बाजार ने बनाया एक और रिकॉर्ड, सेंसेक्स 46 हजार के पास और निफ्टी 13470 पार

0
502

मुंबई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार में चौतरफा खरीदारी है। BSE सेंसेक्स 46 हजार के करीब पहुंच चुका है। यह 45,961 के स्तर को सुबह टच किया। हालांकि बाद में यह 293.65 अंक ऊपर 45,902.16 पर और निफ्टी 80.70 अंक ऊपर 13,473.65 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 45,926 और निफ्टी ने 13,483.90 के स्तर को टच किया।

यह दोनों इंडेक्स का ऑलटाइम हाई लेवल है। बाजार की बढ़त को IT और मेटल शेयर लीड कर रहे हैं। वहीं, निफ्टी बैंक इंडेक्स 184 अंकों की बढ़त के साथ 30,446 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में तेजी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 182.84 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

निफ्टी इंडेक्स में सन फार्मा का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। ITC और UPL के शेयरों में 1-1% से ज्यादा की बढ़त है। HCL टेक और कोल इंडिया के शेयरों में भी 1-1% की बढ़त है। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट, आयशर मोटर और मारुति के शेयरों में हल्की गिरावट है। सुबह BSE सेंसेक्स 282.53 अंक ऊपर 45,891.04 पर और निफ्टी 65.15 अंक ऊपर 13,458.10 पर खुला।

एशियाई बाजारों में खरीदारी
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 303 अंक ऊपर 26,771 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 326 अंकों की बढ़त के साथ 26,631 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.11% ऊपर 3,414 पर कारोबार कर रहा है।

सोमवार को बाजार रिकॉर्ड तेजी
दिग्गज शेयरों में तेजी के चलते मंगलवार को सेंसेक्स 181.54 अंक ऊपर 45,608.51 पर और निफ्टी 37.20 अंक ऊपर 13,392.95 पर बंद हुआ था। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह अबतक हाइएस्ट लेवल है। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 45,742.23 और निफ्टी ने 13,435.45 के स्तर को टच किया, जो दोनों इंडेक्स का ऑलटाइम हाई है। कल निफ्टी में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 3% और TCS का शेयर 2% की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा रिलायंस और विप्रो के शेयरों में भी 1-1% की बढ़त रही।