सेंसेक्स 171 अंक चढ़ कर 51,500 के पार, सबसे ज्यादा IT शेयरों में खरीदारी

0
533

मुंबई। बाजार में लगातार 7वें दिन बढ़त है। सेंसेक्स 171 अंकों की बढ़त के साथ 51,519.87 पर कारोबार कर रहा है। बढ़त में IT सेक्टर के शेयर सबसे आगे हैं। सेंसेक्स में इंफोसिस सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर है। निफ्टी इंडेक्स भी 56.40 अंक ऊपर 15,172.20 पर कारोबार कर रहा है। एक्सचेंज पर 1,536 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,045 शेयर बढ़त और 435 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बढ़त के चलते 203.42 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

बाजार में जारी रिकॉर्ड बढ़त
सोमवार को बाजार में बढ़त का लगातार 6वां दिन रहा। सेंसेक्स 617 अंकों की बढ़त के साथ 51,348.77 पर और निफ्टी 191 अंक ऊपर 15,115.80 पर बंद हुआ था। NSE के प्रॉविजनल डेटा के मुताबिक 8 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,876.6 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 504.86 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
आज जापान का निक्केई इंडेक्स, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहे हैं। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.22% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि कल अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे। मजबूत आर्थिक रिकवरी, बढ़े राहत पैकेज और कोरोना वैक्सीन की तेजी से वितरण का असर रहा। डाऊ जोंस 237 अंक ऊपर 31,385 पर, नैस्डैक इंडेक्स 131 अंकों की बढ़त के साथ 13,987 पर और S&P 500 इंडेक्स 28 अंक ऊपर 3,915 पर बंद हुए थे। इसी तरह यूरोप के बाजारों में भी बढ़त रही थी।