रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की व्हाट्सअप चैट लीक, जानिए किसने क्या कहा

0
761

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई करेगी। गुरुवार रात सीबीआई के चार अधिकारी मुंबई पहुंच गए। इस बीच रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच हुई व्हाट्सअप चैट लीक हो गई है। ये चैट 8 जून के बाद की है, जब रिया, सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। इस चैट से अब कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद रिया ने खुद सुशांत से रिश्ता खत्म कर दिया था। साथ ही रिया के पिता भी इस रिश्ते के खिलाफ थे।

सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने के बाद रिया ने व्हाट्सअप पर महेश भट्ट से बातचीत की थी। रिया ने लिखा था- ‘आएशा आगे बढ़ गई है सर.. भारी दिल और राहत की भावना के साथ।’ इसके बाद रिया ने लिखा- ‘हमारी आखिरी बाचतीत जगा देने वाली थी। आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और आज भी हैं।’ बता दें कि फिल्म जलेबी में रिया चक्रवर्ती के किरदार नाम आएशा था, इसके निर्माता महेश भट्ट थे

रिया के मैसेज पर महेश भट्ट ने जवाब दिया- ‘पीछे मत देखो। अपने पिता को मेरा प्यार देना। अब वो एक खुश इंसान होंगे।’ इसके बाद रिया ने लिखा, ‘कुछ हिम्मत मिली है, और आपने फोन पर मेरे पिताजी के बारे में जो कुछ कहा था, उसने मुझे उनके लिए मजबूत होने के लिए प्रेरित किया। वह आपको हमेशा इतना खास होने के लिए प्यार और धन्यवाद देते हैं।’

भट्ट ने आगे कहा, ‘तुम मेरे बच्चे हो। मुझे हल्का महसूस हो रहा है।’ रिया ने तब जवाब दिया, ‘कोई शब्द नहीं हैं। सबसे अच्छी भावनाएं मुझे महसूस होती हैं, जो मैं आपके लिए महसूस करती हूं।’ फिर भट्ट ने मैसेज किया, ‘बहादुर होने के लिए धन्यवाद।’

एक मैसेज में रिया ने महेश को लिखा है- ‘आपने फिर मुझे आजाद किया है, आप मेरी जिंदगी में भगवान की तरह हैं।’ इसके बाद महेश भट्ट ने रिया को हैप्पी बर्थडे लिखा है, शायद इसे वो रिया का नया जन्म मान रहे हैं। इसके जवाब में रिया ने लिखा है कि वो महेश भट्ट से बहुत प्यार करती हैं।

आखिरी में महेश भट्ट ने रिया की तारीफ करते हुए लिखा है कि ‘तुमने जो किया है उसके बड़ी हिम्मत चाहिए। पीछे मत देखना।’ रिया और महेश भट्ट के बीच हुई इस बाचतीत को देखकर ऐसा लगता है कि शायद कि रिया, सुशांत का घर छोड़कर हल्का महसूस कर रही थीं।

सीबीआई करेगी जांच
सुशांत केस में जांच करने पहुंची सीबीआई अब ये जांच करेगी कि 8 जून को ऐसा क्या हुआ था कि रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था। सीबीआई सुशांत के घर पहुंच कर क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी। साथ ही सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से भी मुलाकात करेगी।