बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 695 अंक लुढ़क कर 43,828 पर बंद

494

मुंबई। बुधवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। BSE सेंसेक्स 694.92 अंक नीचे 43,828.10 पर और निफ्टी 196.75 अंक नीचे 12,858.40 पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 44,825.37 और निफ्टी ने 13,145.85 के स्तर को टच किया। बाजार की गिरावट को बैंकिंग और आईटी शेयरों ने लीड किया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 358 और बैंकिंग इंडेक्स 540 अंक नीचे बंद हुआ है। बाजार में गिरावट के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 174.81 लाख करोड़ रुपए से 2.25 लाख करोड़ रुपए घटकर 172.56 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

अडाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट
बुधवार को बाजार में अडाणी ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली रही। BSE में अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 5% नीचे बंद हुआ। अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर 3% और अडाणी गैस के शेयर 4 फीसदी नीचे बंद हुए हैं। अडाणी इंटरप्राइजेज का शेयर भी 2% नीचे बंद हुआ है। अडाणी पावर का शेयर भी 1% नीचे गिरा। वहीं, अडाणी पोर्ट के शेयरों में 1% की बढ़त देखने को मिली।

निफ्टी में एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और आयशर मोटर के शेयरों में 3-3 फीसदी की गिरावट रही। सन फार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं, ओएनजीसी के शेयर में 6% ऊपर बंद हुआ है। गेल और अडाणी पोर्ट के शेयरों में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। सुबह BSE सेंसेक्स 226.71 अंक ऊपर 44,749.73 पर और निफ्टी 74.85 अंक ऊपर 13,130 पर खुला था।