अब पड़ोस की जानकारी देगा गूगल का यह एप, जानिए कैसे

1073

सर्च इंजन कंपनी गूगल इन दिनों कुई नई चीजें पेश कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी नई नेबर्ली ऐप लॉन्च की है। यह ऐप कुछ ऐसी है जो आपको आपके आस-पास की जानकारी देगी। इस ऐप को अब बेंगलुरू और दिल्ली में रोलाआउट किया गया है।

यह ऐप यूजर को अपने आस-पड़ोस में क्या कुछ खास है उसकी सही जानकारी वहीं रहने वाले किसी पड़ोसी से हासिल करने में मदद करती है। ऐप में आसपास की जगहों और चीजों को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं जिनका जवाब आपके पड़ोस में रहने वाले लोग ही देते हैं।

नेबर्ली के माध्यम से उपयोगकर्ता प्रश्न पूछ और प्रश्न का उत्तर दे सकता है। प्रश्न केवल स्थानीय ही होना चाहिए और इसका उत्तर भी कोई स्थानीय व्यक्ति ही दे सकता है। इस पूरी प्रक्रिया में यूजर की जानकारी गुप्त रखी जाती है और सिर्फ उसका पहला नाम ही बताया जाता है। 

ऐप यूजर के आसपास की जानकारी एकत्रित करके उसे देगा भले ही वो वहां किसी को ना जानता हो। गूगल की नेक्स्ट बिलियन यूजर्स टीम के वरिष्ठ उत्पाद प्रबंधक बेन फोहनर ने कहा कि गूगल इस ऐप को राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय करने जा रही है। जानें कैसे इस्तेमाल करें Neighbourly ऐप?

  1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जकर Neighbourly ऐप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करें।
  2. इंस्टॉल करने के बाद जो स्क्रीन ओपन होगी उसमें Done पर टैप कर दें। इसके बाद मेन स्क्रीन पर जाकर ऐप ओपन करें।
  3. ऐप ओपन होने के बाद उसका इंटरफेस कुछ ऐसा होगा। यहां आपको Find Local Questions का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप कर दें।
  4. अब आपसे कुछ परमीशन मांगी जाएंगी। उन्हें Allow कर दें। इसके बाद आपके आपके आस-पास के एरिया को डिटेक्ट किया जाएगा। यहां आपको Continue as (Your name) का विकल्प आएगा इस पर क्लिक कर दें।
  5. यहां आपके आस-पास के एरिया के बारे में कुछ यूजर्स ने सवाल पूछे होंगे। आप उनका जवाब दे सकते हैं। साथ ही सवाल पूछ भी सकते हैं।
  6. यहां इन सवालों पर दिए गए जवाबों की भी लिस्ट दी गई होगी।
  7. यहां आप एक से ज्यादा Neighbourhood भी एड कर सकते हैं।
    आपको बता दें कि इस ऐप को आने वाले हफ्तों में चेन्नई, हैदरबाद, पुणे और कोलकाता में भी शुरू किया जाएगा। अब तक ये ऐप भारत के सात शहरों में उपलब्ध है।