कृषि महोत्सव का समापन आज, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आएंगे

204

कोटा। कृषि महोत्सव के समापन समारोह का आयोजन बुधवार सुबह 11.30 बजे दशहरा मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे।

आज इन विषयों पर होंगे व्याख्यान: कृषि महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को प्रशिक्षण व्याख्यान चार सत्रों में आयोजित किए जाएंगे। सुबह 10.30 से 11.30 के प्रथम सत्र में कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड, प्याज व लहसुन की उन्नत खेती एवं सुरक्षित भण्डारण और कुक्कुट पालन पर व्याख्यान होंगे। दोपहर 12.00 से 1.00 बजे के सत्र में किसानों को कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड, उद्यानिकी फसलों की संरक्षित खेती तथा आधुनिक बकरी पालन की जानकारी दी जाएगी।

दोपहर 2 से 3 बजे के सत्र में किसान राष्ट्रीय कृषि बाजार का कृषि विपणन मेंं योगदान, मोटे अनाज के मूल्य संवर्धित उत्पाद तथा प्राकृतिक खेती के सिद्धांत के बारे में जानेंगे। चैथे और आखिरी सत्र में दोपहर 3.30 से 4.30 बजे कृषक हितैषी सरकारी योजनाओं, मधुमक्खी पालन तथा पशुओं के प्रमुख रोग एवं उपचार के बारे में बताया जाएगा।