकित्सा केंद्र का सुदृढ़ीकरण शामिल है। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गांवों में नए हैंडपंपों की स्थापना जैसे जनहितकारी प्रोजेक्ट्स का भी लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन उप प्रधान ओम नागर अडूसा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहकारी क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष ओम मेहता, जिला महामंत्री नंदकिशोर मालव, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष धनराज मीणा, मण्डल अध्यक्ष मुरारी मेहता, चंद्रप्रकाश सोनी, सत्यवान नागर, हरिमोहन नागर, राजेन्द्र शर्मा, जगदीश शर्मा सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, एवं विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में ऊर्जा मंत्री ने जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की बिजली, सड़क और पानी से जुड़ी समस्याओं को सुना और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

सेंसेक्स 1636 अंक टूटा, निफ्टी 22400 से नीचे बंद, निवेशकों के 9 लाख करोड़ डूबे

नई दिल्ली। Stock Market Closed: कच्चे तेल की कीमत में उछाल से घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट रही। सेंसेक्स 1635.67 अंक यानी 2.22% की गिरावट के साथ 71,947.55 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 488.20 अंक यानी 2.14% टूटकर 22,331.40 अंक पर आ गया। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9 लाख करोड़ रुपये गिरकर 413 लाख करोड़ रुपये रह गया।

बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,750 अंक से अधिक फिसल गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 500 अंक से अधिक टूट गया। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट आई है। एक्सिस बैंक और इटरनल के शेयरों में सबसे ज्यादा तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है।

कोटक बैंक, एसबीआई और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर दो फीसदी से अधिक टूट गए। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 1.95 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 2.31 फीसदी गिरावट आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी बैंक और निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।

क्यों गिरा शेयर बाजार
पश्चिम एशिया में संकट गहराने से कच्चे तेल की कीमत में फिर तेजी आई है। ब्रेंट करीब 2 फीसदी तेजी के साथ 115 डॉलर के पार पहुंच गया है। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 100 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा है। इसका असर आज एशियाई बाजारों पर दिख रहा है। जापान का स्टॉक मार्केट शुरुआती कारोबार में करीब 5 फीसदी टूट गया। यूरोप में जेट फ्यूल की कीमत कुछ ही हफ्तों में 100 फीसदी चढ़ चुकी है।

OnePlus का नया फोन 7000mAh बैटरी के साथ 20 हजार से कम में होगा लॉन्च

नई दिल्ली। OnePlus कम्पनी इस हफ्ते भारत में अपनी मिड-रेंज Nord सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसकी शुरुआत Nord 6 से हो सकती है। इसके साथ ही कंपनी इस सीरीज में दो और फोन OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite भी जोड़ सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दोनों फोन मई में लॉन्च हो सकते हैं और इनमें परफॉर्मेंस और बैटरी पर खास ध्यान दिया जाएगा। Nord सीरीज में OnePlus आमतौर पर मिड-रेंज में अच्छा परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी देने पर फोकस करता है।

OnePlus Nord CE 6 को लेकर पहले ही खबर आ चुकी है कि इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी, 8GB RAM और OnePlus 15 सीरीज जैसा नया डिजाइन मिल सकता है। अब Nord CE 6 Lite से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है, जिससे इस अपकमिंग फोन के फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है।

संभावित स्पेसिफिकेशन
Smartprix की रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम कर सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी हो सकती है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा और एक अन्य सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ आ सकता है। डिजाइन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

भारत में कीमत
रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Nord CE 6 Lite का बेस वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 23,000 रुपए से कम कीमत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि लॉन्च ऑफर्स के बाद इसकी कीमत 20,000 रुपए से नीचे भी आ सकती है। एक खास बात यह भी सामने आई है कि यह फोन बॉक्स में चार्जर के बिना आ सकता है, जो OnePlus के लिए पहली बार होगा। कंपनी ऐसा बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट को मैनेज करने के लिए कर सकती है, ताकि कीमत को कंट्रोल में रखा जा सके।

OnePlus ने अपनी आने वाली Nord सीरीज को लेकर टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो इसे काफी पावरफुल बना सकता है। साथ ही इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो यह फोन 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो OnePlus Nord 6 को Quick Silver, Fresh Mint और Pitch Black जैसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी, डायरेक्ट लिंक पर करें चेक

नई दिल्ली। 12th class result: राजस्थान 12th बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले लाखों छात्रों को रिजल्ट जारी होने के बेसब्री से इंतजार है जो कल खत्म हो जायेगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा रिजल्ट कल 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी किया जायेगा। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होंगे जिसके बाद डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल साइट पर एक्टिव हो जायेगा।

स्ट्रीम वाइज जारी होगा रिजल्ट
आरबीएसई द्वारा 12th क्लास का रिजल्ट स्ट्रीम (आर्ट्स/ साइंस/ कॉमर्स) के अनुसार जारी होगा। हालांकि, तीनों ही स्ट्रीम का परिणाम एक साथ ही जारी होगा। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा क्लास 12th वरिष्ठ उपाध्याय का परिणाम भी जारी किया जायेगा।

SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका
पिछले वर्ष के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स मैसेज बॉक्स में RJ12 Roll Number लिखकर 5676750 पर भेज दें। इसके कुछ देर बाद रिजल्ट की डिटेल आपके इनबॉक्स में भेज दी जाएगी।

डिजीलॉकर: इसमें अभ्यर्थी प्ले स्टोर से डिजीलॉकर ऐप डाउनलोड करके उसमें अभी से लॉग इन कर लें। इसके अलावा आप पोर्टल results.digilocker.gov.in से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • होम पेज पर 12th क्लास रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • स्क्रीन पर मार्कशीट की डिजिटल कॉपी ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे चेक कर लें और उसे डाउनलोड कर लें।

ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त
रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बार बोर्ड द्वारा ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद छात्र या उनके अविभावक स्कूल में संपर्क करके मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

Result: CBSE 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी, छात्र-छात्राएं ऐसे चेक करें रिजल्ट

नई दिल्ली। CBSE Class 9th 11th Result 2026: सीबीएसई 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए गुडन्यूज है। आज 30 मार्च 2026 को सीबीएसई क्लास 9th और 11th का रिजल्ट जारी हो गया है। जिन भी स्टूडेंट्स इस साल इन दोनों कक्षाओं के पेपर दिए हैं।

वे DOE ऑफिशियल वेबसाइट www.edudel.nic.in से ऑनलाइन अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। CBSE Class 9th Result 2026 Link और CBSE Class 11th Result Link जारी किया गया है, जिससे विद्यार्थी अपना रिजल्ट मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई कक्षा 9वीं और 11वीं का परिणाम ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको DOE वेबसाइट पर अपनी स्टूडेंट आईडी, क्लास, सेक्शन और जन्मतिथि की जानकारी भरनी होगी। आपके सामने आपके पास/फेल होने की स्थिति आ जाएगी। साथ में सब्जेक्ट वाइज मार्क्स भी स्क्रीन पर दिखने लगेंगे।

ऐसे चैक करें रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इन दोनों कक्षाओं के परिणाम (Directorate of Education, Delhi) की ऑफिशियल वेबसाइट Edudel www.edudel.nic.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते है। स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता इस डायरेक्ट लिंक CBSE 11th Result 2026 Download Link और CBSE 9th Result 2026 Download Link से अपना रिजल्ट 9th और से 11वीं का परिणाम देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.edudel.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर आपको Result का टैब नजर आएगा।
  3. इसपर जाने के बाद आपके सामने CBSE Class 9th result 2026 या CBSE Class 11th Result 2026 लिंक आएंगे।
  4. आप जिस भी क्लास में हैं, उस लिंक पर क्लिक करें।
  5. अब अपनी स्टूडेंट् आईडी, क्लास, सेक्शन, जन्मतिथि, के बाद कोड भरकर सब्मिट करें।
  6. आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
  7. अब आप इसका पीडीएफ या प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

रिजल्ट सर्टिफिकेट में आप अपने पास/फेल होने का स्टेट्स, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, अगर किसी सब्जेक्ट कंपार्टमेंट आई है, तो वो चेक कर सकते हैं। अगर आप पास हो गए हैं, अब आप अपनी कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रवेश के पात्र होंगे।

जब तक आपको स्कूल से अपनी ओरिजनल मार्कशीट प्राप्त नहीं होती है तब तक यह सर्टिफिकेट आपकी प्रोविजनल मार्कशीट की तरह जा सकता है। स्कूल से ओरिजिनल हार्डकॉपी वाली मार्कशीट आपको रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद दी जाएगी।

भारत में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नए स्टार्ट अप की जरूरत: डॉ. सरदाना

कोटा। असीम फैमिली प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गीता भवन में रविवार को एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना और विशिष्ठ अतिथि गीता भवन की उपाध्यक्ष कुंती मूदडा थीं। प्रकल्प संयोजक पंडित अनिल औदीच्य थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर सरदाना ने कहा कि नई युवा पीढ़ी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी को एक नये स्टार्ट अप की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा और अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे।

इस अवसर पर कुंती मूदडा ने कहा कि महिलाओं को जोड़ने से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। पंडित अनिल औदीच्य ने कहा कि इस कंपनी के माध्यम से रोजगार के अवसर बढेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सौरभ मित्तल ,तेज प्रकाश जांगिड़ आदि का सहयोग रहा।