बिकवाली से सेंसेक्स 397 अंक टूटकर 50395 पर, निफ्टी 15 हजार से नीचे बंद

0
407

मुंबई। शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट है। BSE सेंसेक्स 562 पॉइंट्स गिरकर 50,229.48 पर कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान इंडेक्स दिन के सबसे निचले लेवल 49,899.03 तक भी पहुंचा। इससे पहले 2 मार्च को सेंसेक्स 49,807.12 के स्तर तक आया था।

इंडेक्स में बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की गिरावट है, जबकि पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा 2% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी इंडेक्स भी 173 अंक नीचे 14,857.90 पर आ गया है।

बाजार में गिरावट की मुख्य वजह

  • देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में बीते 24 घंटे में 26,513 लोग पॉजिटिव पाए गए। 17,590 ठीक हो गए, जबकि 120 की मौत हो गई।
  • अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 13 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है, जिससे बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में गिरावट है।
  • चीन और कोरिया के शेयर बाजारों में गिरावट, जबकि जापान, हॉन्गकॉन्ग और ऑस्ट्रेलियाई बाजारों में गिरावट से भी ग्लोबल मार्केट का ट्रेंड गड़बड़ है।

बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली: बाजार में चौतरफा बिकवाली है, जिसमें सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयर में हो रही है। निफ्टी बैंक इंडेक्स 620 अंक नीचे 34,875.70 पर कारोबार कर रहा है। रियल्टी और फार्मा इंडेक्स में भी 1-1% से ज्यादा की गिरावट है।

एक्सचेंज पर 60% शेयरों में गिरावट:BSE पर 3,214 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,078 में बढ़त और 1,930 में गिरावट है। 309 शेयरों में लोअर सर्किट लग गया है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी घटकर 206.28 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह 12 मार्च को 207.89 लाख करोड़ रुपए था।