देश में रबी सीजन की 571.84 लाख हेक्टेयर रकबे में बुवाई

972

नयी दिल्ली। देश में चालू रबी सत्र के दौरान अब तक 571.84 लाख हेक्टेयर के रकबे में रबी फसलों की बुवाई की गई है जो पिछले साल इसी अविध के मुकाबले अधिक है। मंगलवार को जारी एक एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार चालू रबी सत्र में अब तक 571.84 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसल की बुवाई हुई है। वर्ष 2018-19 में इस समय तक रबी की बुवाई का रकबा 536.35 लाख हेक्टेयर था।

विज्ञप्ति के अनुसार इस साल 35.9 लाख हेक्टेयर ज्यादा क्षेत्र में रबी की बुवाई हुई। रबी फसल बोने वाले लगभग सभी राज्यों में मिट्टी की नमी में सुधार के साथ रबी फसलों की बुवाई में तेजी आई है।

राज्यों से प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार 297.02 लाख हेक्टेयर में गेहूँ, 13.90 लाख हेक्टेयर में धान, 140.13 लाख हेक्टेयर में दलहन, 46.66 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज और 74.12 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में तिलहन की की बुवाई/रोपाई की गई है।

तिलहन फसलों के रकबे को छोड़कर बाकी रबी फसलों के रकबे में वृद्धि हुई है। तिलहन फसलों की खेती का रकबा चालू रबी मौसम में 74.12 लाख हेक्टेयर ही है जो पिछले रबी सत्र में 74.72 लाख हेक्टेयर था।