शरद पूर्णिमा: आज कीर्तन की बहेगी रसधार, औषधीय खीर का होगा वितरण

0
4

कोटा। गीता सत्संग आश्रम समिति की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर पर 16 अक्तूबर की मध्यरात्रि को गीता भवन कोटा में औषधीय खीर का निशुल्क वितरण किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। औषधीय खीर बनाने के लिए मुंबई से वैद्य बुलाए गए हैं। औषधीय खीर विशेष श्वास ‌और दमा‌‌ रोगियों के लिए लाभकारी है।

उन्होंने बताया कि हरे रामा हरे कृष्णा इस्कॉन मंडली भी चांदनी रात में अपने कीर्तन की रसधारा बहाएगी। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन आकाश से अमृत की बूंदों की वर्षा होती है। शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है। अंतरिक्ष के समस्त ग्रहों से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा चंद्र किरणों के माध्यम से पृथ्वी पर पड़ती है।

शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इसके अलावा भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में धन की कमी दूर होती है। पूर्णिमा की चांदनी में खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखने के पीछे वैज्ञानिक को का तर्क है कि चंद्रमा के औषधीय गुणों से युक्त किरण पड़ने से खीर भी अमृत के समान हो जाएगी। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होगा।