सेंसेक्स 192 अंक उछल कर 50,733 और निफ्टी 15,243 के स्तर पर

0
505

मुंबई। इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 192.36 अंक उछल कर 50732.84 पर और निफ्टी 67.4 अंक सुधर कर 15242.70 पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स 186.8 अंक और निफ्टी 36.05 पॉइंट ऊपर खुला। सॉफ्टवेयर कंपनी बिरलासॉफ्ट लिमिटेड के शेयर में करीब 15% का उछाल है।

इससे पहले शुक्रवार को बाजार बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 975.62 पॉइंट ऊपर 50,540.48 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 269.25 अंक की बढ़त के साथ 15,175.30 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.36% की बढ़त के साथ 123.69 अंक ऊपर 34,207.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.48% की गिरावट के साथ 64.75 अंक नीचे 13,471.00 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 3.26 पॉइंट नीचे 4,155.86 पर बंद हुआ था। हालांकि, फ्रांस और जर्मनी के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

जापान के बाजार में बढ़त, हांगकांग में गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 48 पॉइंट ऊपर 28,366 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 11 अंक की गिरावट के साथ 3,475 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 218 पॉइंट नीचे 28,202 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 16 अंकों की गिरावट के साथ 3,140 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 16 पॉइंट नीचे 7,249 पर पहुंच गया है।