नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद सरकार जनता की जेब पर डाका डाल रही है। पिछले 11 दिन से लगातार दाम बढाकर अपना खजाना भरने में लगी हुई है। घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel price today) में बढ़ोतरी जारी है। पिछले 11 दिनों में पेट्रोल जहां 6.00 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल की कीमत भी 6.40 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है।
दिल्ली में आज डीजल 60 पैसे तो पेट्रोल 55 पैसे महंगा हुआ
बुधवार को भी सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी किए। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत कल के 76.73 रुपये से बढ़कर 77.28 रुपये प्रति लीटर हो गई जो कि 55 पैसे प्रति लीटर महंगा है। इसी तरह डीजल की कीमत 75.19 रुपये से बढ़कर 75.79 रुपये प्रति लीटर हो गई जो कल के मुकाबले 60 पैसे महंगा है। कोटा में पेट्रोल 58 पैसे बढ़कर 83.77 रुपये और डीजल 59 पैसे महंगा होकर 76.23 रुपये प्रति लीटर हो गया।
पेट्रोल और डीजल के दाम...
शहर का नाम | पेट्रोल/रुपये लीटर | डीजल/रुपये लीटर |
दिल्ली | 77.28 | 75.79 |
मुंबई | 84.15 | 74.32 |
चेन्नई | 80.86 | 73.69 |
कोलकाता | 79.08 | 71.38 |
कोटा | 83.77 | 76.23 |
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।