आईसीएसआई सीएसईईटी का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

0
95

नई दिल्ली। ICSI CSEET Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने CS एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जनवरी 2022 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार CSEET जनवरी 2022 के परिणाम (ICSI CSEET Result 2022) चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर विजिट कर परिणाम चेक कर सकते हैं।

सीएसईईटी परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल यानी एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करने होंगे। नीचे दिए गए स्टेप बाय स्टेप तरीके से उम्मीदवार अपना परिणाम (ICSI CSEET Score Card 2022) चेक कर लें।

रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स का इस्तेमाल करें

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  2. दूसरे चरण में वेबसाइट के होमपेज पर CSEET के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  4. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. अंत में रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए एक प्रिंट आउट भी रख लें।

इस लिंक पर क्लिक कर चेक करें स्कोर..
ICSI CSEET Result 2022 Direct Link

आपको जानकारी दे दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 7 और 9 जनवरी 2023 को आयोजित किया था। परिणाम के साथ-साथ उम्मीदवारों के सब्जेक्ट वाइज मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं।ध्यान दें कि सब्जेक्ट वाइज मार्क्स भी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही आईसीएसआई ने यह भी कहा कि CSEET जनवरी 2023 की मार्कशीट भी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।