आज सजेगी सुरों की म​हफिल, पृथ्वी गंधर्व देर रात तक संगीत से बांधेंगे समां

0
18

कोटा। कोटा शहर में मेगा म्यूजिकल नाईट का आयोजन रविवार सांय 7 बजे रिलायबल टॉवर में तीसरी मंजिल पर स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी। सृजन द स्पार्क कोटा चैप्टर के बैनर पर किया जा रहा है।

‘जश्न ए सरगम’ आयोजन के मुख्य सितारें प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीत निर्देशक पृथ्वी गंधर्व अपने सुरीले गानों की महफिल सजायेंगे। अध्यक्ष डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अति​थि पूर्व आईपीएस प्रसन्न कुमार खमेसरा होंगे। सचिव डॉ. साकेत गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश कार्ड के माध्यम से ही किया जाएगा।

कौन है पृथ्वी गंधर्व
अमित बंसल ने बताया कि कोटा के संगीत प्रेमियो के लिए 8 सितम्बर को जश्न ए सरगम में कोटा आने वाले भारतीय गायक व संगीत निर्देशक पृथ्वी गंधर्व अपनी सुरीली आवाज़ और सूफी कव्वालियों, ग़ज़लों, भजनों, क्षेत्रीय लोकगीतों और बॉलीवुड संगीत में बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बाजीराव मस्तानी के अलबेला साजन के अपने गायन से प्रसिद्धि प्राप्त की है। जिसने रेडियो मिर्ची पुरस्कारों में दशक का सर्वश्रेष्ठ राग-आधारित गीत जीता। प्रो.डायरेक्टर अमित बंसल, जय जैन, डॉ. कपिल सिद्धार्थ ने बताया कि “म्योहो” के “बोयेगा” के साथ उनके बॉलीवुड डेब्यू ने एक उल्लेखनीय करियर की शुरुआत की। गंधर्व ने विश्व भर में 1,200 से अधिक संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पद्मश्री हरिहरन द्वारा प्रशिक्षित, पृथ्वी ने श्रेया घोषाल, उस्ताद जाकिर हुसैन और अन्य जैसे दिग्गजों के साथ मंच साझा किया है। उनके हाल के मूल गीत, “वो देखना भी”, “जोगी दे नाल” और “नीयत-ए-शौक” दुनिया भर में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करना जारी रखते हैं।