जेईई मेन जनवरी सत्र के पेपर-2 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

161

नई दिल्ली। JEE Main 2023 Paper 2 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जनवरी 2023 में आयोजित इंजीनियरिंग दाखिलों के सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के पेपर-2 के परिणाम की घोषणा मंगलवार को कर दी गई है।

उम्मीदवार अपना जेईई मेन रिजल्ट (JEE Mains) 2023 पेपर 2 के लिए jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। उन्हें पेपर-2 के लिए अपने जेईई मेन परिणाम 2023 को डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

एनटीए (NTA) ने बीआर्क (B Arch) के लिए पेपर 2ए और बी प्लानिंग (B Plan) परीक्षा के लिए पेपर 2बी का आयोजन 28 जनवरी, 2023 को एक ही पारी में किया था। परीक्षा तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित की गई थी। एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जेईई मेन 2023 पेपर 2 के लिए 46465 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

रिजल्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

कैसे चेक करें रिजल्ट
जेईई मेन पेपर 2 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को जनवरी सत्र के लिए अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सत्र-1 के लिए जेईई मेन पेपर-2 परिणाम 2023 की जांच कैसे करें, यह जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देखें –

  1. एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और लिंक पर जाएं – JEE MAIN (2023) के परिणाम: पेपर 2 – BArch/ BPlan।
  3. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर एक नया लॉग इन पेज दिखाई देगा।
  5. अब, आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  6. जेईई मेन पेपर 2 सत्र 1 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।