नई दिल्ली। मारुति सुजुकी अपनी और देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार ईको पर इस महीने 28,100 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इस कार को 5-सीटर वैरिएंट में भी खरीद सकते हैं। ईको कंपनी की ऐसी कार है जिसकी हर महीने 10 हजार से 12 हजार यूनिट बिक रही हैं। इसके बाद भी इसकी ज्यादा चर्चा नहीं होती।
जैसे पिछले महीने ईको की 11,250 यूनिट बिकी थीं। कंपनी इस कार के मॉडल ईयर 2024 और मॉडल ईयर 2025 दोनों पर एक जैसा डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा 28 फरवरी तक मिलेगा। बता दें कि इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.44 लाख रुपए है।
मारुति ईको डिस्काउंट फरवरी 2025 | |
मॉडल ईयर | डिस्काउंट |
MY 2025 | ₹28,100 तक |
MY 2024 | ₹28,100 तक |
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति ईको में K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है।
ईको में 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग शामिल हैं। ईको को अब एक नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों यूनिट कंपनी ने अपनी एस-प्रेसो और सेलेरियो से ली हैं। पुराने स्लाइडिंग AC कंट्रोल को भी नई रोटरी यूनिट से बदल दिया गया है।
इसे 4 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस बॉडी स्टाइल शामिल हैं। ईको के डायमेंशन की बात करें तो ईको की लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,825mm है। एम्बुलेंस वर्जन की ऊंचाई 1,930mm है। इसके 5-सीटर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें 5.32 लाख रुपए से लेकर 6.58 लाख रुपए तक हैं। वहीं, 7-सीटर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपए है।