सेंसेक्स 1000 और निफ्टी 290 अंक उछला, टाटा मोटर्स के शेयरों में 11 फीसदी की बढ़त

0
656

मुंबई। सप्ताह में आज कारोबार के चौथे दिन बाजार एक बार फिर बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 661.03 अंक ऊपर और निफ्टी 200.15 पॉइंट ऊपर खुला। शुरुआती 1:15 घंटे की ट्रेडिंग के दौरान बाजार 1000 अंक ऊपर चला गया। इससे पहले बुधवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 196.52 अंक ऊपर और निफ्टी 27.70 पॉइंट ऊपर खुला था।

दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बाजार एक समय 750 अंक से ऊपर जाने में कामयाब रहा था, लेकिन बाद में ये 605 अंक पर रुक गया। सेंसेक्स 605.64 अंक ऊपर 32,720.16 पर और निफ्टी 172.45 पॉइंट ऊपर 9,553.35 पर बंद हुए। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। बता दें कि 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के कारण भारतीय शेयर बाजारों में अवकाश रहेगा।

ऑटो सेक्टर की इन कंपनियों के शेयरों में बढ़त

कंपनीबढ़त (%)
टाटा मोटर्स11.58%
मदरसन सुमी सिस्टम10.69%
अशोक लेलैंड8.76%
हीरो मोटोकॉर्प7.01%
बॉश लिमिटेड4.88%
अपोलो टायर्स4.70%
महिंद्रा एंड महिंद्रा4.41%
मारुति4.15%

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद

बुधवार को सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ 532.31 अंक ऊपर 24,633.90 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 3.57 फीसदी बढ़त के साथ 306.98 अंक ऊपर 8,914.71 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.66 फीसदी बढ़त के साथ 76.12 पॉइंट ऊपर 2,939.51 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.11 फीसदी बढ़त के साथ 31.27 पॉइंट ऊपर 2,853.71 पर बंद हुआ। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।