इंटरनेट पर सर्च करते ही Google बता देगा Fake News

0
566

नई दिल्ली। फेक न्यूज (Fake News) पर रोक लगाने के लिए Google एक नया फीचर ला रहा है, जो यूजर्स को फेक न्यूज के बारे में बताएगा। Twitter, Facebook जैसे बड़े प्लेटफॉर्म भी फेक न्यूज पर लगाम लगाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

क्या है Google का नया फीचर
दरअसल गूगल में हाल ही में हुई अपनी सालाना कॉन्फ्रेंस में About this Result फीचर का ऐलान किया है। यह फीचर गूगल सर्च किए गए किसी रिजल्ट की sources के बारे में बताएगा। इसके अलावा आप यह भी जान पाएंगे कि जिस वेबसाइट का यह लिंक है वह कितना विश्वसनीय है। इसके लिए गूगल मशहूर इनसाइक्लोपीडिया Wikipedia के साथ काम कर रहा है।

कैसे काम करेगा नया फीचर
इस फीचर के जरिए जब भी आप गूगल पर कोई जानकारी सर्च करेंगे तो पहले की ही तरह कई वेबसाइट्स के लिंक खुलकर आएंगे। इसके बाद आपको लिंक के ठीक बगल में मौजूद तीन डॉट मेन्यू पर क्लिक करना होगा। Google आपको बताएगा कि यह वेबसाइट सिक्यॉर है या नहीं, वेबसाइट की Wikipedia पर जानकारी उपलब्ध है या नहीं और जो लिंक आप पढ़ना चाहते हैं वह paid तो नहीं है।

कुल मिलाकर गूगल आपको बताता है कि जानकारी कहां से आ रही है, जिससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि क्या इस साइट पर भरोसा किया जा सकता है या नहीं। इस फीचर को अमेरिका में इस साल की शुरुआत में फरवरी में पेश किया गया था। अब इस महीने के अंत तक यह सभी यूजर्स तक पहुंचने की उम्मीद है। शुरुआत में यह सिर्फ अंग्रेजी भाषा के रिजल्ट के लिए काम करेगा।