वॉट्सऐप पर नए फीचर्स की जानकारी देने रोलआउट हुआ इन-ऐप नोटिफिकेशन

0
332

नई दिल्ली। वॉट्सऐप ने यूजर्स की जरूरत को देखते हुए एक बार फिर नया फीचर रोलआउट किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को वॉट्सऐप में आने वाले अपडेट का नोटिफिकेशन मिल जाएगा। यानी वॉट्सऐप में जैसे ही नया अपडेट जारी होगा उसके बारे में यूजर्स को पता चल जाएगा।

वॉट्सऐप के फीचर्स और अपडेट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, इस नए फीचर का नाम इन-ऐप नोटिफिकेशन होगा। इसकी मदद से यूजर वॉट्सऐप पर मिलने वाले नए अनाउंसमेंट के बारे में जान पाएंगे।

अभी वॉट्सऐप के नए अपडेट के बारे में उसके ब्लॉग पर पता चलता है, लेकिन इसे हर कोई नहीं देखता। इसी वजह से कई यूजर्स इस ऐप को लंबे समय तक अपडेट ही नहीं कर पाते। हालांकि, इन-ऐप नोटिफिकेशन के बाद सभी यूजर्स को इसके नए अपडेट और उस अपडेट में मिलने वाले फीचर्स के बारे में पता चल जाएगा।

वॉट्सऐप की नई शर्तें मानना जरूरी होगा
नए साल में वॉट्सऐप की टर्म्स एंड कंडीशन को मानना सभी यूजर्स के लिए जरूरी होगा। यदि यूजर उन्हें एक्सेप्ट नहीं करेंगे तब वे अपना अकाउंट डिलीट कर सकते हैं। दरअसल, वॉट्सऐप अपनी सर्विस को लेकर कई शर्तें 8 फरवरी, 2021 से लागू करने जा रही है। इसमें कहा गया है कि यदि आपको वॉट्सऐप सर्विस की शर्तें मंजूर नहीं हैं तो अपना अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं।

वॉट्सऐप के फीचर्स और नए अपडेट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, नई शर्तों में साफ तौर पर लिखा गया है कि यदि किसी यूजर को कंपनी की शर्तें मंजूर नहीं हैं तो वह अपना अकाउंट डिलीट कर सकता है।