बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 400 अंक फिसलकर 51,703 पर बंद

0
519

मुंबई। शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है। BSE सेंसेक्स 400.34 अंकों की गिरावट के साथ 51,703.83 पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने दिन का सबसे निचला स्तर 51,586.34 को भी छुआ। इससे पहले मंगलवार को भी इंडेक्स 49 अंक नीचे बंद हुआ था।

ओवरऑल मार्केट में निवेशकों ने सबसे ज्यादा फार्मा और IT शेयरों की बिकवाली की, जबकि सरकारी बैंकों के शेयरों में जमकर खरीदारी की। प्राइवेटाइजेशन की खबर से इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में दूसरे दिन भी 20% की बढ़त रही। नतीजतन, निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 5.86% की बढ़त के साथ बंद हुआ है। निफ्टी इंडेक्स भी 104.55 अंक नीचे 15,208.90 पर बंद हुआ है।

शेयर बाजार में गिरावट की बड़ी वजह

  • बजट के दिन से जारी बढ़त के चलते बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में निवेशक ऊंचे दाम पर शेयर बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।
  • भारतीय समयानुसार दोपहर बाद यूरोप के शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। इससे पहले अमेरिकी बाजारों में भी हल्की मुनाफावसूली रही थी।
  • बाजार के प्रमुख शेयरों में गिरावट रही। इसमें इंडसइंड बैंक, HDFC, हिदुस्तान यूनिलीवर, TCS और HDFC बैंक शामिल हैं।
  • शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को नीचे दिए गए ग्राफिक से समझिए…

एक्सचेंज पर 49% शेयरों में गिरावट
एक्सचेंज पर 3,107 शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,516 शेयरों में बढ़त और 1,444 में गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के चलते लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 205.61 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो16 फरवरी को 205.80 लाख करोड़ रुपए था।