ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 353 अंक उछल कर 49,862 पर

0
529

मुंबई। शेयर बाजार में एक बार फिर खरीदारी लौटी। BSE सेंसेक्स 353 अंकों की बढ़त के साथ 49,862.61 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 103 अंक ऊपर 14,793.85 पर पहुंच गया है। निवेशक सबसे ज्यादा ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं। BSE सेंसेक्स सुबह 09:15 बजे 359 अंक ऊपर 49,868.53 पर और निफ्टी 107 अंक ऊपर 14,798.40 पर खुला।

NSE पर ऑटो और मेटल इंडेक्स 1-1% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स में 30 में से 29 शेयरों में बढ़त है। HCL टेक के शेयर में 2.3% की बढ़त है। BSE पर 1,498 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,193 शेयर बढ़त और 261 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 206.01 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 204.30 लाख करोड़ रुपए था।​​​​