राष्ट्र का विकास केवल देशभक्त नागरिकों के प्रयासों से ही संभव: आचार्य प्रज्ञा सागर

0
11

दिगंबर जैन मंदिर विज्ञान नगर में महामस्तकाभिषेक एवं सम्मान समारोह आयोजित

कोटा। विज्ञान नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य महामस्तकाभिषेक एवं सम्मान समारोह का आयोजन आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज और गणिनी आर्यिका सरस्वती मति माता जी के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई, जिसे श्री चैतन्य प्रकाश बंसल ने किया। इसके पश्चात आरूषी जैन और गविता जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन का सौभाग्य राजेंद्र पाटनी को प्राप्त हुआ।

गुरुदेव ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा, धर्म तभी जीवित रहता है, जब राष्ट्र के लिए समर्पित रूप से कार्य करने वाले लोग मौजूद हों। राष्ट्र का विकास केवल देशभक्त नागरिकों के प्रयासों से ही संभव है।

दोपहरकालीन सभा में शिखर और मान स्तंभ की प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक किया गया। इसके साथ ही कोटा नगर के सभी मंदिरों में नियमित अभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं को तिलक, माला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में निवि जैन ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि पाठशाला के बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। स्वागत गान का कार्य सोनैषा जैन, चंदा पटौदी, प्रमिला पांडे और उनके साथियों ने किया। दीप प्रज्वलन और पाद प्रक्षालन का सौभाग्य मनोज आशीष जैसवाल को मिला।

महावीर युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने नियमित अभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान करते हुए तिलक और माला पहनाई। इस अवसर पर विमल जैन नाता, राजमल पटौदी, प्रकाश बज, जे.के. जैन, प्रकाश ठौरा, लोकेश जैन, मनोज जैसवाल, रितेश सैठी, चेतन सराफ, यतिश जैन, पारस बज, बाबूलाल जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल ठौरा ने किया।