निफ्टी पहली बार 20,070 पर बंद, सेंसेक्स 246 अंक उछल कर 67,400 के पार

90

मुंबई। Stock market Closed: शेयर बाजार शाम को हरे निशान पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 245.86 अंक उछलकर 67,466.99 और एनएसई निफ्टी 76.80 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 20,070 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले शेयर बाजार सुबह गिरावट के साथ खुले थे।

दुनियाभर के शेयर बाजारों की तरह ही अमेरिका के महंगाई दर के एलान के इंतजार में भारत में भी निवेशकों ने अपने हाथ मजबूत कर लिए। आज सेंसेक्स में खुलने के बाद 157 अंकों की गिरावट देखी गई। वहीं, निफ्टी करीब 26 अंकों की गिरावट के साथ खुला था।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 245.86 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 67,466.99 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 67,565.41 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 67,053.36 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 76.80 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 20,070.00 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 20,096.90 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,944.10 तक आया।

टॉप गेनर एंड लूजर्स
आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 20 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। भारती एयरटेल, टाइटन, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और SBI सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा भारती एयरटेल के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.72 फीसदी तक चढ़े। वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 10 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। M&M, L&T, नेस्ले इंडिया, JSW स्टील और TCS सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान M&M के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.34 फीसदी तक गिर गए