कोरोना वैक्सीन के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरा प्रोसेस

0
439

नई दिल्ली। कोरोना वायरस वैक्सीन लगाने के दूसरे चरण की शुरुआत आज यानी 1 मार्च से हो गई है। इस चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और गंभीर बीमारी वाले 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। अगर आप भी COVID-19 वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार ने तीन तरीके बताए हैं। जिसमें एडवांस सेल्फ रजिस्ट्रेशन, ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन और फेसिलेटिड कोहोर्ट रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शामिल हैं। एडवांस सेल्फ रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको Cowin 2.0 App डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा अन्य ऐप्स जैसे Arogya Setu और Co-WIN website (cowin.gov.in) से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि Co-WIN App पर आपको कैसे रजिस्ट्रेशन कराना होगा:

COVID-19 वैक्सीन के लिए Co-WIN App पर ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

  • कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सबसे पहले आपको CoWin app डाउनलोड करना होगा।
  • आपको ऐप पर रजिस्टर होने के लिए अपना मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • इसके बाद आपके फोन पर अकाउंट बनाने के लिए OTP आएगा। OTP पर क्लिक करके आप वेरिफाई का बटन दबा दें।
  • अब आप वैक्सिनेशन पेज पर आ जाएंगे। इस पेज पर आपको फोटो आईडी प्रूफ का ऑप्शन चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना नाम, उम्र, लिंग भरना होगा।
  • इसके बाद आइडेंटी प्रूफ का डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
  • एकबार पूरी डिटेल भरने के बाद आप रजिस्टर बटन पर क्लिक कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको अपने अकाउंट की डिटेल मिल जाएगी।
  • बता दें कि आप एक मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आप add More करके और तीन लोगों को लिंक कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको Shedule Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपनी पसंद का राज्य, जिला, ब्लॉक और पिन कोड भरकर वैक्सिनेशन सेंटर चुनना होगा।
  • अब आपके सामने वो तारीखें आ जाएंगी जो टीकाकरण के लिए अवलेबल होंगी।
  • इसके बाद आपको बुक बटन पर क्लिक करना होगा।
  • यह पूरी प्रक्रिया के बाद आपके पास वैक्सिनेशन सेंटर की डिटेल का मेसेज आ जाएगा।
  • अप्वाइंटमेंट बुक करने के बाद आप इसे रीशिड्यूल कर सकते हैं लेकिन यह वैक्सिनेशन के लिए तय तारीख से पहले करना होगा।

अगर आप Co-WIN App ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो cowin.gov.in पर क्लिक करके भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहां पर भी आपको इसी प्रोसेस को फॉलो करना होगा जो ऐप के लिए है।