नई दिल्ली। JEE Mains 2025 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन 2 (JEE Main Session 2) एग्जाम की सिटी स्लिप जारी कर दी है। एनटीए की ओर से सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिलीज की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।
जेईई मेन सेशन 2 का आयोजन 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। पेपर 1 (बीई/बीटेक) पहले पांच दिनों में आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर 2 (बीएर्क/बीप्लानिंग) अंतिम दिन यानी कि 09 अप्रैल, 2025 को कराया जाएगा।
बता दें कि परीक्षा शहर सूचना पर्ची की जरूरत परीक्षा के दिन पर नहीं होती है, यह सिर्फ कैंडिडेट्स को उनके अलॉट किए गए सिटी के बारे में जानकारी देती है। नेशनल टेस्टिंंग एजेंसी ने इस संबंध में एक आधिकारिक सूचना भी जारी की है। इसके अनुसार, परीक्षा शहर सूचना पर्ची को एडमिट कार्ड न समझें, यह सिर्फ कैंडिडेट्स को एग्जाम सिटी सूचना देने के लिए जारी की गई है।
परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अगल से बाद में जारी किए जाएंगे। अगर किसी अभ्यर्थी को एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड/जांचने में कोई कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
एग्जाम सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड
- जेईई मेन 2025 सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
- अब, होमपेज पर दिए गए जेईई मेन 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटेड कॉपी सुरक्षित रखें।
जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड 3 दिन पहले जारी होंगे
जेईई मेन परीक्षा प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। यह आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे। परीक्षार्थी जरूरी डिटेल्स एंटर करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकेंगे। बता दें कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी।