सेंसेक्स 424 अंक उछल कर 48,677 पर बंद, निफ्टी में 121 अंक की बढ़त

0
426

मुंबई। फार्मा शेयरों में जोरदार खरीदारी से शेयर बाजार में बढ़त रही। बुधवार को सेंसेक्स 424 पॉइंट ऊपर 48,677 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 121 पॉइंट ऊपर 14,617 पर क्लोज हुआ। सुबह बाजार की शुरुआत अच्छी बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 315 पॉइंट ऊपर 48,569 पर खुला। कारोबार के दौरान इंडेक्स दिन के सबसे ऊंचे स्तर 48,742 तक भी पहुंचा।

फार्मा और बैंकिंग शेयरों में बढ़त
निवेशकों ने सबसे ज्यादा खरीदारी फार्मा और बैंकिंग के शेयरों में खरीदारी की। फार्मा इंडेक्स में सबसे ज्यादा ल्युपिन का शेयर 13.55% ऊपर बंद हुआ। सन फार्मा का शेयर भी 6% ऊपर बंद हुआ।सेंसेक्स में शामिल 30 में 27 शेयरों में बढ़त रही। कोटक और एक्सिस बैंक के शेयरों में भी 2-2% से ज्यादा की बढ़त रही। बाजार के बड़े शेयरों में शामिल TCS, रिलायंस, SBI, भारती एयरटेल और इंफोसिस में भी बढ़त रही। वहीं, बजाज फाइनेंस का शेयर इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.75% गिरा।

एक्सचेंज पर 1,837 शेयरों में बढ़त
BSE पर 3,112 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 1,837 शेयर बढ़त और 1,104 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी बढ़कर 208.69 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 206.83 लाख करोड़ रुपए था।

एशियाई बाजारों में भी उतार-चढ़ाव

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 241 पॉइंट नीचे 28,812 पर बंद हुआ।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 1 अंक की गिरावट के साथ 3,472 पर बंद हुआ।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 109 पॉइंट नीचे 28,436 पर बंद हुआ।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 20 अंकों की बढ़त के साथ 3,147 पर बंद हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 20 पॉइंट की बढ़त से 7,344 पर बंद हुआ।