कनवास एवं सांगोद के वर्षा जल संग्रहण के लिए एनिकट एवं तालाबों का होगा कायाकल्प

0
4

कोटा/ सांगोद। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की अनुशंसा पर सांगोद विधानसभा क्षेत्र की तहसील कनवास एवं सांगोद के वर्षा जल संग्रहण करने के लिए एनिकट एवं तालाबों की मरम्मत एवं जीर्णोंद्धार कार्यों के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा 9 करोड़ 08 लाख रुपए की बड़ी सौगात मिली है।

ऊर्जा मंत्री नागर के कार्यालय के प्राप्त जानकारी के अनुसार सांगोद विधानसभा क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा ग्राम जालिमपुरा में 2 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से सारणेश्वर डब्ल्यूएचएस (एनिकट), ग्राम धूलेट में 19.33 लाख रूपए की लागत से डब्ल्यूएचएस (एनिकट), ग्राम खजूरी में 98 लाख रुपए की लागत से तालाब, ग्राम सावनभादौ में 1 करोड़ 05 लाख रुपए की लागत से आरू नदी के पास डब्ल्यूएचएस (एनिकट) का निर्माण होगा।

ग्राम श्यामपुरा में 1 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से तालाब एवं ग्राम झाड़ आमली में 1 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से गांव के तालाब तथा ग्राम झाड़ आमली में 80 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास तालाब की मरम्मत एवं जीर्णोंद्धार कार्य के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों के उपरांत पेयजल एवं सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता में वृद्धि हो सकेगी।