मुंबई। शेयर बाजार में पिछले चार सत्रों की गिरावट के बाद बुधवार को तेजी आई। सेंसेक्स 428.62 अंक की बढ़त के साथ 41,323 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 133.40 प्वाइंट ऊपर 12,125.90 पर कारोबार खत्म किया। वोडाफोन-आइडिया के शेयर में 40% उछाल आया। एनएसई पर शेयर 1.20 रुपए की बढ़त के साथ 4.20 रुपए पर बंद हुआ।
शेयर में अचानक आई तेजी पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने कंपनी से सफाई मांगी है। दूसरी ओर ऐसी रिपोर्ट है कि एजीआर मामले में बकाया राशि की वजह से सरकार वोडाफोन-आइडिया की बैंक गारंटी नहीं भुनाएगी। इस रिपोर्ट से कंपनी के शेयर में खरीदारी बढ़ गई।
एनएसई पर फार्मा इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.32% तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 21 और निफ्टी के 50 में से 38 शेयर फायदे में रहे। एनएसई पर सभी 11 सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। फार्मा इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.32% उछाल आया। मीडिया इंडेक्स 1.94% ऊपर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर | बढ़त |
इन्फ्राटेल | 7% |
ग्रासिम | 4.41% |
कोल इंडिया | 3.46% |
जी एंटरटेनमेंट | 2.81% |
हिंदुस्तान यूनीलीवर | 2.76% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | गिरावट |
टाटा मोटर्स | 2.17% |
जेएसडब्ल्यू स्टील | 1.40% |
सन फार्मा | 1.32% |
टीसीएस | 0.98% |
भारती एयरटेल | 0.78% |