राजस्थान में भजनलाल सरकार ने तबादलों की अवधि 22 फरवरी तक बढ़ाई

0
48

जयपुर। राजस्थान वन विभाग में 61 आरएफएस के तबादले हुए है।राजस्थान में भजनलाल सरकार ने तबादलों की अवधि बढ़ा दी है। 22 फरवरी तक तबादलें हो सकेंगे। 20 फरवरी लास्ट डेट थी। इससे पहले सरकार ने 169 बीडीओ, 61 आरएफएस और 30 आरटीओ के बंपर तबादले किए है। भजनलाल सरकार ने 30 आरटीओ,  61 आरएफएस और करीब 169 बीडीओ के तबादले किए है।

माना जा रहा है कि मंत्रियों और विधायकों की डिजायर के आधार पर ही तबादले हुए है।  दूसरी तरफ सरकार ने देर रात वन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।  एक ही स्थान पर जिले में चार-पांच वर्ष से ज्यादा समय से टिके डीएफओ, एसीएफ, रेंजर स्तर के अधिकारियों के तबादले हुए है। 

भजनलाल सरकार ने वन विभाग में बड़ा फेरबदल दिया है। 169 वन अधिकारियों के तबादले किए है।  माना जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के समय से मलाईदार पदों पर जमे वन अधिकारियों को बदला गया है। ऐसे में वे अधिकारी वर्तमान पदस्थापन के आस-पास ही अपने लिए सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचने की मशक्कत में जुटे थे।  एक ही स्थान पर जिले में चार-पांच वर्ष से ज्यादा समय से टिके डीएफओ, एसीएफ, रेंजर स्तर के अधिकारियों के तबादले हुए है। 

भजनलाल सरकार ने अंतिम दिन 30 आरटीओ, 61 आरएफएस और करीब 169 बीडीओ के तबादले किए है। माना जा रहा है कि मंत्रियों और विधायकों की डिजायर के आधार पर ही तबादले हुए है। प्रदेश में अब तबादलों पर रोक लग गई है।

उल्लेखनीय है कि 10 की छूट के बाद भी चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, खान सहित कई विभागों में काफी समय से ट्रांसफर नहीं हुए है। इसके चलते भजनलाल सरकार ने 10 दिनों के लिए ट्रांसफर पर लगे प्रतिबंध को हटाया हैं। सरकार ने यह अवधि 10 फरवरी से 20 फरवरी तक निर्धारित की।

इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में अपने विभाग और मंत्रियों के यहां ट्रांसफर के लिए आवेदन किया। इस दौरान सरकार के कुछ मंत्रियों ने ट्रांसफर करने की अंतिम तिथि को एक-दो दिन बढ़ाने की मांग की है। हालांकि सरकार ने अंतिम तिथि नही बढ़ाई है।