राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा 2023 का परिणाम जारी, यहां करें चेक

0
75

अजमेर। RBSE 12th Arts Result 2023: शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा में ( Rajasthan Board 12th Arts Result 2023 ) में 7 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में कुल 92.35 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 90.65 फीसदी रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.06 फीसदी रहा। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 96.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। छात्राओं का रिजल्ट 97.21 फीसदी और छात्रों का रिजल्ट 95.44 फीसदी रहा था। वरिष्ठ उपाध्याय में 94.99 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

रिजल्ट के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 कैसे करें चेक

  1. आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in पर जाए।
  2. यहां होम पेज पर रिजल्ट 2023 का लिंक दिखाई देगा आपको उस लिंक पर क्लिक करना है।
  3. उसके बाद आपके सामने एक दूसरा पेज ओपन हो जाएगा।
  4. यहां आपको कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे रोल नंबर, कैप्चा कोड भरना होगा।
  5. जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  6. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने मार्कशीट खुल जाएगी।