सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 53,018 पर बंद, निफ्टी 15,800 के नीचे

194

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 8 अंक की मामूली गिरावट के साथ 53,018.94 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 15,800 के नीचे बंद हुआ है। आज कारोबार में मिक्स्ड ट्रेंड देखने को मिला है। बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स निफ्टी पर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। मेटल, ऑटो और IT इंडेक्स में 2%, 1.2% और 1% की कमजोरी देखने को मिली।

FMCG, फार्मा, रियल्टी सहित दूसरे इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। फिलहाल सेंसेक्स 8 अंकों की कमजोरी के साथ 53,018.94 के लेवल पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी 19 अंक टूटकर 15780 के लेवल पर बंद हुआ।

आज के टॉप गेनर्स में एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और कोटक बैंक शामिल हैं। वहीं टॉप लूजर्स में टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील शामिल हैं।सेंसेक्स 129 अंक की गिरकर 52,897 पर और निफ्टी 24 अंक की गिरावट के साथ 15,774 पर खुला था।