नई दिल्ली। Stock Market Update: शेयर मार्केट में लगातार तीसरे दिन तेजी नजर आ रही है। सेंसेक्स सुबह 10:40 बजे 314 अंकों की बढ़त 76847 पर पहुंच गया। जबकि, निफ्टी में 125 अंकों की उछाल है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी रियल्टी में 2.29 पर्सेंट की उछाल है। फार्मा में एक प्रतिशत और मेटल में 1.19 पर्सेंट की तेजी है। बैंक निफ्टी भी हरे निशान पर है। आईटी और ऑटो इंडेक्स भी लाल हैं।
सुबह 11:40 बजे सेंसेक्स 76898 का लेवल टच करने के बाद अब केवल 134 अंक ऊपर 76667 पर है। टाटा मोटर्स 6.63 पर्सेंट की गिरावट के साथ सेंसेक्स-निफ्टी टॉप लूजर है। आईटीसी होटल्स भी करीब 5 पर्सेंट का गोता लगा चुका है। निफ्टी में अब बढ़त केवल 76 अंकों की रह गई है। निफ्टी 23311 का डे हाई बनाने के बाद अब 23239 पर आ गया है।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गुरुवारको हल्की तेजी के साथ 76,598 अंक पर खुला। बुधवार को यह 76,532 पर बंद हुआ था। सुबह 10:35 बजे यह 350.79 अंक या 0.46% चढ़कर 76,883 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 खराब शुरुआत के बाद हरे निशान में लौट गया। सुबह 10:35 बजे यह 133.70 अंक या 0.58% की वृद्धि लेकर 23,296 पर कारोबार कर रहा था।
दिसंबर तिमाही के नतीजे उम्मीदों से कम रहने के बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर बाजार खुलते ही 8 फीसदी तक लुढ़क गया। इस दौरान यह अपने 52 वीक लो लेवल 684.25 तक गिर गया था। हैवीवेट ऑटो स्टॉक में गिरावट का गिरावट का असर बाजार पर भी पड़ा।