कोटा ब्लड सोसाइटी के चुनाव: डॉ. अशोक शर्मा अध्यक्ष, राजकुमार जैन महासचिव चुने

0
6

कोटा। कोटा ब्लड बैंक सोसाइटी के गुरुवार को हुए निर्विरोध चुनाव में डॉ.अशोक शर्मा अध्यक्ष व राजकुमार जैन महासचिव चुने गए। साथ ही समस्त कार्यकारिणी का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जैन तीसरी बार महासचिव पद पर मनोनीत हुए हैं।

चुनाव अधिकारी संदीप जैन ने बताया कि तीन वर्षो के लिए कार्यकारणी का गठन किया गया है। यह कार्यकारणी वर्ष 2024—27 तक सोसायटी का कार्यभार संभालेगी। अध्यक्ष अशोक शर्मा व महासचिव राजकुमार जैन ने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन सोसाइटी के सदस्यों के बीच एकजुटता,सांमजस्य और सहमति को दर्शाता है। हम सब मिलकर समाज की सेवा करने के लिए तत्पर हैं।” रक्तदान जागरूकता अभियानों और स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों को और अधिक प्रभावी ढंग से शहर में आयोजित करने के प्रयास करेंगे।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट संदीप जैन ने बताया कि कार्यकारिणी में राजेंद्र अग्रवाल उपाध्यक्ष, डॉ. अचल सक्सेना कोषाध्यक्ष, संजय सोनी सह सचिव तथा मदन लाल पाटोदी, डॉक्टर जेके सिंघवी, प्रेम बाटला, गिरीश भार्गव, सुनील जैन, डॉ.अविनाश बंसल और महिमन राठी, मंजू कासलीवाल और अंशुल कासलीवाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।