बैंक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने आज काली पट्टी लगाकर कार्य किया, कल भी प्रदर्शन

201

कोटा। आईबीए की बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर युनाइटेड ऑफ फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आव्हान पर 25 जनवरी को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की गोरधनपुरा सर्किल शाखा पर शाम 5.30 बजे बैंक कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।

लम्बित मांगों में प्रमुख रूप से सप्ताह मे 5 दिवसीय बैंकिग, पिछले सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारियो की पेंशन नियमावली मे संशोधन, बैंक में बेहतर ग्राहक सेवा देने के लिए सभी वर्गो की रुकी हुई भर्ती करना, 4. अप्रेल 2010 के बाद शुरू की गई नई पेंशन को बन्द कर पुरानी पेंशन लागू करना, बैंको में लम्बे समय से चल रहे केजुवल वर्कर्स को स्थाई करना आदि शामिल है।

युनाइटेड फोर्म्स ऑफ़ बैंक यूनियन्स के संयोजक पदम कुमार पाटोदी ने बताया कि 24 जनवरी को आईबीए की नीतियों के विरोध में सभी बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बैंक में काली पट्टी लगाकर कार्य किया। युनाइटेड ऑफ फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आव्हान पर 30 एवं 31 जनवरी को सभी राष्ट्रीयकृत बैंको मे राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी। 30 जनवरी को सुबह 10 बजे बैंक ऑफ़ बडौदा गोरधनपुरा सर्किल एंव 31 जनवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एरॉड्राम सर्किल कोटा पर प्रदर्शन किया जायेगा।

राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लॉयज यूनियन कोटा यूनिट के अध्यक्ष अशोक ढल, युनाइटेड ऑफ फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक पदम कुमार पाटोदी, ललित गुप्ता, रमेश सिंह, डीएस साहू, डीके गुप्ता, आरबी मालव, अनिल ऐरन, प्रमोद माथुर, ऑफिसर ऐसोसिएशन के अरविन्द मीणा, सुहास सक्सेना, नरेन्द्र जाट और हेमराज सिंह गौड़ ने अपने सभी साथियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

बैंक ऑफ़ इंडिया में 27 जनवरी की हड़ताल स्थगित
केंद्रीय श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में बैंक ऑफ़ इण्डिया प्रबंधन वर्ग एवं फेडरेशन ऑफ़ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन के मध्य हुई वार्ता में बैंक ऑफ़ इण्डिया प्रबंधन ने 30 दिन के अन्दर बैंक द्विपक्षीय समझोते के वाइलेशन से उत्पन्न हो रही समस्याओं के निराकरण एवं अन्य शेष मांगों को हल करने की सहमति व्यक्त की है। इस सहमति के बाद फेडरेशन ऑफ़ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन ने बैंक ऑफ़ इंडिया में 27 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल वापस ले ली है ।