सिग्लन ऐप का यूज कैसे करें, जानिए डिटेल में

0
490

नई दिल्ली। गूगल प्ले स्टोर से सिग्नल ऐप की डाउनलोंडिग 5 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में आप इस ऐप पर पहली बार आए हैं। तब हम आपको इससे जुड़े सभी फीचर्स के बारे में बता रहे हैं। यानी ग्रुप बनाने से लेकर ऐप की प्राइवेसी तक, सब कुछ बता रहे हैं।

ऐप इन्स्टॉलेशन: ऐप को इन्स्टॉल करने के बाद यूजर को अपना मोबाइल नंबर देना होता है। जिसके बाद एक ओटीपी के मदद से ऐप में लॉगइन हो जाता है।

ऐप का इंटरफेस: ऐप ओपन होते है होम स्क्रीन पर उन यूजर्स के नाम दिखाई देने लगते हैं, जो इस ऐप को इन्स्टॉल कर चुके हैं। आप किसी भी कॉन्टैक्ट पर जाकर चैटिंग शुरू कर सकते हैं।

सेटिंग्स: टॉप-राइट में 3 डॉट होते हैं। जब इस पर टैब किया जाता है तब एक लिस्ट ओपन होती है। इसमें न्यू ग्रुप, मार्क ऑल रीड, इनवाइट फ्रेंड्स और सेटिंग का ऑप्शन मिलता है।

ग्रुप कैसे बनाएं: इसके लिए न्यू ग्रुप पर जाएं। अब ग्रुप में जिन कॉन्टैक्ट को जोड़ना चाहते हैं उन्हें सिलेक्ट कर लें। अब ग्रुप को नाम दें और प्रोफाइल फोटो लगाएं। अब CREATE पर टैब करें। ग्रुप तैयार हो गया। ग्रुप में नए मेंबर्स जोड़ने के लिए उसे ओपन करें। अब ग्रुप सेटिंग में जाकर Add members पर टैब करें।

मार्क ऑल रीड: यदि आपके सिग्लन ऐप पर कई सारे मैसेज आ गए हैं। आप इन्हें पढ़ना नहीं चाहते हैं तब Mark all read पर टैब कर दें। कॉन्टैक्ट या ग्रुप के सामने से मैसेज के नंबर्स चले जाएंगे।

इनवाइट फ्रेंड्स: यदि आप ऐप पर किसी फ्रेंड्स को इनवाइट करना चाहते हैं तब इस ऑप्शन का इस्तेमाल करें। जैसे ही आप इसे सिलेक्ट करते हैं ऐप का लिंक शेयर करने का ऑप्शन आ जाता है। आप इसे उसे किसी प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक मैसेंजर, मैसेज, ईमेल, वॉट्सऐप, हैंकआउट, टेलीग्राम या अन्य पर शेयर कर सकते हैं।

सिग्नल की सेटिंग: ऐप के सेटिंग मेनु में प्रोफाइल फोटो और नाम बदलने से लेकर SMS, नोटिफिकेशन, प्राइवेसी, स्टोरेज, हेल्प समेत कुल 11 ऑप्शन मिलते हैं। इन सभी के बारे में एक-एक कर जानते हैं।

प्रोफाइल फोटो बदलना: इसके लिए अपने नाम वाले मेन्यु पर टैब करें। अब नाम बदलना चाहते हैं तब नया नाम लिख लें। इसकी तरह फोटो के आइकॉन पर टैब करने से आप प्रोफाइल फोटो लगा सकते हैं। फिर से फोटो बदलने के लिए फोटो पर टैब करना होगा।

SMS और MMS: इस मेनु में आपको तीन ऑप्शन मिलते हैं। पहले ऑप्शन से आप सिग्नल को फोन का डिफॉल्ड SMS ऐप बना सकते हैं। उसके नीचे SMS डिलीवरी का ऑप्शन होता है। आप इसे ऑन कर सकते हैं। सबसे नीच वाई-फाई कॉलिंग कम्पेटिबिलिटी मोड होता है। आप वाई-फाई पर MMS सर्विस शुरू करना चाहते हैं, तब इसे ऑन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन: इस मेनु से आप ऐप से जुड़े नोटिफिकेशन को मैनेज कर सकते हैं। वाइब्रेशन, LED कलर, साउंड, चैट साउंड को भी चेंज कर सकते हैं।

प्राइवेसी: यहां आपको ऐप एक्सेस, कम्युनिकेशन, सेंडर और सिग्नल पिन से जुड़ी सेटिंग मिलती हैं। यदि आप अपने ऐप को सिक्योर करना चाहते हैं तब स्क्रीन लॉक, स्क्रीन सिक्योरिटी और कीबोर्ड को ऑन कर सकते हैं। कम्युनिकेशन में डिफॉल्ट सेटिंग ही रखें। यहां किसी यूजर को ब्लॉक करना चाहते हैं तब उसका नाम या कॉन्टैक्ट सिलेक्ट कर लें। पिन मेनु में पिन रिमायंडर को ऑन रखें। यदि आप पिन को चेंज करना चाहते हैं तब यहां से कर सकते हैं।

अपीरियंस: यहां से ऐप की थीम जैसे लाइट या डार्क कर सकते हैं। यहां आपको लेंग्वेज बदलने का ऑप्शन भी मिलता है। आप हिंदी में भी ऐप को चला सकते हैं।

चैट एंड मीडिया: यहां से आप मीडिया डाउनलोडिंग के ऑप्शन को सिलेक्ट करते हैं। यानी मोबाइल डेटा या वाई-फाई पर क्या डाउनलोड हो और क्या नहीं। मैसे के फॉन्ट का साइज बदल सकते हैं। अपने सिस्टम के इमोजी को भी ऐप पर ला सकते हैं। चैट बैकअप के लिए आपको ये सेटिंग टर्नऑन करना होगी।

स्टोरेज: यहां आपको ऐप स्टोरेज और उसके डेटा स्टोरेज की जानकारी मिलेगी। आप मैसेज को कब तक रखना चाहते हैं उसे कीप मैसेज में जाकर सिलेक्ट कर सकते हैं। इसमें 30 दिन से लेकर हमेशा तक का ऑप्शन दिया है। कन्वर्शेसन की लिमिट तय कर सकते हैं। मैसेज हिस्ट्री को यहां स डिलीट कर सकते हैं।

लिंक्ड डिवाइस: इस मेन्यु की मदद से आप अपने फोन को डेस्कटॉप पर लिंक कर सकते हैं। ये वॉट्सऐप के वेब वर्जन की तरह काम करता है।
हेल्प: सिग्नल ऐप से जुड़ी किसी भी प्रॉब्लम को डायरेक्ट कंपनी तक भेज सकते हैं। इसके लिए आप अपनी प्रॉब्मल को टाइप करें और उसे सेंड कर दें।
एडवांस्ड: इस मेनु से आप मैसेज और कॉल को बंद कर सकते हैं। पिन को रिसेट कर सकते हैं। अपने सिग्नल अकाउंट को भी यहां स ही डिलीट करना होगा।
डोनेट टू सिग्नल: वैसे तो ये ऐप फ्री है, लेकिन आप इसे डोनेशन देना चाहते हैं तब इस मेनु पर जाना होगा। यहां टैब करते हैं वेब ब्राउजर में डोनेशन पेज खुल जाता है। इसमें मिनिमम 3 डॉलर से शुरूआत है। आप कस्टम अमाउंट में जाकर कोई भी अमाउंट डाल सकते हैं