चार मेमू ट्रेनें बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी एवं मुंगावली तक संचालित होंगी

0
10

कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन एवं उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के मध्य तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग तथा प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके कारण कोटा मंडल से संबंधित चार मेमू ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

  1. गाड़ी संख्या 11603 कोटा–बीना मेमू 30 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2026 तक बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
  2. गाड़ी संख्या 11604 बीना–कोटा मेमू 30 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर मुंगावली स्टेशन से प्रारंभ होगी।
  3. गाड़ी संख्या 61633 कोटा–बीना मेम 29 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर मुंगावली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
  4. गाड़ी संख्या 61634 बीना–कोटा मेम 30 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक बीना के स्थान पर महादेवखेड़ी स्टेशन से प्रारंभ होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति एवं प्रस्थान/गंतव्य स्टेशन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।