पंजाब-हरियाणा में FCI के 20 गोदामों पर CBI का छापा, भ्रष्टाचार की शिकायत

0
317

मुंबई। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (CBI) ने फू़ड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया( FCI) के 20 गोदामों पर अचानक छापा मारा है। यह सभी गोदाम पंजाब और हरियाणा में हैं। यह छापा उस शिकायत के बाद मारा गया है जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि FCI के गोदामों में अनियमितता है।

बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई की गई है। यह अचानक विजिलेंस की चेकिंग है। इस कार्रवाई को FCI की विजिलेंस टीम के साथ CBI ने पूरा किया है। इसमें दो राज्यों के 20 गोदामों को निशाने पर रखा गया है।

13 जिलों में हैं ये गोदाम
बता दें कि FCI सरकारी एजेंसी है। यह अनाजों को जमा करने का काम करती है। FCI के 13 जिलों में से 8 जिलों के गोदाम लीज पर हैं। इन सभी पर संयुक्त ऑपरेशन के जरिए कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई गुरुवार की रात से शुरू की गई और शुक्रवार तक चली है।

क्वालिटी और क्वांटिटी की जांच
CBI इस छापे में क्वालिटी और क्वांटिटी की जांच कर रही है। इन गोदाउन में अनाजों का स्टॉक है। इसमें से CBI ने चावल और गेहूं के नमूनों को लिया है। इसमें 2019-20 और 2020-21 के अनाजों का भी सैंपल लिया गया है। CBI ने जिन गोदामों में छापा मारा है उसमें धुरी, रामपुरा, फिरोजपुर, बुधलाडा और तापा हैं। इसके अलावा सेंट्रल वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन गोदाउन में भी छापा मारा गया है। यह गोदाउन मुक्तसर साहिब में है।

पंजाब राज्य के भी वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन पर छापा
पंजाब राज्य वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के 5 गोदाउन लुधियाना, मानसा और कपूरथला में हैं। इसमें भी छापा मारा गया है। CBI ने उन गोदाउन में भी छापा मारा है जिन्हें राज्य की एजेंसी प्रबंधन करती है। यह गोदाउन बठिंडा, फजिकला, मोगा, संगरूर आदि हैं। इसके अलावा हरियाणा के शहबाद और सिरसा में हैं जिन पर कार्रवाई की गई है।