बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 708 और निफ्टी 214 अंक नीचे बंद हुआ

0
693

मुंबई। बिकवाली के दबाव में गुरुवार को कारोबार के तीसरे दिन सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज सुबह सेंसेक्स 32.36 अंक नीचे और निफ्टी 22.05 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स में 766.63 अंकों तक की गिरावट देखी गई है। वहीं, निफ्टी भी 231.1 पॉइंट फिसलकर 10 हजार अंकों के नीचे पहुंच गया।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 708.68 अंक या 2.07% नीचे 33,538.37 पर और निफ्टी 214.15 पॉइंट या 2.12% नीचे 9,902.00 पर बंद हुआ। आज इंडसइंड बैंक के शेयर में 4.49 फीसदी की बढ़त रही। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 290.36 अंक ऊपर 34,247.05 पर और निफ्टी 69.50 पॉइंट ऊपर 10,116.15 पर बंद हुआ था।

बीएसई के इन बैंक के शेयरों में गिरावट

बैंकगिरावट (%)
कोटक बैंक2.67 %
एक्सिस बैंक3.35 %
ICICI बैंक3.47 %
फेडरल बैंक3.81 %
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया5.64 %

बीएसई पर करीब 56 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 133 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,705 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,023 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,529 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 78 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 51 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 357 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 203 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा